Tuesday, August 26, 2025

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के 78वें सत्र के 261 प्रशिक्षणार्थियों ने 4 गांवों को गोद लेने की प्रक्रिया में ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम से बचाव, और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाया ।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजा बाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती रचना भदोरिया के नेतृत्व में एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 25/08 /2025 को 78वें सत्र के 261 प्रशिक्षणार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम, और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में, ग्राम तिंक्षा थाना सिमरोल,ग्राम कांचरोट थाना सिमरोल एवं ग्राम मोहाडी थाना खूडेल,तथा ग्राम घुडिया थाना खूडेल में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
इस अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय की टीम ने ग्रामीणों से सीधी मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और उनसे सुझाव प्राप्त किए। पुलिस ने सभी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही, ग्रामीणों को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया गया, जिसमें शामिल हैं:
नशे के दुष्परिणामः नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इससे बचने के उपाय बताए गए।
साइबर क्राइम से बचावः फर्जी वेबसाइट के जरिए साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी से कैसे बचा जा सकता है, इस पर ग्रामीणों को सचेत किया गया और उन्हें अपने व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।
यातायात नियमों की जानकारीः ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट पहनने की अनिवार्यता और यातायात नियमों का पालन करने के लाभ समझाए गए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
नए कानूनों की जानकारीः हाल ही में लागू हुए कानूनों के बारे में भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया ताकि वे किसी भी कानूनी उलझन में न फंसे और अपने अधिकारों का सही से उपयोग कर सकें।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करना और उन्हें आधुनिक खतरों से बचाने के लिए तैयार करना था। पुलिस की यह पहल न सिर्फ सुरक्षा को बढ़ावा देगी बल्कि ग्रामीणों में विश्वास को भी सुदृढ़ करेगी। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। कार्यक्रम में DSP श्रीमती शैलजा पटवा, निरीक्षक मनोज कटारिया, निरीक्षक विजय लोधी, निरीक्षक कविता अलावा ,निरीक्षक सलीम खान, सउनि निधिका चौहान, सउनि धर्म सिंह धुर्वे ,प्रधान आरक्षक दुर्गेश बेस ,प्रधान आरक्षक संजय बौद्ध एवं आरक्षक ज्योति ठाकुर 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के 261 प्रशिक्षु उपस्थित रहें।


















Friday, August 22, 2025

Sanika sammelan

 **77वें एवं 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का सैनिक सम्मेलन सम्पन्न*


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय भोपाल तथा प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती रचना भदौरिया के निर्देशन में आज दिनांक 22/08/2025 को 77वें 78वें सत्र के नवआरक्षकों की समस्याँओं को प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती रचना भदौरिया द्वारा सैनिक सम्मेंलन के माध्यम से सुना गया । प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा नवआरक्षकों को अपने 09 माह के प्रशिक्षण में ट्रेनिंग को लगन मेहनत एवं ईमानदारी के साथ अनुशासन में रहकर करने संबंधी जानकारी नवआरक्षकों को दी गई । तत्पश्चात नवआरक्षकों ने अपनी-अपनी समस्याओं को प्रभारी पुलिस अधीक्षक से अवगत करवाया प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा नवआरक्षकों की समस्याओं के तत्काल निवारण करने हेतु संबंधित शाखा प्रभारीयों को दिशा-निर्देश दिये गये । उक्त सम्मेलन मे उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार वर्मा ,उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती राममूर्ति शाक्य, उप पुलिस अधीक्षक लालाबहादुर बौद्ध, ADPO मानसिंह वसुनीया , ADPO कर्णिका दीक्षित, ADPO राजेश शुक्ला, व समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं 77वें एवं 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षुओं उपस्थित रहें। उक्त सैनिक सम्मेलन का मंच संचालन उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार वर्मा द्वारा किया गया तथा रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेखा रावत द्वारा आभार प्रकट किया गया ।      























Friday, August 15, 2025

 

पीटीसी इंदौर  स्वतंत्रता दिवस मनाया ।

स्वतंत्रता दिवस के इस पावन उत्सव पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय मुसाखेडी इंदौर में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर नालंदा प्रशासनिक भवन एवं परेड ग्राउंड पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रचना भदौरिया  द्वारा ध्वजारोहण किया गया । तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गान गाया गया, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में पीटीसी के समस्त स्टॉफ को बधाई व शुभकामनाएं दी, आज का दिन भारतवासियों के लिए गौरवशाली एवं ऐतिहासिक दिन है आज भारत ने अनगिनत उपलब्धियां हासिल की है तथा निरंतर प्रगति करते हुए नए-नए आयाम एवं ऊंचाइयों को छू रहा है। हमें यहां स्वतंत्रता यूं ही नहीं मिली है इसके पीछे कई शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है तब जाकर यह स्वतंत्रता हमारे हिस्से में आई है इसलिए हम सभी पुलिस कर्मियों का यहां दायित्व है कि हम आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में संविधान का पालन करते हुए उत्कृष्ट कार्य देशहित में करेंगे एवं भविष्य में आने वाली चुनौतियों का डेटकर सामना करेंगे. इस अवसर पर स्टाफ अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति प्रत्र से सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा, उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार वर्मा ,उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती राममूर्ति शाक्य, ADPO मानसिंह वसुनीया , ADPO अशोक यादव, ADPO कर्निका दीक्षित, ADPO राजेश शुक्ला,समस्त अधिकारी/कर्मचारी,एवं 77वें एवं 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षुओं उपस्थित रहें।















 

 

Wednesday, August 13, 2025

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छताअभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन" ।

हमारे देश की आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर देश की आन बान शान राष्ट्रध्वज तिरंगे की पूरे गौरव व सम्मान के साथ देशभर में हर घर पर फहराया जाए, और स्वतंत्रता का ये महापर्व स्वच्छता का भी पर्व बनें इसी को ध्यान में रखते हुए दिनांक 13/08/2025 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रचना भदौरिया ने हरी झंडी देकर रवाना किया । रैली पीटीसी परिसर के नालंदा भवन से प्रारंभ होकर परिसर स्थित 72 क्वार्टर एवं सम्पूर्ण पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर परिसर होते हुए पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर के परेड ग्राउण्ड पर सम्पन्न हुई ।उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा द्वारा अपने उद्बोधन में प्रशिक्षु नवआरक्षकों को तिरंगा यात्रा तथा देश भक्ति एवं जनसेवा का महत्व बताया गया । रैली में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती राममूर्ति शाक्य, ADPO मानसिंह वसुनीया , ADPO अशोक यादव, ADPO कर्निका दीक्षित, ADPO राजेश शुक्ला, यूनिट चिकित्सक नरेन्द्र कुमार शाक्य ,निरीक्षक सूरज नागवंशी, निरीक्षक सुरेश मौर्य, निरीक्षक अमृता सोलंकी, निरीक्षक सलीम खान, निरीक्षक महेन्द्र पांडे, निरीक्षक टीना शुक्ला, निरीक्षक प्रहलाद डिंडोर, निरीक्षक मनोज कटारिया,निरीक्षक विशाल यादव, निरीक्षक कल्पना चौहान, निरीक्षक इमरतलाल धुर्वे व पीटीसी स्टॉफ तथा प्रशिक्षु नव आरक्षक शामिल हुए ।