Saturday, June 8, 2024

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में समर कैंप  समापन

इकाई में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के लिए दिनांक 30/5 /24 से 8 /06/24 तक समर कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें लगभग 80 बच्चों ने हिस्सा लिया, बच्चों को योग, अन आमर्ड काम्बेट, आर्ट& क्राफ्ट , डांस , स्टोरी टेलिंग , भाषण कई विधाय सिखाई गई । आज दिनांक 8/ 6 /24 को समर कैंप के समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा ,उप पुलिस अधीक्षक पूर्ति तिवारी उपस्थित थे   निरीक्षक प्रियंका कमले निरीक्षक अमृता सोलंकी   उप निरी इमृतलाल धुर्वे ,सउनि कमलेश तोमर , सउनि संगीता पांडे , सउनि निधिका, सउनि कंचनलता ,प्रधान आरक्षक  सकबीर, प्रधान आरक्षक कृष्ण बहादुर ,प्रधान आरक्षक भावना, प्रधान आरक्षक ललिता प्रधान आरक्षक मीना, प्रधान आरक्षक किरण,  प्रधान आरक्षक बबीता, प्रधान आरक्षक आतिफ खिलजी, आरक्षक सविता ,आरक्षक हितेश पारके , आरक्षक मोनिका उपस्थित थे  एवं सभी के सहयोग से समर कैंप का समापन किया गया ।











Sunday, June 2, 2024

 

मानसेवी उपपुलिस अधीक्षक श्री पी.सी. कलोया को सेवानिवृत्ति पर दी गई बिदाई।

      पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय इन्दौर की पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के मार्गदर्शन में संस्था से कल दिनांक 31/05/2024 को अर्धवार्षिकी सेवा पूर्ण कर श्री प्रेमचन्द्र कलोया मानसेवी उपपुलिस अधीक्षक 41 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए ।श्री प्रेमचन्द्र कलोया वर्ष 1983 में आरक्षक के पद पर पुलिस में भर्ती होकर वर्ष 1984 में पी.टी.एस इन्दौर से ही बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर पासआउट हुए थे।श्री पी.सी. कलोया को वर्ष 1987 में प्रधान आरक्षक ,वर्ष 1991 में सहायक उपनिरीक्षक,वर्ष 2010 में उपनिरीक्षक एवं वर्ष 2014 में निरीक्षक के पद पर अच्छे सेवा अभिलेख के आधार पर पदोन्नतियां मिलती रहीं। वर्ष 2024 में श्री पी.सी कलोया को मानसेवी उपपुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई थी ।

            श्री प्रेमचन्द्र कलोया सामान्य स्तर के परिवार से पुलिस विभाग में आये थे ,मूलतः जयपुर राजस्थान के निवासी होकर वर्तमान में महू में निवासरत हैं। आपके तीन पुत्र क्रमशः विपिन ,मनीष,निखिल हैं,श्री कलोया के बड़े भाई श्री ओमप्रकाश,

छोटे भाई श्री हरिशंकर वर्तमान में केंटोनमेंट क्षेत्र महू में सिटी इंजीनियर के पद पर पदस्थ हैं ।श्री पी.सी. कलोया के भांजे श्री रविन्द्र वर्मा पी.डब्लयू.डी जयपुर में कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ हैं।

श्री कलोया की दो बहिनें हैं कलोया जी के  सभी परिजन कल पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय द्वारा सेवानिवृत्ति के अवसर पर तक्षशिला कांफ्रेस हॉल में आयोजित एक सादे  समारोह में दी गई विदाई पार्टी में उपस्थित रहे ।

श्री पीसी कलोया के अनुज श्री हरिशंकर कलोया जो कि वर्तमान में केंटोनमेंट क्षेत्र महू में सिटी इंजीनियर के पद पर पदस्थ है उन्होंने अपने संबोधन में श्री पीसी कलोया को पूरे परिवार एवम समाज के पिछड़े वंचित लोगो का मददगार बताया हरिशंकर जी ने अपनी सफलता का श्रेय भी सार्वजनिक मंच पर ही अपने बड़े भाई श्री कलोया जी को ही देकर  उनके चरण स्पर्श कर थोड़ी देर के लिए आयोजन को भावुक कर दिया।

विदाई उदबोधन में आरक्षक से उपपुलिस अधीक्षक तक के सफलतम सेवा काल का श्रेय श्री पी.सी.कलोया ने ईश्वर एवं अपने माता-पिता के आर्शीवाद को दिया ।सेवानिवृत्ति के अवसर पर संस्था की ओर से श्रीमती सौम्या जैन अति. पुलिस अधीक्षक के द्वारा श्री पी.सी. कलोया को शाल श्रीफल से सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी ।विदाई समारोह में मंच संचालन श्री आनन्द चौहान निरीक्षक के द्वारा किया गया ।समारोह में संस्था के उपपुलिस अधीक्षक श्री राजीव त्रिपाठी, श्री अनिल वर्मा,श्रीमती राममूर्ति,   एडीपीओ गण  एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा । 







Wednesday, May 29, 2024

 

दिनांक01/07/2024 से प्रारंभ होने वाले नवीन कानूनों के बारे में पीटीसी इन्दौर विवेचकों को कर रहा है प्रशिक्षित।

 पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव की ड्यूटियों से फुर्सत मिलते ही पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय इन्दौर की पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के मार्गदर्शन में दिनांक 20/05/2024 से तीन-तीन दिवस के प्रशिक्षण सत्र प्रधान आरक्षक से निरीक्षक स्तर तक के विवेचकों के लिए लगातार आयोजित किये जा रहे हैं। अभी तक आयेजित किये गये तीन सत्रों में पीटीसी इन्दौर के प्रशिक्षकों की टीम जिला अलीराजपुर एवं जिला धार में जाकर दोनो जिलों के पुलिस कंट्रोल रूम में विवेचकों को न्यू क्रिमिनल लॉ-2023 जो कि दिनांक 01/07/2024 से लागू होने वाला है के संबंध में प्रशिक्षण दे रही है। पीटीसी इन्दौर के कांफ्रेंस हॉल में हाईब्रिड मोड

(ऑफलाईनऑनलाईन) से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।दिनांक20/05/2024 से आज 29/05/2024 तक इन्दौर नगरीय जिले के कुल 289 एवं इन्दौर ग्रामीण के कुल 187 तथा जिला धार के कुल 148 एवं अलीराजपुर के कुल 114 जिला झाबुआ के कुल 97 विवेचना अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है। पीटीसी इन्दौर में दिये जा रहे ऑफलाईन प्रशिक्षण के साथ-साथ ही ऑनलाईन मोड से जिला खरगौन के कुल 241, जिला खण्डवा के कुल 182, जिला बडवानी के कुल 239 एवं जिला बुरहानपुर के कुल 164 विवेचना अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है । पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय इन्दौर की अति. पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण) श्रीमती सौम्या जैन एवं उपपुलिस अधीक्षक श्री राजीव त्रिपाठी के द्वारा लगातार प्रयास कर श्री अकरम शेख डीपीओ सीआईडी भोपाल ,श्री शिवभान सिंह ,श्री यू.एस. मौर्य ,सुश्री ज्योति आर्य, सहायक जिला अभियोजन अधिकारीगण एवं से.नि. डीपीओ श्री राजेन्द्र सिंह तोमर,डॉ. श्री जितेन्द्र सिंह तोमर ,वैज्ञानिक अधिकारी  FSL श्रीमती सुचिता पाण्डेय ,एवं श्रीमती प्रांजली शुक्ला सहायक पुलिस महानिरीक्षक एससीआरबी भोपाल से विवेचना अधिकारियों को न्यू क्रिमिनल लॉ, एफ.एस.एल. एवं सीसीटीएनएस,

आईसीजेएस संबंधी प्रशिक्षण कराया जा रहा है।,पुलिस मुख्यालय के निर्दशानुसार सभी विवेचकों की एल.एम.एस. से परीक्षा लेकर उन्हें प्रमाण पत्र भी आनलाईन दिये जावेगे, तीनों प्रशिक्षण सत्रों को सफलता पूर्वक संचालन कराने में संस्था के श्री आनन्द चौहान निरीक्षक तथा प्रशिक्षण में भूमिका निभाने वाले पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय इन्दौर के समस्त एडीपीओ गण

निरीक्षक गण एवं अन्य स्टाफ का  सराहनीय योगदान रहा है।अभी तक के  तीनों सत्रों में इन्दौर जोन के कुल - 1661 विवेचना अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।प्रत्येक सत्र के समापन से पूर्व  प्रतिभागियों से ऑनलाईन फीडबैक भी लिया जाता है,फीडबैक के आधार पर आगामी सत्रों में लगातार सुधार किये जा रहे हैं,पीटीसी इन्दौर के द्वारा पूर्व में भी इन्दौर जोन के समस्त निरीक्षक,उपपुलिस अधीक्षक,एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को भी दो-दो दिवस के प्रशिक्षण सत्र में न्यू क्रिमिनल लॉ -2023 के संबंध में प्रशिक्षित किया जा चुका है। 











Friday, May 17, 2024

 विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अनुराधा शंकर के द्वारा बदलते सामाजिक परिप्रेक्ष्य में पुलिस की भूमिका पर पुलिस अधिकारियों को किया संबोधित।

श्रीमती अनुराधा शंकर (भा.पु.से.) विशेष पुलिस महानिदेशक

(प्रशिक्षण) भोपाल विगत पाँच वर्षों से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण का कार्य कर रही थी।दिनांक 01/05/2024 से उन्हें मध्य प्रदेश शासन द्वारा विशेष पुलिस महानिदेशक

(प्रशिक्षण) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत उपरांत श्रीमती अनुराधा शंकर का पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय इन्दौर में यह प्रथम भ्रमण है ।

    एक दिवसीय सेमीनार का विधिवत उद्घाटन श्रीमती अनुराधा शंकर के द्वारा आमंत्रित अतिथियों एवं पीटीसी इन्दौर के समस्त शासकीय सेवको की गरिमामयी उपस्थिति में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

         विशेष पुलिस महानिदेशक के प्रथम भ्रमण के अवसर पर श्रीमती हितिका वासल पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय इन्दौर के मार्गदर्शन में श्रीमती अनुराधा शंकर के स्वागत एवं सम्मान में एक संक्षिप्त आयोजन पीटीसी इन्दौर के शासकीय सेवकों के द्वारा आयोजित किया गया,इस आयोजन में 

श्री अनुराग पुलिस महानिरीक्षक(ग्रामीण) इन्दौर , श्री अमित सिंह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इन्दोर नगरीय ,

श्री निमिष अग्रवाल पुलिस उपमहानिरीक्षक

(ग्रामीण) रेंज इन्दौर एवं श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया सेनानी 15 वीं वाहिनी ,विसबल इन्दौर, एवं संस्था प्रमुख श्रीमती हितिका वासल पुलिस अधीक्षक पीटीसी इन्दौर के द्वारा विशेष पुलिस महानिदेशक के स्वागत एवं सम्मान में उद्बोधन दिया गया । 

        आयोजन में प्रबल जैन एवं ग्रुप के द्वारा ओडिसी एवं कथक नृत्य ,महिला पुलिस आरक्षकों द्वारा कालवेलिया नृत्य,एवं पुरूष आरक्षकगण द्वारा भगोरिया समूह नृत्य तथा पीटीसी स्टाफ द्वारा समूह गायन  का शानदार प्रदर्शन किया गया। 

        श्रीमती अनुराधा शंकर विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के द्वारा बदलते सामाजिक परिप्रेक्ष्य में पुलिस की भूमिका पर प्रभावी एवं अनुकरणीय उद्बोधन पीटीसी इन्दौर के सभी शासकीय सेवकों को आगामी प्रशिक्षण सत्रों के सफल संचालन हेतु मार्गदर्शन दिया गया, आयोजन उपरांत श्रीमती हितिका वासल पुलिस अधीक्षक पीटीसी इन्दौर के द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती अनुराधा शंकर को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया,

       आयोजन में उपरोक्त अतिथियों के अलावा इंदौर नगरीय पुलिस के DCP श्री विनोद कुमार मीणा

 जोन 1,श्री अभिनव विश्वकर्मा जोन- 2 ,

श्री ऋषिकेश मीना 

जोन 4 भी उपस्थित रहे।

        आयोजन में पधारे हुए सभी अतिथियों का श्रीमती सौम्या जैन अति. पुलिस अधीक्षक पीटीसी इन्दौर के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। 












Sunday, April 14, 2024

 जीवोदय संस्था के 56 जरूरतमंद बच्चों को पीटीसी का भ्रमण कराकर

प्रशिक्षण के तरीकों से अवगत कराया।
पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय इन्दौर की पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के मार्गदर्शन में सामाजिक सरोकार के अंतर्गत जीवोदय संस्था इटारसी के बालगृह की संचालिका sr.clara animotil अपनी संस्था के जरूरतमंद बच्चे (CNCP) जिनमें 25 बालिकायें 31 बालक एवं 15 स्टाफ के सदस्य दिनांक 10/4/2024 से पीटीसी इन्दौर में भ्रमण हेतु आये थे।उक्त बालक/बालिकाओं को पीटीसी के हॉस्टल में रूकवा कर जीवोदय संस्था के द्वारा स्वयं की बस से इन्दौर में चिडियाघर ,चोखी ढाणी,रालामंडल ,अंबेडकर जन्म स्थली महू ,सैन्य छावनी महू का भ्रमण कराया गया। आज 13/04/2024 को पीटीसी का भ्रमण कराकर संस्था में दिये जाने वाले प्रशिक्षण के तरीकों को एवं संसाधनों का अवलोकन कराया गया ,आउटडोर भ्रमण के दौरान निरीक्षक श्री सुरेश कुमार मौर्य सीडीआई के द्वारा CNCP बच्चों को संस्था की जिम,कैंटीन,किलकारी ,रोजनामचा ऑफिस,शास्त्रागार ,ऑब्सटिकल एवं परेड ग्राउंड ,एम.टी. ,आउटडोर ऑफिस एवं फायरिंग एवं ड्रायविंग के सिम्यूलेटर,का भ्रमण कराकर बालक/बालिकाओं के द्वारा पूछे गये प्रश्नों का जबाब देकर संतुष्ट किया , संस्था के निरीक्षक श्री आनन्द चौहान सीएलआई के द्वारा उपरोक्त CNCP बच्चों को पीटीसी इन्दौर में नवआरक्षको को कराई जाने वाली बुनियादी ट्रेनिंग के क्लास रूम ,लायब्रेरी ,कांफ्रेस हाल ,कम्प्यूटर लैब,एवं नालंदा भवन के प्रशासनिक भवन का भ्रमण कराकर बच्चों की जिज्ञासाओं को सरलता से समझा कर संतुष्ट किया ।
जीवोदय संस्था के CNCP बच्चों का तीन दिवसीय भ्रमण श्रीमती सौम्या जैन,अति. पुलिस अधीक्षक(प्रशिक्षण) एवं श्री राजीव त्रिपाठी उपपुलिस अधीक्षक ,श्री अनिल वर्मा उपपुलिस अधीक्षक पीटीसी इन्दौर के निर्देशन में सकुशल संपन्न हुआ।








Tuesday, April 2, 2024

 

सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में दिनांक 01.04.2024 को सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया । आयोजन में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा उनि श्री रामचन्द्र चौधरी  को सेवानिवृत्ति पर बधाई दी गई ।   

पुलिस अधीक्षक द्वारा पीटीसी में उनके सराहनीय कार्यो की प्रशंसा की गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किये गये । 









 श्रीमती हितिका वासल ने पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया ।

श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया दिनांक 08/05/2023 से पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय इन्दौर में पदस्थ थी। जिनका स्थानांतरण म. प्र. शासन गृह विभाग के द्वारा दिनांक 15/03/2024 को सेनानी 15 वी. वाहिनी इन्दौर के पद पर होने से आज 01/04/2024 को स्थानांतरण पर नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल को पदभार सौंपकर कार्यमुक्त हुई ।
श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया को संस्था की ओर से श्रीमती सौम्या जैन अति. पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया एवं अन्य सभी शासकीय सेवको के द्वारा तक्षशिला कांफ्रेस हॉल में सादे समारोह में गरिमामयी विदाई देकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल जो कि वर्ष 2017 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी है एवं पूर्व में भी पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय इन्दौर में दिनांक 03/02/2022 से दिनांक 27/03/2023 तक पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रह चुकी हैं। उन्हें पुनः पुलिस अधीक्षक बनने पर श्रीमती सौम्या जैन अति. पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई देकर स्वागत किया गया।संस्था की ओर से विदाई एवं स्वागत समारोह श्रीमती सौम्या जैन अति.पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में श्री राजीव त्रिपाठी ,श्री अनिल वर्मा,श्रीमती गीता चौहान,श्रीमती राममूर्ति शाक्य, उपपुलिस अधीक्षकगण एवं समस्त एडीपीओ एवं संस्था के स्टॉफ के द्वारा रखा गया।