Wednesday, February 19, 2020

पीटीसी इंदौर में वन-विभाग के कर्मियों का शस्त्र-चालन
एवं रख-रखाव संबंधी प्रशिक्षण प्रारंभ

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में वन विभाग कर्मियों का 06 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ पुराना सभागृह में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रणजीत सिंह चौहान की उपस्थिति में शस्त्र-चालन एवं रखरखाव संबंधी प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया।
श्रीमती महोबिया द्वारा अपने संबोधन में बताया कि 06 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान आपको जो सिखलाई दी जायेगी, उसे आप सभी गंभीरतापूर्वक-रूचि से सीखें, शस्त्र-चालन एवं रख-रखाव के साथ-साथ आप शारीरिक फिटनेस को कैसे बनाये रखें, इससे भी प्रशिक्षण के दौरान लाभान्वित हो ताकि प्रशिक्षण उपरांत आप अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वंक कर सके।
प्रशिक्षण कोर्स के बेहतर संचालन हेतु निरीक्षक श्री सुरेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया है।
इस अवसर पर निरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य, उप निरीक्षक श्री इमरतलाल धुर्वे, प्र.आर. 307 मन्नू सिंह कनेश आर. 09 सुग्रीव सिंह रावत एवं समस्त वनकर्मी उपस्थित रहें।




Wednesday, February 12, 2020

श्री अवधेश गोस्वामी (भापुसे) ने पीटीसी इंदौर के
पुलिस अधीक्षक पद का कार्यभार ग्रहण किया
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में दिनांक 12.02.2020 को श्री अवधेश गोस्वामी (भापुसे) ने पीटीसी इंदौर के पुलिस अधीक्षक पद का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व जिला इंदौर (पश्चिम) में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे।
श्री गोस्वामी ने महाविद्यालय स्टॉफ एवं प्रशिक्षुओं से उत्कृष्ट स्तर के अनुशासन एवं कर्तव्य परायणता से कार्य करने का संदेश अपने आगमन पर दिया।



पीटीसी इंदौर के प्रशिक्षणार्थियों को 
सीडीआर एनायलिसिस संबंधी प्रशिक्षण

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के नालंदा कांफ्रेंस हॉल में 73वें बुनियादी  प्रशिक्षण सत्र महिला/पुरूष प्रशिक्षणार्थियों को सीडीआर एनायलिसिस संबंधी प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संपन्न की जा रही है। 
सीडीआर एनायलिसिस प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री गौरव रावल असिस्टेंट प्रोफेसर एन्ड एचओडी कम्प्यूटर साइंस, सेंट-पॉल इंस्टीटयूट प्रोफेशनल स्टडीज इंदौर द्वारा समस्त  प्रशिक्षणार्थियों को सीडीआर एनायलिसिस संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 




पीटीसी इंदौर के प्रशिक्षणार्थियों को गॉव भ्रमण प्रशिक्षण कार्यक्रम
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के समस्त प्रशिक्षणार्थियों को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रणजीत सिंह चौहान की उपस्थिति में गॉंव का भ्रमण प्रशिक्षण किया गया।
गॉंव भ्रमण प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्त महिला/पुरूष प्रशिक्षणार्थी को गांववासियों विशेषकर महिला एवं बुजर्ग व्यक्तियों से बातचीत कर उनकी समस्यॉओं को जाना गया, बच्चों को चॉकलेट दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त गा्रमवासियों को संबोधित कर उनकी समस्यॉओं को बेहतर तरीके से निराकरण करने एवं उन्हे क्या करना चाहिये किन-किन बांतो का ध्यान रखना चाहिये, साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण करने संबंधी बताया गया। 
इस अवसर पर एडीपीओं सुश्री ज्योति आर्य द्वारा गॉंव के बच्चों को संबोधित कर गुड-टच एवं बेड-टच संबंधी एवं अन्य महिला संबंधी जानकारी, निरीक्षक श्री आनंद चौहान द्वारा यातायात संबंधी जानकारी, निरीक्षक श्री आलोक सोनी द्वारा बढ रहे सायबर अपराधों के संबंध में जानकारी उपाय एवं अवेयरनेस संबंधी प्रशिक्षण समस्त गा्रमीणों एवं प्रशिक्षणार्थियों को प्रदाय किया गया।
कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार तालान, निरीक्षक श्री धैर्यशील येवले, निरीक्षक श्रीमती अलका सिंगार एवं स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थीगण उपस्थित रहें।

















पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में इंडोर-आडटडोर स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारियों की साप्ताहिक बैठक संपन्न
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के नालंदा कांफ्रेंस हॉल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया के एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रणजीत सिंह चौहान की उपस्थिति में दिनांक 11.02.2020 को इंडोर-आडटडोर स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारियों की मीटिंग का आयोजन किया गया।
इन्डोर-आउटडोर अधिकारियों/कर्मचारियों से उनके सौंपे गये कार्यो संबंधी प्रगति जानी गई। 73वें बुनियादी प्रशिक्षण सत्र प्रशिक्षणार्थियों की आगामी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा संबंधी जानकारी ली गई, साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारी/कर्मचारियो को दिये गये।
समस्त होस्टल वार्डनों से प्रशिक्षणार्थियों की होस्टल संबंधी एवं प्रशिक्षणार्थियों के किसी भी प्रकार की समस्याओं के बारे में जानकारी ली जाने पर समस्त होस्टल वार्डनों द्वारा समस्याओं को हल कर निराकरण होना बताया गया,
 प्रशिक्षणार्थियों की किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या होने पर तत्काल निराकरण कर अवगत कराने संबंधी दिशा-निर्देश होस्टल वार्डनों को दिये गये।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त बजट मे किस मद में कितना पैसा शेष है, जानकारी ली गई, साथ ही इसे खर्च करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को दिये गये।
इकाई को पूर्णतः टोबेको फ्री प्रशिक्षण संस्थान घोषित किया जा चुका है, इस संबंध में स्टॉफ/प्रशिक्षणार्थी नियमों का पालन करने संबंधी कमेटी मेंम्बरो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। 
प्लास्टिक का उपयोग भी प्रतिबंधित है, स्टाफ/प्रशिक्षणार्थीगण इसका पालन करे परिसर में कही भी प्लास्टिक नही पाया जाना चाहिए इस संबंध मे कमेटी को निर्देशित किया गया।
प्रशिक्षण को बेहतर से बेहतर करने हेतु इंडोर-आउटडोर स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारियों से अपने किये गये कार्यो की क्रमबध्द जानकारी ली गई साथ ही स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।




पीटीसी इंदौर के 73वें सत्र प्रशिक्षणार्थियों की फायरिंग संपन्न
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के 73 वें बुनियादी प्रशिक्षण सत्र प्रशिक्षणार्थियों के द्वितीय सेमेस्टर की 5.56 एम.एम. इंसास, 09 एम.एम. पिस्टल एवं .36 रिवॉल्वर की फायरिंग दतुनी रेंज पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार दिनांक 05.02.2020 से 08.02.2020 तक संपन्न की गई ।
उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान, उप पुलिस अधीक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद चौबे एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार तालान (रेन्ज प्रभारी) की उपस्थिति में समस्त प्रशिक्षणार्थियों को फायरिंग संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।




पीटीसी इंदौर के महिला/ पुरूष प्रशिक्षणार्थियों को यातायात संबंधी प्रशिक्षण
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के 73वें बुनियादी प्रशिक्षण सत्र महिला/पुरूष प्रशिक्षणार्थियों को यातायात संकेत एवं नियम संबंधी जानकारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम में आरक्षक सुमंत सिंह यातायात इंदौर द्वारा ग्राउंड पर समस्त प्रशिक्षणार्थियों को यातायात संकेत/नियम संबंधी जानकारी प्रदाय की गई ।




पीटीसी इंदौर के प्रशिक्षुओं को
सीडीआर एनायलीसिस संबंधी प्रशिक्षण

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के 73वें बुनियादी प्रशिक्षण सत्र महिला/पुरूष प्रशिक्षणार्थियों को सीडीआर एनायलीसिस संबंधी जानकारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सम्पन्न कराई जा रही है।
सीडीआर एनायलीसिस प्रशिक्षण कार्यक्रम पुराना सभा गृह में श्री गौरव रावल असिस्टेंट प्रोफेसर एन्ड एचओडी कम्प्यूटर साइंस, सेंट पॉल इंस्टीटयूट प्रोफेशनल स्टडीज इंदौर द्वारा आज दिनांक 06.02.2020 को पुरूष प्रशिक्षणार्थियों को सीडीआर एनायलीसिस संबंधी जानकारी प्रदाय की गई ।




Tuesday, February 4, 2020




पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में इंडोर-आडटडोर स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारियों की साप्ताहिक बैठक संपन्न
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के नालंदा कांफ्रेंस हॉल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया के एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रणजीत सिंह चौहान की उपस्थिति में दिनांक 04.02.2020 को इंडोर-आडटडोर स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारियों की मीटिंग का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा इन्डोर-आउटडोर अधिकारियों/कर्मचारियों से उनके सौंपे गये कार्यो संबंधी प्रगति जानी गई साथ ही कौन-कौन से कार्य पेंडिग है, संबंध में संबंधित अधिकारियां/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उक्त कार्य को तत्काल निराकरण करने हेतु बताया गया।
प्रशिक्षण को बेहतर से बेहतर करने हेतु इंडोर-आउटडोर स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारियों से अपने किये गये कार्यो की क्रमबध्द जानकारी ली गई साथ ही स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्री आर.पी.चौबे, श्री बृजेश सिंह कुशवाह, श्रीमती गीता चौहान, युनिट चिकित्सक श्री प्रदीप जोशी, एडीपीओं श्रीमती ज्योति आर्य, श्री वसुनिया, निरीक्षक श्रीमती संगीता जोशी सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।