Friday, June 15, 2018

स्वयं को जानने के लिये हमें कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए- पुलिस अधीक्षक


    प्रार्थना जीवन की दिशा बदल सकती है और हमारे मन वचन में जो बुराईयां भरी हुयीं है उसको बाहर निकाल फेंकने की शक्ति भी विकसित होती है जिससे हमारे दैनिक क्रियाकलापों में सफलता एवं उन्नति प्राप्त होती ही है साथ ही समाज में हमारा प्रभाव भी बढ जाता है यह वक्तव्य 130 देशों में मेडीटेशन की निःशुल्क प्रशिक्षण देने वाली संस्था हार्टफुलनेस के पदाधिकारी श्री पीसी शर्मा ने महाविद्यालय में आयोजित मेडीटेशन एवं उसका जीवन पर प्रभाव की 3 दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर पीटीसी स्टाफ को बताई । 
   3 दिन तक चले इस मेडीटेशन के कार्यक्रम में मानसिक रिलेक्शेसन, निगेटिव वेब्स को बाहर निकालने की प्रक्रिया और प्रशिक्षण के समापन आज दिनांक 15.6.18 पर प्रार्थना की शक्ति को प्रशिक्षण प्रदान किया ।  
     इस  अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्री अजय सिंह ने हार्टफुलनेस के पदाधिकारी श्री पीसी शर्मा द्वारा स्टाफ को दिये गये प्रशिक्षण का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि योग हमारी जीवन पद्यति पर अत्यधिक प्रभाव डालता है और हम सभी लोगों को स्वयं को जानने के लिये कम से कम 30 मिनिट का समय अवश्य निकालना चाहिए ।
     मेडीटेशन के 3 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर श्री पीसी शर्मा के द्वारा पुलिस अधीक्षक पीटीसी को यादें स्वरूप एक पुस्तक प्रदान की गई । इस प्रशिक्षण के लिये उपुअ श्री डेनियल जोजफ को भी स्मृति चिंन्ह के रूप में एक पुस्तक श्री पीसी शर्मा के कर कमलो द्वारा प्रदान की गई । 





  

Thursday, June 14, 2018

अनजान भय एवं निगेटिविटी से मुक्ति दिलाता है मेडीटेशन


मेडीटेशन के अंतरराष्ट्रीय प्रोफेसर श्री पीसी शर्मा ने इकाई के स्टाफ को अनजाने भय जिसमें कोई भी घटना न तो घटित हुयी है न होने की संभावना है ऐसी स्थिती में होने वाले भय को समाप्त करने के लिये मेडीटेशन का 1घण्टा का अभ्यास महाविद्यालय में कराया गया । इस अभ्यास में मन में चल रहीं निगेटिव वेब्स को बाहर निकालने का बहुत ही आसान और सरल तरीका पीटीसी के लोकसेवकों को बताया गया । 
          श्री पीसी शर्मा अर्न्तराष्ट्रीय मेडीटेशन के ट्रेनर है और उन्होंने यूके एवं मलेशिया में मेडीटेशन के महत्व एवं प्रभाव के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिये है इकाई में उन्होंने बताया कि मेडीटेशन से हम भय एवं निगेटिव वेब्स को उसी प्रकार से दूर सकते है जिस प्रकार अंधेरे को टार्च की रोशनी से दूर किया जा सकता है । इनके साथ पधारे सह ट्रेनर श्रीराम दृविड ने भी मेडीटेशन की क्रिया करने का तरीका बताया । 
एक घण्टे चले इस मेडीटेशन के कार्यक्रम में इकाई के एडीपीओ श्री प्रवीण हजारे ने प्राप्त हुयी अनोखी अनुभूति को सभी सदस्यों के मध्य साझा किया ।  






यूएस मलेशिया से पधारे एक दल ने महाविद्यालय के पुलिस कर्मियों को माइंड रिलेक्सेशन एवं पावर इनहेंसमेंट के अद्भुत गुर दिये


  दिनांक 13.06.18 हार्टफुलनेस आर्गनाईजेशन के पदाधिकारी एवं यूएस मलेशिया में मेडीटेशन के प्रोफेसर रहे डॉ. पीसी शर्मा के नेतृत्व में एक  04 सदस्सीय दल  पीटीसी  पहुंचा । इस दल के सदस्य के रूप में सह प्रोफेसर डॉ. श्रीराम द्रविड,़ कंप्यूटर मेंनेजमेंट  में मास्टर डिग्री प्राप्त सिस्टर प्रीती गौर एवं कार्डियक एक्यूपमेंट के प्रभारी श्री अनुराग भारद्वाज ने  महाविद्यालय के पुलिस कर्मियों के लिये मेडीटेशन के द्वारा माइंड पावर इनहेंसमेंट एवं रिलेक्सेशन की 03 दिवसीय वर्कशॉप का शुभारंभ किया । 
ध्यान के लिये तीन दिन तक चलने वाले  इस कार्यक्रम के प्रथम दिन इस दल ने अद्भुत तरीके से  मात्र 5 मिनिट में व्यवहारिक रूप से मेडीटेशन कराया जिसमें उपस्थित लोगों ने माइंड स्ट्रेस एवं वॉडी एक्सहाउसन से छुटकारा पाया । 
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने ध्यान की इस विधा को पुलिस के लोगों  के लिये बेहतर बताया साथ ही उन्होंने   कहा कि अत्यधिक कार्य से तनाव होना स्वभाविक है लेकिन ध्यान की इस विधा द्वारा हम मानसिक तनाव एवं शरीरिक थकावट दूर कर रिलेक्स  महसूस कर सकते है । हमें अपने शरीर एवं परिवार के लिये कुछ समय निकाल कर ध्यान अवश्य करना चाहिए । 


श्री शर्मा ने कहा कि बिना पुलिस के एक स्वस्थ्य समाज की कल्पना करना कठिन है इसलिये हमारी टीम के स्वयंसेवक आज पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर पधारे है और आगामी दो दिनों में हम रिलेक्शेसन के और भी कई अल्पकालीन तरीकों से आपको अवगत करायेंगे ।  
मेडीटेशन के इस कार्यक्रम का लाभ  इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आरएस देवके एवं सभी उपपुलिस अधीक्षकों सहित लगभग 150 पुलिस कर्मचारियों ने लिया । 





पुलिस अधिकारियों की फायरिंग संपन्न

13.6.18 को इकाई में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षक, प्रआरक्षक, एएसआई (कंप्यूटर) की फायरिंग संपन्न हुयी । इसमें सभी नवआरक्षकांे को इंसास के 10 राउण्ड, एसएलआर के 10 राउण्ड के साथ 9 एमएम पिस्टल के 10 राउण्ड फायर कराये गये । इस फायरिंग के प्रभारी अतिपुलिस अधीक्षक श्री आरएस देवके रहे । उपुअ के निर्देशन इस फायरिंग को संपन्न कराने में निरी. सुरेश मौर्य, उपनिरी जगदेव सिंह कुशवाह, प्रआर मनोज प्रआर राकेश पिंगल, प्रआर दिनेश रायपुरिया, प्रआर हरी सिंह खटाना, प्रआर मन्नू सिंह, प्रआर हितेश पारखे, आरक्षक नारायण गुरंग, आरक्षक दिनेश थापा, आरक्षक सखाराम गोखले आर रविन्द्र का योगदान प्रमुख रहा ।


 

ऐयरपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण स्थान की सुरक्षा की बारीकियों से परिचित हुये नवआरक्षक

महाविद्यालय में प्रशिक्षणरत नवआरक्षकों को बुनियादी प्रशिक्षण के अतिरिक्त अन्य प्रशिक्षणों के बारें जानकारी प्रदान की जाती है । इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में निरीक्षक सुरेश मौर्य उपनिरीक्षक श्री जगदेव सिंह कुशवाह निरी नरसिंह बघेल, सउनि श्री कुअंर सिंह डाबर, प्रआर विनोद मिश्रा की टीम ने दिनांक 9.6.18 को इकाई में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षक, प्रआरक्षक, एएसआई (कंप्यूटर)  को शहर में स्थित देवी आहिल्याबाई ऐयरपोर्ट पर ले जाकर ऐयरपोर्ट की सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त दी । इस जानकारी में ऐयरपोर्ट के निरीक्षक श्री रंजन ने सभी नवआरक्षकों को एटीसी, रनवे की जानकारी देते हुये यात्रियों के लगेज चेकिंग में काम आने वाले उपकरणों की विस्तृत जानकारी प्रदान की ।  






Thursday, June 7, 2018

महाविद्यालय में महिला सशक्तीकरण के अर्न्तगत महाविद्यालय ने शहर की लड़कियों को आत्म रक्षा के गुर दिये ।

दिनांक 01.06.18 को समाज में महिलाओं के विरूद्व बढ़ते अपराध को दृष्टिगत रखते हुये महाविद्यालय के पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह के मार्गदर्शन में  महिला सशक्तीकरण-महिला अपराध एक विरूद्व एक अभियान कार्यक्रम के अर्न्तगत  महाविद्यालय  में 05 दिवसीय आत्मरक्षार्थ  प्रशिक्षण समाज की सामान्य लड़कियों एवं महिलाओं के लिये चलाया गया । इसमें महाविद्यालय के प्रशिक्षकों द्वारा महिलाओं एवं लड़कियों को यूएसी, बुशु, कराते  द्वारा आत्मरक्षार्थ गुर सिखाए गए जिसका प्रमुख उद्ेश्य महिलाओं एवं लड़कियों में अत्याचार एवं अपराध के विरूद्व लड़ने के लिये  उनके आत्मविश्वास जगाकर सुरक्षा करने में आत्म निर्भर बनाना है । 






बिना हथियार से लड़ने की कला के गुर सीखे नवआरक्षकों ने

दिनांक 30.05.18 को बिना हाथियार से लड़ने की कला ”बुशु“ का प्रदर्शन प्रमोद गोस्वामी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया । इस कला में बिना हथियार की लड़ाई कैसे लड़ी जाए इस संबंध में नवआरक्षकों के समक्ष प्रदर्शन किया गया साथ ही इस कला को जरूरी टिप्स भी नवआरक्षकों को  दिये ।             

         

उपुअ श्री डीएस वघेल स्थानांतरण पर नवीन पदस्थापना के लिये पीटीसी से हुये विदा


इकाई में पदस्थ श्री डीएस वघेल स्थानांतरण पर नवीन पदस्थापना पर दिनांक 30.05.018 को राजपुर जिला बड़वानी एसडीओपी के पद पर पदस्थापना पर विदाई दी गई । श्री वघेल इकाई में इनडोर के प्रभारी थे । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आरएस देवके ने श्री वघेल को समाज के गरीब लोगों के प्रति सहानुभूति रखने का आग्रह किया साथ इकाई के  पुलिस अधीक्षक महोदय ने श्री वघेल के कार्यकाल की प्रशंसा कर महिला एवं बच्चों के प्रति संवेदना के लिये अपने अधीनस्थ स्टाफ को निर्देशित करने का भी आग्रह कर नवीन स्थापना की बधाई देकर स्मृति चिंन्ह भेंट किया ।







हार्ट अटैक के लक्षण एवं उससे बचाव के तरीके से अवगत हुआ इकाई का पुलिस स्टाफ

दिनांक 30.05.18 को महाविद्यालय में शहर के प्रतिष्ठित हाॅस्पिटल अपोलो के हृदय रोग विभाग के प्रमुख डाॅ. के रोशन राव द्वारा हृदय रोगों से सबंधित महत्वपूर्ण जानकारी इकाई के स्टाफ को प्रदान की । डाॅ. राव ने बताया कि हार्टअटैक के क्या लक्षण होते हैं और किस समय हार्ट अटैक की संभावनाऐं अधिक रहतीं है उन्होंने आगे बताया कि व्यक्ति को शाम को हमेंशा सादा भोजन ही लेना चाहिए और अनुलोम विलोम प्राणायाम भी काफी हद तक हार्ट अटैक से बचाता है ।