Wednesday, January 31, 2024

 

प्रेस नोट                              

* आंनद सर्विस सोसायटी मूक बधिर दिव्यांग बच्चों की संस्था इन्दौर मे सामाजिक सरोकार का कार्यक्रम आयोजित*

आज दिनाँक 31/01/2024 को आंनद सर्विस सोसायटी मूक बधिर दिव्यांग बच्चों की संस्था इन्दौर मे सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर द्वारा आज एक कार्यशाला पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया(IPS)  के मार्गदर्शन में आयोजित की गई । कार्यशाला में संस्था की श्रीमती गीता चौहान, श्रीमती शैलजा पटवा ,श्री अनिल कुमार वर्मा उप पुलिस अधीक्षक गण, 

श्रीआनंद चौहान , 

श्री राजकुमार

राठौर,श्रीमती प्रियंका अलावा, सभी निरीक्षक एवं आंनद सर्विस सोसायटी के सचिव 

श्री ज्ञानेन्द्र पुरोहित,

संचालक श्रीमती मोनिका पुरोहित शामिल हुए ।

श्रीमती गीता चौहान उप पुलिस अधीक्षक ने अपने व्याख्यान मे महिला संबंधी कानूनों, सोशल मीडिया, क्या करें क्या ना करे के बारे मे जानकारी दी , श्रीमती शैलजा पटवा उप पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में महिला सूरक्षा से संबंधित जैसै एमपी ई काँप

एँप्स,डायल 100, जीआरपी एमपी. हेल्प लाईन, चाईल्ड हेल्प लाईन आदि से संबंधित जानकारी दी ,निरीक्षक श्रीमती  प्रियंका अलावा द्वारा गुड टच,बेड टच के संबंध मे जानकारी दी, निरीक्षक श्री राजकुमार राठौर द्वारा सायबर क्राईम पर व्याख्यान दिया  जिसमे सोशल मीडिया, आँनलाईन फ्राड, 

फर्जी एसएमएस,

ईमेल के बारे मे जानकारी दी , निरीक्षक श्री आंनद चौहान द्वारा नार्कोटिक्स पर जानकारी दी गई जिसमे नशे के दुष्प्रभावों एवं नशे से छुटकारा के बारे मे व्याख्यान दिये गये, श्री आंनद सर्विस सोसायटी के सचिव 

श्री ज्ञानेन्द्र पुरोहित द्वारा मूक बधिर दिव्यांग बच्चों को  सांकेतिक भाषा के माध्यम से वक्ताओं की बात को बच्चों को समझाया गया कार्यक्रम समाप्ति के पशचात बच्चों को मिठाई वितरण किया गया ।

        आयोजन के दौरान आंनद सर्विस सोसायटी मूक बधिर दिव्यांग बच्चों की संस्था के लगभग 80 बच्चे एवं आँनलाईन माध्यम से अन्य जिलों धार,झाबुआ,

अलिराजपुर सेभी लगभग 100 बच्चे जुडे आयोजन में तकनीकी सहायता हेतु प्रआर. 114 आतिफ खिलजी, मआर.ज्योति ठाकुर, आर.120 ऋषि कुमार एवम संस्था का अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा ।













No comments:

Post a Comment