Friday, October 11, 2024

 

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में हुआ शस्त्र पूजन*

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में दिनांक 12.10.2024 को विजयादशमी पर्व पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती सौम्या जैन द्वारा इकाई के आरमोररी शाखा, एमटी शाखा में शस्त्रों व वाहनों का पूजन कर हवन किया गया ।

प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा विजयादशमी पर्व की समस्त स्टॉफ/अधिकारी कर्मचारीगण को बधाई एवं शुभकांमनाए दी ।

उक्त कार्यक्रम में समस्त उप पुलिस अधीक्षक,रक्षित निरीक्षक सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थीगण उपस्थित रहे ।

 











Wednesday, October 9, 2024

 

सामाजिक सरोकार भूरी टेकरी थाना कनाडिया में आयोजित।

दिनांक 9 अक्टूबर 2024 को पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सामाजिक सरोकार अभियान के तहत पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर की प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में निरीक्षक श्री आनंद सिंह चौहान श्री स्वराज डाबी श्री महेंद्र पांडे श्री हरि चरण ना गर श्री विशाल यादव श्रीमती अमृता सोलंकी एवं स्टाफ के साथ में स्थानीय भूरी टेकरी थाना कनाडिया स्लम एरिया में निवासरत बच्चों एवं रहवासियों के बीच जाकर सर्वप्रथम डीएसपी श्री अनिल वर्मा श्री आनंद सिंह चौहान श्री महेंद्र पांडे एवं श्री हरीश चरण नागर के द्वारा गीत संगीत के माध्यम से बच्चों में ऊर्जा भर देने वाला गीत गाकर उत्साह वर्धन किया बच्चों के द्वारा गरबा नृत्य किया गया तत्पश्चात श्रीमती अमृता सोलंकी के द्वारा बच्चों में गुड टच बेड टच एवं अन्य प्रकार के सामाजिक अपराध नशा जुआ सट्टा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई निरीक्षक श्री स्वराज डाबी द्वारा साइबर क्राइम सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई । डीएसपी श्री अनिल वर्मा के द्वारा बच्चों में पुलिस के प्रति डर एवं भ्रांतियां को उनके साथ घुलमिलकर के दूर किया गया कार्यक्रम में करीब 400 के लगभग छोटे-बड़े बच्चे 200 के आसपास महिलाएं और करीब 50 की संख्या में पुरुष उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक श्री आनंद सिंह चौहान के द्वारा किया गया कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी बच्चों को स्वल्पाहार का वितरण किया गया।



















 

जेंडर एंव बाल आधारित अपराधो में विवेचना एंव साक्ष्य संकलन posco j.j act ) एवं एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट के प्रावधान तथा भूमिका पर वेबिनार ।

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर में पुलिस मुख्यालय प्रशिक्षण शाखा के कोर्स कैलेंडर के अनुसार तीन दिवसीय वेबिनार दिनांक 07/10/2024 से 10/10/2024 को जेंडर एंव बाल आधारित अपराधो में विवेचना एंव साक्ष्य संकलन posco j.j act ) एवं एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट के प्रावधान तथा भूमिका पर वेबिनार आयोजित किया जा रहा है।। प्रथम दिवस में सहायक लोक अभियोजन अधिकारी श्री मानसिंह वसुनिया  द्वारा POSCO ACT पर व्याख्यान दिया, तत्पश्चात निरीक्षक श्रीमती टीना शुक्ला द्वारा एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट के प्रावधान तथा भूमिका पर व्याख्यान दिया गया। दिनांक 08/10/2024 द्वितीय दिवस में सहायक लोक अभियोजन अधिकारी श्री विनय गुप्ता द्वारा J.J ACT पर व्याख्यान दिया, तत्पश्चात सहायक लोक अभियोजन अधिकारी श्री राजेश शुक्ला द्वारा JJB & SPECIAL COURTS FOR POSCO पर व्याख्यान दिया गया। दिनांक 9/10/2024 तृतीय दिवस में सहायक लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती कर्णिका दीक्षित द्वारा FUNCTION OF J.J.B – CWL & SJPU पर व्याख्यान दिया, तत्पश्चात निरीक्षक कविता अलावा द्वारा जेंडर एंव बाल आधारित अपराधो में विवेचना एंव साक्ष्य संकलन posco j.j act )पर व्याख्यान दिया गया।जिसमें इन्दौर झोन के आरक्षक, प्रधान आरक्षक , सहायक उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक, निरीक्षक स्तर के कुल 85 अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुये ।
















Friday, September 27, 2024

 पीटीसी इन्दौर में डॉ. VS पाल अधीक्षक एवम डॉक्टर श्रीमती माया वोहरा के द्वारा तनाव प्रबंधन एवम आत्महत्या को कैसे रोके विषय पर दिया व्याख्यान।

आज 27/09/2024 को पीटीसी इन्दौर की प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन में डॉक्टर श्री VS पाल अधीक्षक मेन्टल हॉस्पिटल इंदौर के द्वारा तनाव क्या है, एवम आत्महत्या को कैसे रोके बिषय पर संस्था के शासकीय सेवको को सारगर्भित एवं अत्यंत उपयोगी व्याख्यान PPT के माध्यम से दिया। डॉक्टर पाल के साथ उनकी टीम में डॉक्टर सलोनी मिश्रा एवम डॉक्टर अंकित कुशवाह व्याख्यान में सहयोग हेतु उपस्थित रहे ।
इसी प्रकार डॉक्टर श्रीमती माया वोहरा मनोवैज्ञानिक एवम मनोचिकित्सक जो कि बाल विकाश केंद्र लक्ष्य संस्था की निदेशक एवम निशुल्क आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन स्पन्दन लाइफ मूव्स ओन की कार्यकारी सचिव है उनके द्वारा भी संस्था के शासकीय सेवको को आत्महत्या की रोकथाम हेतु जागरूकता विषय पर अत्यंत प्रभावी उद्बोधन दिया ।
संस्थान की ओर से दोनों अतिथियों का श्री राजीव त्रिपाठी उपपुलिस अधीक्षक पीटीसी इन्दौर के द्वारा प्लांटर देकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री आनन्द चौहान निरीक्षक के द्वारा किया गया ।
कार्यशाला में पीटीसी इन्दौर के 100 शासकीय सेवको ने भाग लिया ।
कार्यशाला में डॉक्टर पाल सर ने पुलिस कर्मियों के जीवन मे तनाव के कारण ओर आत्महत्या की रोकथाम ओर जागरूकता हेतु तनाव क्या है,यह कैसे उतपन्न होता है,तनाव प्रबंधन, आत्महत्या क्या है,आत्महत्या के जोखिम,कारक ओर चेतावनी संदेश,आत्महत्या की प्रवृति से कैसे निपटें आदि सभी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी अत्यंत सरल एवं प्रभावी ढंग से देकर प्रतिभागियों के द्वारा पूछे गये सभी प्रश्नों का अत्यधिक सरल एवं सहज तरीके से उत्तर देकर सभी प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया ।
एवम मनोचिकित्सा की आपातकालीन सेवा 14416 जो कि 24 घण्टे कार्य करती है उस पर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु काल करने का उपयोगी सुझाव भी दिया ।
श्री राजीव त्रिपाठी उप पुलिस अधीक्षक द्वारा डॉक्टर पाल का आभार प्रदर्शन कर संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया ।
कार्यक्रम के अंत मे समापन उद्बोधन श्रीमती सौंम्या जैन प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया एवम डॉक्टर श्रीमती माया वोहरा को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह श्रीमती सौंम्या जैन ने प्रदान किया ।
इस कार्यशाला को सफल बनाने में संस्था के प्र.आर. श्री आशीष बुंदेला, प्र.आर. श्री आतिफ खिलजी, आरक्षक श्री सोनू चढार, आर. श्री मनोज ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।