Friday, May 19, 2023

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में आयोजित 05 दिवसीय सेमिनार Investigation of Murder/ Homicide Case, दिनांक 15 मार्च 23 से 19 मार्च 23 तक चलने वाले प्रशिक्षण का दिनांक 19 मार्च 23 को समापन किया गया, प्रशिक्षण में 22 प्रशिक्षु शामिल हुए, प्रशिक्षण का Feedback प्रशिक्षुओं द्वारा दिया गया।

उक्त समापन में पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन एवं असिस्टेंट डायरेक्टर सी.ए.पी.टी भोपाल डॉ दिनेश शार्म,वैज्ञानिक अधिकारी श्रीमती सुचिता पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 







 सैनिक सम्मेलन संपन्न

पीटीसी इंदौर में दिनांक 17-05-2023 को  76 वें नव आरक्षक प्रशिक्षुओं का सैनिक सम्मेलन संपन्न हुआ.

       सम्मेलन में यागचेन डोलकर भुटिया (भा.पु.से),पुलिस अधीक्षक पीटीसी द्वारा 76 वें नव आरक्षक प्रशिक्षुओं तथा स्टाफ से रूबरू होकर समस्याएं सुनी गई तथा संबंधित को समस्याओं के निराकरण हेतु आदेशित किया गया. सम्मेलन में समस्त राजपत्रित अधिकारी,इनडोर आउटडोर एवं मिनिस्ट्रियल स्टाफ के साथ प्रशिक्षु भी उपस्थित रहे. 











Monday, May 15, 2023

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविघालय इंदौर में पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं बी.पी. एंड आर.डी के मार्गदर्शन में चयनित पुलिस अधिकारियों को विशेष पुलिस अनुसंधान अधिकारियों के रूप में प्रशिक्षित करने के लिये इन्वेस्टिगेशन ऑफ मर्डर/होमोसाइड केस के विषय पर उपनिरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर तक के अधिकारियों के अनुसंधान की दक्षता बढ़ाने के लिये 05 दिवसीय सेमीनार दिनांक 15/05/23 से 19/05/23 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे ।

                   उपरोक्त सेमीनार में प्रथम दिवस अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) अनुराधा शंकर मैडम द्वारा ऑन-लाईन अपना मार्गदर्शन दिया, इस दौरान नवागत पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण महाविघालय इंदौर एवं सेवानिवृत्त डायरेक्टर श्री अशोक शर्मा मेडिको लीगल इंस्टीटयूट भोपाल उपस्थित रहे ।

                   पुलिस अधीक्षक महो0 यागचेन डोलकर भुटिया (भा.पु.से), अति0 पुलिस अधीक्षक महो0(प्रशि0) सौम्या जैन एवं श्री अशोक शर्मा सेवानिवृत्त डायरेक्टर मेडिको लीगल इंस्टीटयूट भोपाल ने अपने उदबोधन में बताया कि समस्त प्रतिभागी कार्यशाला के माध्यम से इस गंभीर विषय पर अपनी दक्षता बढ़ायें । प्रशिक्षण के दौरान हत्या जैसे गंभीर अपराध, मर्ग, संदेहास्पद मृत्यु, पानी में डूबने से होने वाली मृत्यु, जलने से दम घुटने से होने वाली मृत्यु के दौरान विशेष पुलिस अनुसंधान अधिकारी की प्राथमिकताएं प्रथम सूचना, आग्नेय शस्त्र, डी.एन.ए परीक्षण, फिंगर प्रिंट, मृत्यु का प्रकार, अनुसंधान के दौरान साक्ष्य संकलन, न्यायालयीय प्रक्रिया के दौरान अनुसंधान में की जाने वाली त्रुटियॉ को कैसे दूर कर दक्षता प्राप्त करें, इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जाना है । 05 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान पुलिस विभाग की विभिन्न ईकाई व गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल व बेलैस्टिक सांइटिफिक ऑफिसर सी.एफ.एस.एल. सी.बी.आई नई दिल्ली व डी.एन.ए एफ.एस.एल सागर, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट इंदौर जोन, फोरिंसिंक एक्सपर्ट सी.डी.टी.आई गाजियाबाद सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर एस.सी.एम.यू. भोपाल एवं प्रिसिंपल जज सीहोर द्वारा व्याख्यान दिये जाएंगे ।

 









Tuesday, May 9, 2023

 

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में शासकीय होलकर साइंस कॉलेज के फोरेंसिक साइंस के 24 छात्रों -छात्राओं की इंटर्नशिप करवाई गई।

इंटर्नशिप दिनांक 24-04-23 से शुरू दिनांक 09-05-23 का समापन हुआ जिसमें नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन भुटिया (भापूसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनिता रावत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन डीएसपी, वैज्ञानिक अधिकारी, होलकर साइंस कॉलेज फैकल्टी आदि उपस्थित रहे।इंटर्नशिप के दौरान 24 छात्रों को प्रमुख विषयों की शिक्षा दी गई,अपराध स्थल के प्रकार,इनडोर, आउटडोर ,अपराध दृश्य प्रबंधन हत्या और आत्महत्या के मामले फांसी,जलाना,बलात्कार और हत्या के मामलों का प्रदर्शन,फायरिंग सिम्युलेटर फायरिंग मैकेनिज्म, फिंगर प्रिंट विकास आदि की सिखलाई सुचिता पांडे वैज्ञानिक अधिकारी, डीएसपी अवनेश बुधौलिया फिंगर प्रिंट , एस॰आई॰ इमरतलाल ध्रुवे एव अन्य अधिकारियों के द्वारा दी गई। 










श्रीमती यांगचेन भुटिया (भापूसे) ने पीटीसी इंदौर के पुलिस अधीक्षक पद का कार्यभार ग्रहण किया

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में दिनांक 08/05/23 को श्रीमती यांगचेन भुटिया (भापूसे) ने पुलिस अधीक्षक पद का कार्यभार ग्रहण किया.नवागत पुलिस अधीक्षक का स्वागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनिता रावत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन द्वारा किया गया. 


 

Monday, May 1, 2023

विदाई समारोह आयोजित

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में दिनांक 01.05.2023 को सेवानिवृत्ति पर बिदाई समारोह का आयोजन किया गया । आयोजन में श्रीमती सुनिता रावत प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा प्र.आ श्री अखिलेश पांचाल को सेवानिवृत्ति पर बधाई दी गई।   

प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त अधिकारी द्वारा पीटीसी में उनके सराहनीय कार्यो की प्रशंसा की गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। 







Friday, April 28, 2023

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर द्वारा शासकीय सी एम राइज उमावि मूसाखेडी में “जीवन अनमोल” कार्यक्रम आयोजित किया गया।*


पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर द्वारा दिनांक 28.04.2023 को “जीवन अनमोल है” युवाओं में बढ़ते हुए मानसिक तनाव और आत्महत्या की बढ़ती हुई प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा सामाजिक स्तर पर जागरुकता फैलाते हुए इस दिशा में समाज के अलग अलग वर्गौ को जोड़ते हुए बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।

इस दिशा में “शासकीय सी एम राइज उमावि “ मूसाखेडी में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती सौम्या जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर,शासकीय सी एम राइज उमावि के प्राचार्य श्री देवेन्द्र रामिश,एसपीसी नोडल एवं सह अकादमिक गतिविधि प्रभारी श्रीमती राशि परिहार, सुश्री प्राची वोहरा (मनोचिकित्सक), उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार वर्मा ,उप पुलिस अधीक्षक श्री राजीव त्रिपाठी,निरीक्षक आनंद चौहान शामिल हुए। उक्त कार्यशाला में 9th से 11th कक्षा के विद्यार्थीगण उपस्थित थे। 


सुश्री प्राची वोहरा ने छात्रों को यह बताया की सुसाइड का सबसे बड़ा कारण डिप्रेशन और चिंता है और डिप्रेशन होने का सबसे बड़ा कारण (नाउम्मीद)hopelessnes होना ।साथ ही जीवन अनमोल है के महत्व को समझाया और अवसाद से बाहर निकलने के तरीकों को सरल भाषा में खेलों के  माध्यम से समझाया गया बच्चों और उपस्थित लोगों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।