Thursday, January 22, 2026

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर एवं वन विभाग इंदौर का दतुनी फायरिंग रेंज पर संयुक्त पर्यावरण उन्नयन कार्यक्रम संपन्न

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को दतुनी फायरिंग रेंज पर संयुक्त पर्यावरण उन्नयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रख्यात पर्यावरणविद् पद्मश्री श्रीमती जनक पलटा एवं एनवीडीए की पर्यावरण एवं पक्षी विशेषज्ञ सुश्री जानी दुआ की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर वन विभाग से मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) श्री पी.एन. मिश्रा, डीएफओ श्री प्रदीप मिश्रा, नवागत डीएफओ श्री लाल सुधाकर, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर से उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार वर्मा, आर.ए.पी.टी.सी. इंदौर से उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीति राजेश दंडोतिया, देवास की ग्रीन आर्मी, पीटीसी इंदौर की ग्रीन टीम, 78वें बैच के नव आरक्षक, वन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत दतुनी फायरिंग रेंज की लगभग 82 एकड़ भूमि को पर्यावरणीय दृष्टि से उन्नत करने के उद्देश्य से औषधीय, फलदार एवं छायादार वृक्षों से आच्छादित किए जाने हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं दीर्घकालीन संरक्षण रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा ने वन विभाग एवं सभी पर्यावरण प्रेमियों को पीटीसी इंदौर की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं एवं सहभागियों ने सामूहिक रूप से मिलकर दतुनी फायरिंग रेंज को विकसित कर उसे हरित एवं पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया।














Monday, January 19, 2026

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण)  भ्रमण कार्यक्रम संपन्न ।*

दिनांक 19/01/2026 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में श्री राजाबाबू सिंह अतिरिक्त पुलिस महनिदेशक (प्रशिक्षण) महोदय द्वारा भ्रमण किया गया । पुलिस  अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार वर्मा द्वारा मोमेन्टो देकर स्वागत किया गया । तद्पश्चात संदीपनि के कॉन्फ्रेन्स हॉल में पुलिस अधीक्षक द्वारा संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । अतिरिक्त अधीक्षक श्रीमती रचना भदोरिया द्वारा  आंतरिक और बाह्य प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी, कार्यक्रम में पीटीसी इन्दौर के उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा द्वारा आंतरिक और बाह्य प्रशिक्षण एवं पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर द्वारा किये गये नवाचारों के संबंध में जानकारी दी गयी। निरीक्षक  श्रीमती प्रियंका कांबले द्वारा आउटडोर प्रशिक्षण के संबंध  में जानकारी दी गई। उसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस महनिदेशक (प्रशिक्षण) महोदय द्वारा उद्बोधन में ट्रेनींग पॉलिसी के बारे में बताया गया एवं ट्रेनिंग को और उत्कृष्ट बनाने हेतु किस प्रकार कार्य किया जाए इस विषय में जानकारी प्रदान की गई।  तत्पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान द्वारा ईकाई के बल एवं निर्माण कार्य की जानकारी तथा आभार प्रदर्शन किया गया।  श्री अनिल कुमार वर्मा, उपुअ श्रीमती राममूर्ति शाक्य एवं समस्त एडीपीओ व रक्षित निरीक्षक एवं इकाई के अधिकारी / कर्मचारी, उपस्थित रहें।

















Friday, January 9, 2026

 

विस्फोटकों की पहचान, हैंडलिंग, भंडारण, परिवहन और निपटान से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं सुरक्षा मानकों की जानकारी पर विशेष व्याख्यान .

 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह,पुलिस मुख्यालय भोपाल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय,इंदौर में 78 वें प्रशिक्षण सत्र में आज दिनांक 10/01/26 को विस्फोटकों की पहचान, हैंडलिंग, भंडारण, परिवहन और निपटान से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं सुरक्षा मानकों की जानकारी पर विशेष व्याख्यान निरी श्री खालिद मुस्ताक बीडीडीएस इंदौर एवं उनकी टीम के द्वारा लिया गया। व्याख्यान के दौरान विभिन्न प्रकार के विस्फोटकों, उनके संरचनात्मक पहलुओं, उपयोग के तरीकों और उनसे निपटने की सावधानियों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त, वास्तविक घटनाओं के उदाहरणों के माध्यम से आरक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।











Thursday, January 8, 2026

 

"अध्ययन की पद्धतियों और अध्ययन का महत्व, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रप्रेम, शरीर का महत्व, प्रकृति के नियमों का जीवन में महत्व” विषय पर परेड ग्राउण्ड पर कार्यक्रम आयोजित

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 07/01/2026 को इकाई में "अध्ययन की पद्धतियों और अध्ययन का महत्व, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रप्रेम, शरीर का महत्व, प्रकृति के नियमों का जीवन में महत्व” विषय पर परेड ग्राउण्ड पर कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसमें इकाई में संचालित 78वें नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के समस्त प्रशिक्षुओं एवं प्रशिक्षकों को श्री गणेश ठाकरे, श्रीमती विभावरी परब, श्री मधुसुधन काठावडे जीवन विद्या मिशन मुंबई द्वारा व्याख्यान में बताया गया की यह अध्ययन की पद्धतियों और अध्ययन का महत्व", "राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रप्रेम", और "प्रकृति के नियमों का जीवन में महत्व", नवआरक्षकों के मानसिक और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं।











Thursday, January 1, 2026

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में  नए वर्ष के पूर्व संध्या पर संस्कृत कार्यक्रम  सम्पन्न 

 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा की मार्गदर्शन में नए वर्ष के पूर्व संध्या पर  संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम  प्रशिक्षुओं द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय का पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया तत्पश्चा माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया । संस्कृतिक कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं  द्वारा रोचक,मनोरंजक एवं देशभक्ति से अभिभूत कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए ।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।