Thursday, January 1, 2026

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में  नए वर्ष के पूर्व संध्या पर संस्कृत कार्यक्रम  सम्पन्न 

 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा की मार्गदर्शन में नए वर्ष के पूर्व संध्या पर  संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम  प्रशिक्षुओं द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय का पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया तत्पश्चा माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया । संस्कृतिक कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं  द्वारा रोचक,मनोरंजक एवं देशभक्ति से अभिभूत कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए ।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।



















Tuesday, December 30, 2025

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में व्यक्तित्व विकास और मानव व्यवहार   विषय पर तीन दिवसीय टीओटी प्रशिक्षण क्रार्यक्रम का आयोजन

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में संस्थान में कार्यरत पुलिस स्टाफ के लिये तीन दिवसीय टीओटी प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयोजन दिनांक 26.12.2025, 29.12.2025 एवं 30.12.2025 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विषय व्यक्तित्व विकास और मानव व्यवहार रहा। उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति शैलजा पटवा द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया गया  दिनांक 26.12.2025 को डॉ विकास जैन MBBS ,MD ,Professor, MGM COLLEGE Indore द्वारा विचार व्यवहार का संबंध भावना CBT मॉडल ,पुलिस ड्यूटी में व्यवहार व महत्व , पंचकोश एंव मानसिक संतुलन (भारतीय दृष्टीकोण), आत्म छवि  और आत्म सम्मानविषय पर व्याख्यान दिया तथा स्वास्थ्य के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा प्रतिदिन किये जाने वाले भोजन व संतुलित आहार को जीवन शैली में अपनाने के लिये प्रेरित किया। टीओटी प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस दिनांक 29.12.2025 को डॉ. श्री जितेन्द्र सिंह तोमर MBBS , MD , मेडिकोलीगल संस्थान भोपाल द्वारा व्यक्तित्व क्या है? , पंचकोश एवं मानसिक संतुलन , स्वास्थ्य प्रबंधन, स्वस्थ जीवन शैली , पोषण और आहार, बीमारियों से बचाव विषय पर व्याख्यान दिया तथा डॉ. अश्विनी चौहान MBBS , MD DNB Psychiatry, Currently working as Faculty of psychiary in MGM Medical college and Mental hospital indore, Special interest in Community and Preventive Psychiatry द्वारा सामान्य बनाम असामान्य व्यवहार , तनाव , चिंता और गुस्सा , दबाब में व्यवहार परिवर्तन , पुलिस कर्मियों में Burnout  के संकेत के विषयों पर व्याख्यान दिया गया । टीओटी प्रशिक्षण के तृतीय दिवस दिनांक 30.12.2025 को डॉ. श्री विकास जैन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य की प्राथमिक जानकारी , प्राथमिक उपचार नशा मुक्ति और जागरूकता तथा use of advance techno in health विषय पर व्याख्यान दिया। इसी के साथ तीन दिवसीय टीओटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। टीओटी प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति गीता चौहान, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति शैलजा पटवा, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति राममूर्ति शाक्य की गरिमामय उपस्थिती रही। Training of Trainers से इकाई के अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहकर लाभान्वित हुये ।

















 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में “ ethics and corruption issues ”  विषय पर एक दिवसीय सेमिनार / वेबीनार का आयोजन

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में एक दिवसीय सेमिनार / वेबीनार का आयोजन दिनांक 19.12.2025 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में किया गया। इस सेमिनार/ वेबीनार का विषय " ethics and corruption issues " रहा। सेमिनार/ वेबीनार में मुख्य वक्ता उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति शैलजा पटवा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर द्वारा विषय Ethics and curruption issues  पर व्याख्यान दिया गया । सेमिनार/वेबीनार में 78 वे बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षु नव आरक्षक व इकाई के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहकर लाभान्वित हुये ।







Thursday, December 18, 2025

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में एक दिवसीय सेमिनार / वेबीनार का आयोजन दिनांक 18.12.2025 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में किया गया। इस सेमिनार/ वेबीनार का विषय " health & nutrition (हेल्थ एण्ड न्यूट्रीशियन) " रहा। उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति शैलजा पटवा द्वारा सेमिनार/वेबीनार का संचालन किया तथा सेमिनार/ वेबीनार के मुख्य वक्ता डॉ. श्री विकास जैन द्वारा स्वास्थ्य के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा प्रतिदिन किये जाने वाले भोजन व संतुलित आहार को जीवन शैली में अपनाने के लिये प्रेरित किया । सेमिनार/वेबीनार में पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा , उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति शैलजा पटवा, उप पुलिस अधीक्षक श्री लालबहादुर बौद्ध , उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति राममूर्ति शाक्य सहित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहकर लाभान्वित हुये ।












Monday, December 1, 2025

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में " श्रीमद् भगवद् गीता जंयती पर अभिभाषण"

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में आज दिनांक 01/12/2025 को श्रीमद् भगवद् गीता जयंती के अवसर पर आकाश गंगा सांदपनी भवन में गीता के 15 वे अध्याय पर अभिभाषण दिया गया । पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय तथा हार्टफुलनेस टीम के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमद भागवत गीता के 15 वें अध्याय का महत्व बताया गया। श्रीमती सविता सरन,  हार्टफुलनेस संस्थान  तथा श्रीमती शैलजा पटवा उप पुलिस अधीक्षक,  पी.टी.सी. इंदौर द्वारा कार्यक्रम में व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम में जीवन के प्रमुख सिद्धांत और जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने में आवश्यक जीवन शैली पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को ध्यान  एवं योग का मह्त्व बताया गया। अभिभाषण सत्र से पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा 78वीं बैच के नव आरक्षकों ने लाभ प्राप्त किया।