Tuesday, August 12, 2025

 

*श्रीमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) का भ्रमण कार्यक्रम संपन्न ।

 

दिनांक 12/08/2025 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में श्री राजाबाबू सिंह अतिरिक्त पुलिस महनिदेशक (प्रशिक्षण) महोदय द्वारा भ्रमण किया गया । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान द्वारा मोमेन्टो देकर स्वागत किया गया । तद्पश्चात परेड ग्राउण्ड का निरीक्षक कर ऑउटडोर अधिकारी / कर्मचारियों की मिटिंग लेकर दिशा निर्देश दिये गये । तद्उपरान्त परेड ग्राउण्ड पर वृक्षारोपण किया गया । क्वार्टर गार्ड पर सलामी दी गई । सलामी के बाद शस्त्रागार का सम्पूर्ण निरीक्षण किया गया । नालंदा भवन के कॉन्फ्रेन्स हॉल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रचना भदौरिया द्वारा मोमेन्टो देकर स्वागत किया गया । उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा द्वारा संस्था एवं आंतरिक प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । एवं 77वे एवं 78वें के प्रशिक्षुओं की प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई । उसके पश्चात श्रीमान श्री राजाबाबू सिंह अतिरिक्त पुलिस महनिदेशक (प्रशिक्षण) महोदय द्वारा उद्बोधन में कहा की आरक्षक पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण इकाई है, इसलिए बुनियादी प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। तथा पीटीसी इन्दौर में संचालित 78वां बुनियादी प्रशिक्षण सत्र को पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर ट्रेनिंग कर रहे है , यह बैच आगामी बैचों के लिए मार्गदर्शक बनेगा । उक्त कार्यक्रम का मंच संचालन निरीक्षक श्रीमती टीना शुक्ला द्वारा द्वारा किया गया । कार्यक्रम में पीटीसी इन्दौर के उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा, उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती राममूर्ति शाक्य एवं समस्त एडीपीओ व रक्षित निरीक्षक एवं इकाई के अधिकारी / कर्मचारी, प्रशिक्षु उपस्थित रहें।
























Friday, August 8, 2025

 

"DISASTER MANAGEMENT (आपदा प्रबंधन)" विषय पर सेमिनार आयोजित

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह , पुलिस मुख्यालय भोपाल के मार्गदर्शन में प्रभारी  पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल पीटीसी इंदौर के निर्देशन पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर के 77वें बैच एवं 78वें बैच के नवआरक्षकों को दिनांक 08/08/2025 को एस.डी.आर.एफ टीम द्वारा आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। टीम द्वारा बताया गया की बाढ आने पर डूबते हुये व्यक्ति को कैसे बाहर निकालना एवं घटना-दुर्घटना होने पर सीपीआर व प्राथमिक उपचार, समस्त आकस्मिकता प्राकृतिक आग लगने पर बचाव संबंधी की जाने वाली कार्यवाही, एक्सीडेंटल घटना स्थल पर फँस जाने वाले लोगो को घटना-स्थल से कैसे मशीन द्वारा काट कर निकालना, बहुमंजिला ईमारत में आग लग जाने पर कैसे पहुँचना लोगों को सुरक्षित रूप से बाहर निकालना आपदाओं संबंधी जानकारी प्रदाय की गई। कार्यक्रम के दौरान इंडोर एवं आउटडोर स्टाफ उपस्थित रहा एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया












 

नशे के विरुद्ध तथा इसके दुष्प्रभावों के प्रति जनचेतना लाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा 15 से 30 जुलाई तक चलाये गये अभियान नशे से दूरी है ज़रूरी  के तहत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस कमिश्नर इंदौर के दिशा निर्देशन में लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर, इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।इसी अनुक्रम में इस अभियान के  सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालो का सम्मान दिनांक 05 अगस्त 2025 को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पलासिया में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया था। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर को सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया । प्रमाण पत्र उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती राममूर्ति शाक्य द्वारा ग्रहण किया गया। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर को उनके कार्यो की सराहना कर बधाई भी दी।




Thursday, August 7, 2025

 ** मनोवैज्ञानिक  विषय पर सेमिनार आयोजित।**                      अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह , पुलिस मुख्यालय भोपाल के मार्गदर्शन में प्रभारी  पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल पीटीसी इंदौर के निर्देशन पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर के 77वें बैच एवं 78वें बैच के नवआरक्षकों को मनोवैज्ञानिक  विषय दिनांक 07/08/2025 को श्रीमती माया बोहरा (मनोचिकित्सक) द्वारा बताया की तनाव-प्रबंधन के दो सबसे अहम स्तंभ हैं - समय-प्रबंधन और अपेक्षा-प्रबंधन. दोनों की सतत 'ट्रैकिंग' करते रहें एक परसेंट भी अगर आप अपने जीवन में व्यवहारिक रुप से कर पाते हैं तो आप तनाव प्रबंधन सफलतापूर्वक कर पाएंगे ,स्ट्रेस को मैनेज करने का श्रेष्ठ तरीका है कि आप जो काम कर रहे हैं उसमें मानसिक रुप से लीन होना सीखें. जब आप एक अनुभव के प्रवाह में होते हैं तब स्ट्रेस आपको नहीं जकड़ सकता. इसके लिए महत्वपूर्ण है कि आप अपने कार्य को टुकड़ों में बांटें और फिर एक बार में एक टुकड़े पर ही फोकस करें. खुद से अपने वार्तालाप में नकारात्मकता न रखें. हमारे 'इंटरनल डायलॉग' का हमारे स्ट्रेस लेवल्स पर बहुत फ़र्क़ पड़ता है कार्यक्रम के दौरान इंडोर एवं आउटडोर स्टाफ उपस्थित रहा एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया 












Saturday, August 2, 2025

 

**प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा प्रशिक्षणार्थीगण
को रक्षासूत्र बाँधकर मिठाई खिलाई **

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमान राजा बाबू सिंह साहब के मार्गदर्शन में एवं श्री राजेंद्र कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर के निर्देशन में **प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय इंदौर की बहनों द्वारा अधिकारी / कर्मचारी एवं 77वें एवं 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षुओं  को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बाँधकर मिठाई खिलाई गई।विद्या नगर सेवा केन्द्र संचालिका बहन मधु दीदी, द्वारा अपने संबोधन भाषण में रक्षा बंधन पर्व को मनाने एवं इसकी पवित्रता, प्यार, स्नेह सम्मान एवं महत्व को समझाया गया, तथा रक्षाबंधन के पर्व की हार्दिक-हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में बहन मधु दीदी, भारती दीदी, सुनीता दीदी, नेहा दीदी ,आकाश भाई ,उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार वर्मा,सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी,एवं प्रशिक्षणार्थीगण उपस्थित रहें।