दिनांक 11.06.21 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के सौजन्य से जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और पोक्सो एक्ट पर ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया. फाउंडेशन के मुख्य वक्ता भूतपूर्व पुलिस महानिदेशक उत्तरप्रदेश सुश्री सुतापा सान्याल,सुश्री सदफ फारूक एवं सुश्री मधुमिता सेनगुप्ता प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर का स्वागत तथा परिचय पुलिस अधीक्षक PTC श्री अगम जैन द्वारा किया गया .सुश्री सुतापा सान्याल ने बच्चों के संरक्षणकरता के रूप में पुलिस की बदलती हुई भूमिका पर प्रकाश डाला. सुश्री सदफ फारूक द्वारा जेजे एक्ट के प्रावधानों तथा वेलफेयर के संबंध में गठित कमेटी व बोर्ड एवं पुलिस को अधिनियम के तहत की जाने वाली कार्यवाही संबंधी दिशा निर्देश के बारे में बताया गया .सुश्री मधुमिता सेनगुप्ता द्वारा पॉक्सो एक्ट में दंड के प्रावधानों तथा पोक्सो एक्ट में पुलिस की भूमिका तथा न्यायालय में ट्रायल की प्रक्रिया के संबंध में बताया गया. उक्त वेबीनार में समस्त मध्य प्रदेश के पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षणरत नव आरक्षक एवं स्टाफ के लगभग 600 व्यक्तियों द्वारा भाग लिया गया.
Saturday, June 12, 2021
Wednesday, June 9, 2021
दिनांक 08.06.21 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर आयोजित वेबीनार के संबंध में कुछ प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित अंश.
Tuesday, June 8, 2021
दिनांक 08.06.21 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों के परिजन जो कोविड-19 की महामारी के दौरान दिवंगत हुए थे की स्मृति में PTC के परिसर में वृक्षारोपण किया गया .उक्त वृक्षारोपण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद सोनकर के भाई स्वर्गीय श्री राजेंद्र सोनकर ,उप निरीक्षक जेपी त्रिवेदी की पत्नी स्वर्गीय श्रीमती आशा त्रिवेदी ,उप निरीक्षक जयपाल खत्री के पिता स्वर्गीय श्री उद्धव दास खत्री, सहायक उपनिरीक्षक शिवमंगल के पुत्र स्वर्गीय श्री शुभम वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक मेहरबान सिंह की माता स्वर्गीय श्रीमती तेजू बायी चौहान ,प्रधान आरक्षक राजेश बरखने की पत्नी स्वर्गीय श्रीमती बती बायी बरखने की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया.
दिनांक 08.06.21 को पुलिस मुख्यालय प्रशिक्षण शाखा के निर्देशानुसार स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में ऑनलाइन वेबीनार आयोजित किया गया. जिसके मुख्य वक्ता इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर के डायरेक्टर प्रोफेसर हिमांशु राय थे .वेबीनार में श्री हिमांशु राय द्वारा जीवन में आने वाले तनाव के कारणों पर प्रकाश डाला गया तथा तनाव के कारकों को पहचान कर तनाव को दूर करने के विभिन्न उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. उक्त वेबीनार में मध्य प्रदेश के सभी पुलिस प्रशिक्षण संस्थान के पुलिस अधीक्षक तथा सभी पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों के लगभग 700 से अधिक अधिकारी एवं स्टाफ तथा प्रशिक्षणरत नव आरक्षक गण शामिल हुए.
Sunday, June 6, 2021
दिनांक 05.06.21 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री हरिनारायण चारी मिश्रा, उप पुलिस महा निरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया ,पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेड क्वार्टर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी पुलिस अधीक्षक PTC इंदौर श्री अगम जैन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक PTC इंदौर श्री प्रमोद सोनकर द्वारा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के परिसर में वृक्षारोपण किया गया .
पुलिस अधीक्षक PTC इंदौर द्वारा PTC कैंपस का परिचय तथा वहां किए गए वृक्षारोपण ,वाटर रिचार्जिंग के प्रयासों तथा सघन वन लगाए जाने के संबंध में जानकारी दी गई .
पुलिस महानिरीक्षक श्री मिश्र द्वारा PTC कैंपस में सघन वृक्षारोपण करने के लिए पुलिस अधीक्षक PTC व उनकी टीम को बधाई दी तथा उक्त कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर तथा उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा कोविड के दौरान अच्छा कार्य करने वाले तथा PTC कैंपस को हरा भरा रखने के लिए ग्रीन टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर पुरस्कृत किया गया .
Saturday, June 5, 2021
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के 74 वे नव आरक्षक बेसिक कोर्स के प्रशिक्षुओं द्वारा पौधारोपण कर योगदान किया गया
Friday, June 4, 2021
दिनांक 04.06.21 को विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमती अरुणा मोहन राव द्वारा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया. सर्वप्रथम आगमन पर पुलिस गार्ड द्वारा विशेष पुलिस महानिदेशक महोदया को सलामी दी गई तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक PTC इंदौर श्री अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद सोनकर द्वारा विशेष पुलिस महानिदेशक महोदया को आर्यावर्त छात्रावास, मैस ,परेड ग्राउंड ,नालंदा प्रशासनिक भवन का भ्रमण कराया गया. विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण द्वारा ऑनलाइन संचालित की जा रही इंडोर क्लासेस,लाइब्रेरी एवं ऑफिस का भी अवलोकन किया गया.
Wednesday, June 2, 2021
आज दिनांक 02.06.21 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में साइबर फॉरेंसिक के अंतर्गत साइबर अपराध एवं आईटी एक्ट के प्रावधान विषय पर दो दिवसीय वेबीनार संपन्न हुआ .आज अंतिम दिन के सत्र में श्री अनुज अग्रवाल चेयरमैन सेंटर फॉर रिसर्च ऑन साइबर क्राइम एंड साइबर लॉ नई दिल्ली द्वारा डिजिटल एविडेंस की ऐडमिसिबिलिटी तथा एविडेंस कलेक्शन के बारे में बताया गया. श्रीमती शमशुन निशा अली एडीपीओ PTC इंदौर द्वारा आईटी एक्ट के संबंध में माननीय सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के बारे में बताया गया. वेबीनार के समापन उद्बोधन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर सेल श्री योगेश चौधरी द्वारा वर्तमान में प्रचलित विभिन्न साइबर क्राइम्, पुलिस के सामने आ रही समस्याएं, आईटी एक्ट के अमेंडमेंट तथा वर्तमान में पुलिस को अपडेट रहने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला . पुलिस अधीक्षक PTC श्री अगम जैन द्वारा व्याख्याताओं तथा वरिष्ठ अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित
कर कार्यक्रम का समापन किया गया.
Tuesday, June 1, 2021
दिनांक 01.06.21 को पुलिस मुख्यालय प्रशिक्षण शाखा मप्र के निर्देशानुसार पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में साइबर फॉरेंसिक ,साइबर अपराध एवं आईटी एक्ट के प्रावधान विषय पर दो दिवसीय वेबीनार विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमती अरुणा मोहन राव तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमती अनुराधा शंकर की गरिमामय उपस्थिति में प्रारंभ हुआ.पुलिस अधीक्षक PTC श्री अगम जैन द्वारा वेबीनार के विषय तथा व्याख्याताओं के संबंध में परिचय दिया गया. सत्र का उद्घाटन उद्बोधन विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमती अरुणा मोहन राव द्वारा दिया गया. आज के सत्र में श्री संजय मिश्रा साइबर एक्सपर्ट फॉरेंसिक विंग फेडरेशन नई दिल्ली द्वारा साइबर क्राइम्स का परिचय तथा विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गयी. श्रीमती सैयद शमशुन निशा अली एडीपीओ PTC इंदौर द्वारा आईटी एक्ट तथा act में संशोधनों के बारे में जानकारी दी गई. उक्त वेबीनार में संपूर्ण मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित हुए।



































