Monday, February 24, 2020

73 वें सत्र 2019-20 नवआरक्षकों की आंतरिक परीक्षा जारी
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में 73 वें बुनियादी नवआरक्षक सत्र की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाओं के अंतर्गत आंतरिक लिखित परीक्षांऐ दिनांक 21.02.2020 से 28.02.2020 तक पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार संचालित की जा रही है।
आंतरिक परीक्षाओं के संचालन हेतु परीक्षा प्रभारी श्री राकेश सिंह पुलिस अधीक्षक पीटीएस तिघरा, श्रीमती शकुन्तला रूहेल उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस उज्जैन, श्री राकेश पाण्डेय निरीक्षक पीटीएस उमरिया, श्री लक्ष्मण सिंह पटेल सहायक उप निरीक्षक पीटीएस पचमढी द्वारा आंतरिक परीक्षांऐ ली जा रही है।
नवआरक्षकों का दिनांक 24.02.2020 को पुलिस अनुसंधान संबंधी आंतरिक परीक्षाओ का संचालन किया गया।

उक्त परीक्षा के आयोजन हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी के निर्देशन में श्री रणजीत सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण) पीटीसी, इंदौर प्रभारी अधिकारी श्रीमती राजेश्वरी महोबिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) पीटीसी इंदौर एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार तालान, उप पुलिस अधीक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद चौबे उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान द्वारा गठित पैनल से समन्वय स्थापित कर परीक्षा ली जा रही है।








पीटीसी इंदौर में वन-विभाग कर्मियों का शस्त्र-चालन
एवं रख-रखाव संबंधी प्रशिक्षण संपन्न












पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में आज दिनांक 22.02.2020 को वन विभाग कर्मियों का 06 दिवसीय प्रशिक्षण का पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रणजीत सिंह चौहान की उपस्थिति में शस्त्र-चालन एवं रखरखाव संबंधी प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
श्रीमती महोबिया द्वारा अपने संबोधन में बताया कि 06 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान आपको शस्त्र-चालन एवं रख-रखाव के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस को कैसे बनाये रखने संबंधी जो सिखलाई दी गई, आप सभी उससे लाभान्वित होकर प्रशिक्षण उपरांत आप अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वंक कर सके।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त वन-कर्मियों को प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार तालान, रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह, निरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य, उप निरीक्षक श्री इमरतलाल धुर्वे, प्र.आर. मन्नू सिंह एवं समस्त वनकर्मी उपस्थित रहें।


73 वें सत्र 2019-20 नवआरक्षकों की आंतरिक परीक्षा जारी
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में 73 वें बुनियादी नवआरक्षक सत्र की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाओं के अंतर्गत आंतरिक लिखित परीक्षांऐ दिनांक 21.02.2020 से 28.02.2020 तक पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार संचालित की जा रही है।
आंतरिक परीक्षाओं के संचालन हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार गठित पैनल द्वारा आंतरिक परीक्षांऐ ली जा रही है।
नवआरक्षकों का दिनांक 22.02.2020 को विधि-विज्ञान न्यायायिक चिकित्सा विज्ञान संबंधी आंतरिक परीक्षाओं का संचालन किया गया।

उक्त परीक्षा के आयोजन हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार गठित पैनल द्वारा परीक्षा ली जा रही है।






73 वें सत्र 2019-20 नवआरक्षकों की आंतरिक परीक्षा प्रारंभ
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में 73 वें बुनियादी नवआरक्षक सत्र की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाओं के अंतर्गत आंतरिक लिखित परीक्षांऐ दिनांक 21.02.2020 से 28.02.2020 तक पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार संचालित की जा रही है।
आंतरिक परीक्षाओं के संचालन हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार गठित पैनल द्वारा आंतरिक परीक्षांऐ ली जा रही है।
नवआरक्षकों का दिनांक 21.02.2020 को पुलिस की भुमिका, संविधान, मानवाधिकार, व पुलिस नैतिकता तथा समाज और अपराध संबंधी आंतरिक परीक्षाओ का संचालन किया गया।

उक्त परीक्षा के आयोजन हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी के निर्देशन में श्री रणजीत सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण) पीटीसी, इंदौर प्रभारी अधिकारी श्रीमती राजेश्वरी महोबिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) पीटीसी इंदौर एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार तालान, उप पुलिस अधीक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद चौबे उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान द्वारा गठित पैनल से समन्वय स्थापित कर परीक्षा ली जा रही है।









Wednesday, February 19, 2020

सैनिक सम्मेंलन संपन्न
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के बॉयज ग्राउंड में दिनांक 18.02.2020 को सैनिक सम्मेलन का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
पुलिस अधीक्षक श्री गोस्वामी द्वारा अपने उदबोधन में बताया कि आपका प्रशिक्षण सत्र प्रशिक्षण के अंतिम चरण में है। द्वितीय सेमेस्टर प्रशिक्षण में आपको मेहनत एवं लगन से बेहतर से बेहतर प्रदर्शन इन्डोर-आउटडोर परीक्षा में करना है। आने वाली होली डयूटी को मेहनत लगन एवं ईमानदारी के साथ अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखकर संपादित करना है।
प्रशिक्षण संस्थान तंबाकू मुक्तपरिसर है, आप सभी नवआरक्षक/स्टॉफ को किसी भी प्रकार के तंबाकू का सेवन नही करना है। कमेटी मेंबर को भी इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। संस्थान को प्लॉस्टिक मुक्त रखें किसी भी प्रकार के प्लास्टिक व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करे।
प्रशिक्षण संस्थान में आर.ओ. का पेयजल दिया जा रहा है, तथा पौष्टिक खाने की एवं आपकी साफ-सफाई हेतु आउटसोर्स एजेंसी निर्धारित की गई है जो संपूर्ण परिसर की साफ-सफाई करती है। ताकि आप निरोगी रहकर पूरी उर्जा एवं तन्मयता से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। प्रत्येक होस्टल में स्वच्छता बनाये रखने की दृष्टि से हॉस्टल वार्डन एवं सहायक वार्डन तैनात किये गये है । तथा इनका एक पृथक व्हाटसप गु्रप भी बनाया गया है। ताकि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप व्हाटसप ग्रुप के माध्यम से समस्या का तत्काल निराकरण किया जा सके। 
प्रशिक्षुओं द्वारा सम्मेलन में पूर्व की सभी समस्याओ का निराकरण होना बताया गया, साथ ही प्रशिक्षुओ द्वारा बताये समस्यॉओ के संबंध में संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को समस्या का तत्काल निराकरण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
उक्त सम्मेलन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रणजीत सिंह चौहान, समस्त उप पुलिस अधीक्षक, युनिट चिकित्सक, समस्त एडीपीओं, रक्षित निरीक्षक, सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं प्रशिक्षुगण उपस्थित रहें।


   






पीटीसी इंदौर के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा वीवीआईपी कानून एवं सुरक्षा संबंधी डयूटी का डेमो के माध्यम से प्रदर्शन
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के बॉयज गा्रउंड में सैनिक सम्मेलन के पूर्व वीवीआईपी कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था डयूटी संबंधी डेमो का प्रदर्शन पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रणजीत सिंह चौहान की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
श्री महोबिया द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि समस्त महिला/पुरूष प्रशिक्षणार्थियों द्वारा वीवीआईपी सुरक्षा संबंधी डेमो का सटीक प्रदर्शन करने पर सभी प्रशिक्षणार्थी बधाई के पात्र है, जिन्होने कम समय में बहुत ही अच्छा वीवीआईपी सुरक्षा संबंधी डेमो प्रदर्शित किया, वीवीआईपी सुरक्षा डयूटी को करते समय हमे किन-किन बातो का विशेष रूप से ध्यान रखना है। हमारी सुरक्षा व्यवस्था किस प्रकार होनी चाहिये, हमे प्रारंभ से अंत तक सतर्क एवं सजग होकर डयूटी निष्पादित करना है।
डेमो के माध्यम आप अपने कार्यक्षैत्र के दौरान होने वाली वीवीआईपी डयूटियों को पूर्ण मेहनत लगन से संपादित करेंगे।
प्रशिक्षणार्थियों द्वारा कानून संबंधी समस्त व्यवस्थाओं में हेलीपेड व्यवस्था, मार्ग/कारकेट व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, सर्किट हाउस की व्यवस्था, सेफ हाउस की व्यवस्था, मंच व्यवस्था, को बडे अच्छे ढंग से प्रदर्शित किया साथ ही प्रशिक्षणार्थियों द्वारा समस्त प्रकार की व्यवस्थाओं को संबोधित कर बताया गया।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार तालान, श्री रामेश्वर प्रसाद चौबे, श्रीमती गीता चौहान, युनिट चिकित्सक श्री प्रदीप जोशी, एडीपीओ सैयद शमशुननिशा अली, सुश्री ज्योति आर्य, श्री वसुनिया, रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह, समस्त स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थीगण उपस्थित रहें।










पीटीसी इंदौर में द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा संबंधी मीटिंग आयोजित
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के नालंदा कांफ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा संबंधी मीटिंग आयोजित की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारियों को द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को दिये गये।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद चौबे, उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार तालान, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान, युनिट चिकित्सक श्री प्रदीप जोशी, एडीपीओ श्रीमती ज्योति आर्य, श्री वसुनिया, रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह सहित समस्त इन्डोर/आउटडोर अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।