Tuesday, July 15, 2025

 

नशा मुक्ति एवं तंबाकू उन्मूलन के प्रति जन-जागरूकता

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह , पुलिस मुख्यालय भोपाल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में 78वें प्रशिक्षण सत्र में आज दिनांक 14/7/25 नशा मुक्ति एवं तंबाकू उन्मूलन के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु श्री आनंद वर्मा (m.p.v.h.a) एवं उनकी टीम द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज के सभी वर्गों को नशे और तंबाकू के दुष्परिणामों से अवगत कराकर उन्हें नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना था।उन्होंने अपने संबोधन में नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान को विस्तारपूर्वक बताया तथा तंबाकू के सेवन से होने वाले कैंसर, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों की जानकारी दी।

प्रशिक्षुओं को नशा छोड़ने के उपाय, परामर्श केंद्रों की भूमिका तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही नशा मुक्ति योजनाओं की जानकारी दी।









Monday, July 14, 2025

 

CSWT BSF Campus भ्रमण

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमान राजा बाबू सिंह के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार वर्मा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के निर्देशन में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 77 वे बेच के महिला एवं पुरुष 120 प्रशिक्षणार्थियों को आज cswt BSF campus इंदौर में डीएसपी आउटडोर श्री अनिल कुमार वर्मा एवं सीडीआई श्री सुरेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में BSF टीम के प्लाटून कमांडर श्री प्रविंद्र विश्वकर्मा एवं स्टाफ के द्वारा म्यूजियम एवं कैंपस का भ्रमण करवाया गया, विभिन्न प्रकार के हथियारों की जानकारी दी गई तत्पश्चात बीएसएफ टीम के द्वारा उग्रवादियों के द्वारा आत्मघाती हमला नाकाम करने की कार्रवाई का डेमोंसट्रेशन दिया गया।

















 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह , पुलिस मुख्यालय भोपाल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में 77 वें प्रशिक्षण सत्र में दिनांक 12/7/25 एक सर्प जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सर्पों से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, सर्पदंश की स्थिति में उचित प्राथमिक उपचार की जानकारी देना तथा पर्यावरण में सर्पों की उपयोगिता को समझाना था।सेमिनार में सर्प विशेषज्ञ श्री निहार एवं उनकी टीम कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय ,से आए । उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि भारत में पाए जाने वाले अधिकांश सांप विषहीन होते हैं और वे मानव पर बिना कारण हमला नहीं करते। विषैले सर्पों की पहचान, उनके व्यवहार तथा सर्पदंश की स्थिति में किए जाने वाले प्राथमिक उपचार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वासों से बचने और शीघ्र चिकित्सा सहायता लेने पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत सर्पों को न मारने की अपील भी की गई।





Saturday, July 12, 2025

 *पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में "HEARTFULNESS (ध्यान ज्ञान)" कार्यशाला आयोजित*

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 12/07/2025 को HEARTFULNESS ध्यान कार्यशाला आयोजित की गई । मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र ने व्याख्यान दिया । व्याख्यान में मुख्य अतिथि द्वारा HEARTFULNESS (ध्यान ज्ञान) के फायदों के बारे में विस्तृत विवरण दिया गया साथ ही ध्यान भी करवाया गया एवं ध्यान ज्ञान करने की प्रक्रिया से हम अपने नकारात्मक ऊर्चा,विचारों के BURDEN व थकावत को अपने शरीर से बाहर निकालने की प्रक्रिया को समझाया गया । उसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रचना भदौरिया द्वारा मुख्य अतिथि को मूवमेन्टों प्रदाय किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान द्वारा आभार व्यक्त किया गया । इस दौरान पीटीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी व 77वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के 300 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहें।




















Thursday, July 10, 2025

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में गुरू पूर्णिमा उत्सव मनाया गया ।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह , पुलिस मुख्यालय भोपाल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में 77वें एवं  78वें प्रशिक्षण सत्र में महिला व पुरुष नव आरक्षकों द्वारा दिनांक 10/07/2025 को गुरू पूर्णिमा उत्सव परेड ग्राउण्ड पर मनाया गया । गुरु पूर्णिमा एक विशेष दिन है जो जीवन की यात्रा में हमारा मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों और मार्गदर्शकों को सम्मान देने के लिए समर्पित होता है। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा, श्री अनिल कुमार वर्मा, श्रीमती राम मूर्ति शाक्य द्वारा समस्त प्रशिणार्थियों को संबोधित कर गुरू पूर्णिमा उत्सव की शुभकांमनाऐ दी ।