Saturday, August 20, 2022

 पीटीसी इंदौर में शासकीय रेल पुलिस के अधिकरीयो का 02दिवसीय प्रशिक्षण स्वापक औषधि और मन:पदार्थ का प्रशिक्षण सत्र दिनांक 18 अगस्त 2022को संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में शासकीय रेल पुलिस के अधिकरीयो का 02दिवसीय प्रशिक्षण सत्र पुलिस महा निरीक्षक रेल डॉ श्री महेंद्र सिकरवार,की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (रेल )जबलपुर श्री विनायक वर्मा, पुलिस अधीक्षक (रेल )भोपाल श्री हितेश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल श्री राकेश खाका,तथा रेलवे के सभी प्रशिक्षणार्थी एवं पीटीसी की फैकल्टी तथा रेलवे का स्टाफ उपस्थित रहे.

 











Friday, August 19, 2022

 पीटीसी इंदौर में एक्सीडेंटल फायर डेमोंसट्रेशन संपन्न

दिनांक 18.08.22 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन की उपस्थिति में पीटीसी की आउटडोर टीम द्वारा सउनी चंदन धूमकेती के निर्देशन में  एक्सीडेंटल फायर का डेमोंसट्रेशन किया गया जिसमें सुरक्षाकर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान की जाने वाली लापरवाही के फल स्वरुप हथियार से दुर्घटना किस प्रकार घटित होती है तथा इस दुर्घटना को टालने में क्या क्या सावधानियां रखी जाए इस संबंध में एक प्रैक्टिकल एक्सीडेंटल फायर डेमोंसट्रेशन का कार्यक्रम संपन्न हुआ .

इस डेमोंसट्रेशन कार्यक्रम में इंडक्शन कोर्स कर रहे पुलिस सहायक उपनिरीक्षक तथा प्रधान आरक्षक एवं 75वे  बेसिक कोर्स के नव आरक्षक तथा जेल प्रहरी सम्मिलित हुए तथा समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं इनडोर  एवं आउटडोर का स्टाफ भी मौजूद रहा. 












Tuesday, August 16, 2022

                                                     स्वतंत्रता दिवस पर पीटीसी इंदौर में

साहसिक कार्यक्रम आयोजित

75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के नालंदा प्रशासनिक भवन एवं परेड ग्राउंड पर पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती हितिका वासल द्वारा ध्वजारोंहण किया एवं गार्ड द्वारा सलामीं दी गई । ध्वजारोंहण के पश्चात राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती हितिका वासल द्वारा समस्त स्टाॅफ/नवआरक्षकों को बधाई शुभकांमनाऐ देते हुए कहा कि हम देशहित को सर्वोपरि रखते हुये अपना कार्य करना सुनिश्चित करेंगें। आज का दिन हमारे लिये गौरव एवं सम्मान का दिन भी है।

इस अवसर पर स्टाफ अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति प्रत्र से सम्मानित किया गया साथ ही नवआरक्षकों द्वारा उत्कृष्ट परेड आयोजन पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार टोली कमांडरो को दिये गये।

रचनात्मक एवं साहसिक गतिविधियों में साइलेंट ड्रिल नारायण गुरूंग रायफल रिफलेक्शन दिनेश रायपुरया एवं साहसिक प्रदर्शनों का चंदन धुमकेती द्वारा प्रशिक्षणार्थियों की टीम बनाकर हैरत अंगेज प्रदर्शन किया गया महिला प्रशिक्षणार्थियों द्वारा रंगा रंग संस्कृतिक प्रोग्राम भी आयोजित किया गया। 






















Sunday, August 14, 2022

 75 वे आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर में प्रशिक्षुओं द्वारा देशभक्ति विषय से संबंधित विभिन्न प्रकार की चित्रकारी एवं मेहॅंदी प्रतियोगिता  में  सहभागिता की  तथा हर घर तिरंगा लगा कर देशभक्ति का संदेश दिया.