Thursday, January 17, 2019

नवआरक्षकों का इंट्रोडक्शन ऑफ सायबर क्राईम कोर्स का आयोजन


पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 11.01.2019 से 15.01.2019 तक पुलिस रेडियों ट्रेनिंग द्वारा इकाई की प्रशिक्षणरत महिला नवआरक्षकों का इंट्रोडक्शन ऑफ सायबर क्राईम कोर्स का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षक उप पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम सिंह इंदौर (पीआरटीएस) द्वारा सायबर क्राईम संबंधी समस्त प्रकार की जानकारी से महिला नव आरक्षको को अवगत करवाया गया ।




 नव आरक्षकों का थाना भ्रमण




पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 72 वें सत्र के पुरूष नव आरक्षकों को
दिनांक 11.01.2019 से 14.01.2019 तक थानों का भ्रमण कार्यक्रम करवाया गया, जिसमें थाना परिसर के अन्तर्गत निरीक्षक कक्ष, हेडमोहर्रिर कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, बंदी गृह, मालखाना, तथा थानों में रखें जाने वाले रजिस्टर, पंजिया एवं बीट प्रणाली सें संबधित जानकारी एवं संतरी पहरा संबंधी जानकारियों से अवगत करवाया गया। एवं थानों मे की जाने वाली समस्त प्रकार की कार्यंवाही जैसे समंस वारंट की तामीली, बीट प्रणाली, तफतीश विवेचना एवं किसी फरियादी के आने पर की जाने वाली एफआईआर संबंधी कार्यवाही से अवगत करवाया गया ।

Friday, January 11, 2019

 पीटीसी में इंटरकंपनी खेलकूद का शुभारंभ72 वें सत्र बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम के रंगारंग शुभारंभ का आज दिनांक 11.01.2018 को बॉयज ग्राउंड पर पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा खेलकूद की घोषणा कर की गई । एवं खेलकूद को सफलता पूर्वक संपन्न करवाने हेतु अपने संदेश मे टीम भावना से खेलने हेतु बताया गया सभी नवआरक्षको को बधाई शुभकॉमनाऐ दी गई । पुलिस बेन्ड की मधुर ध्वनि पर नवआरक्षकों ने हाथों में रंगारंग ध्वज एवं मार्च पास्ट कर खेलकूद मे  शामिल सभी कंपनियो ने हिस्सा लिया। एवं नवआरक्षकों द्वारा खेलकूद को सफलता पूर्वक संपन्न करवाने संबंधी शपथ ली गई ।  इस मौके पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री आर. एस. देवके एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री डेनियल जोजफ, उप पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीमती चंचल नागर, उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील तालान, उप पुलिस अधीक्षक श्री गीता चौहान, डॉ. श्री प्रदीप जोशी, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेखा रावत एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद थे।  इस प्रतियोंगिता में कुल 4 कंपनी इ, एफ, जी, एच, ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम के शुरूआत सर्वप्रथम  100 मीटर हिट रन से हुई जिसमें इ, एफ, जी, एच, कंपनियो ने हिस्सा लिया । तत्पश्चात खो-खो प्रतियोगिता हुई जिसमें इ एवं जी कंपनी ने भाग लिया। उप पुलिस अधीक्षक श्री डेनियल जोजफ द्वारा बताया गया कि प्रतियोंगिता मे दौड, खो-खो, कबडडी, वॉलीवाल, एवं अन्य इवेंट  होना है । यह इवेंट दिनांक 15.01.2019 तक चलेंगे ।



Sunday, January 6, 2019

 अंतर्राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में पहॅुंचे पीटीसी इंदौर के नवआरक्षक



दिनांक 5-6 जनवरी 2019 को देवी अहिल्या विश्व विद्यालय इंदौर में परमानंद इंस्टीटयूट ऑफ योगा सांइस एण्ड रिसर्चं द्वारा आयोजित 7वीं इंटरनेशनल योगा कांफ्रेस कॉम्पीटिशन एण्ड फेस्टीवल में इंदौर पीटीसी के 72 वें सत्र के महिला/पुरूष नवआरक्षकों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यपाल म.प्र. शासन श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने किया । परमानंद इंस्टीटयूट ऑफ योगा सांइस के चेयरमेन डॉ. श्री ओमानंद गुरूजी भी उपस्थित थें । देश-विदेश के प्रतिभागियों ने योगा मे भाग लिया। पीटीसी इंदौर के नव आरक्षकों के द्वारा दी गई प्रस्तुति की डॉ. ओमानंद गुरूजी एवं अन्य अतिथियों एवं प्रतिभागियों द्वारा सराहना की गई ।

Friday, January 4, 2019

   सेफ ड्रायविंग एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम का आयोजन
         दिनांक 03.12.2018 को इकाई में शासकीय वाहन चालकों का एक दिवसीय सेफ ड्रायविंग उन्मुखी कार्यक्रम का आयोंजन हुआ। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक श्री हरिसिंह रघुवंशी सर द्धारा सुरक्षित वाहन चालन के तरीके ध्यान रखनें वाली बातें विषय पर अपने व्याख्यान दिया जिसमें उन्होंने बताया कि सेफ ड्रायविंग प्रशिक्षण में चालकों को वाहनों को चलाते समय सुरक्षित वाहन चालन के तरीके व ध्यान में रखी जाने वाली सावधानियॉं गति सीमा नियम, मोबाइल पर बातें नही करनी चाहिए बिना फाटक रेल्वें क्रासिंग क्रास करते समय दायें बांये देंखे। चालकों द्वारा लापरवाहीं बरतें जाने पर एक्सीडेंट होने पर धाराओं की जानकारी भीं दी गई ।

सैनिक सम्मेलन सम्पन्न


        आज दिनांक 31.12.2018 को इकाई में 72 वें सत्र के महिला/पुरूष नवआरक्षकों का सैनिक सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम नवआरक्षकों को विधान सभा डियुटी अच्छीं तरह से करने पर बधाई दी एवं कहॉं कि आपनें अपनी डियूटी को संबंधीत जिलों में सतर्कतापूर्वंक कर प्रशंसा प्राप्त कि एवं अच्छीं डियुटी करने पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाइयॉ साथ ही पुछा गया कि चुनाव डियुटी में आप लोगों को किन किन समस्याआें का सामना करना पडा एवं डियुटी के दौरान हमें कहॉं सुधार की आवश्यकता है, साथ ही नव आरक्षकों को फायरिंग एवं जंगल कैंप अच्छीं तरह से सम्पन्न होंने पर बधाई दी। नवआरक्षकों की समस्यांओं को खुले प्रांगण में सुना गया महिला नवआर.168 ने सैलरी नही आने संबंधी बताया गया, महिला नवआर. 1038 ने आरओ. बंद होने संबंधी बताया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारी/कर्मंचारियों को तत्काल समस्या को हल कर अवगत करने संबंधी दिशा निर्देश दिये





Saturday, November 3, 2018

मध्य प्रदेश पुलिस का नाम रोशन करने की प्रेरणा देकर इकाई के दो प्रधान आरक्षकको को विदेश मंत्रालय में अपनी सेवा देने के लिए रवाना किया

आज दिनांक 3.11.18 को इकाई के पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस का नाम रोशन करने की प्रेरणा देकर इकाई के दो प्रधान आरक्षकों को  विदेश मंत्रालय नई दिल्ली के लिए रवाना किया । 
   इकाई में पदस्थ दो प्रधान आरक्षक  अनिल कुमार सविता एवं नितिन पाठक की सेवाएं नई दिल्ली को सौंपी गई  है।  प्रधान आरक्षक अनिल कुमार रिसर्च सेल एवं नितिन पाठक  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर एस देवके के रीडर का कार्य देख रहे थे।  विदेश मंत्रालय नई दिल्ली को रवाना करने के अवसर पर  इकाई के पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर एस देवके,  उप पुलिस अधीक्षक श्री एच एस रघुवंशी,   उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील तालान एवं रक्षित निरीक्षक रेखा रावत उपस्थित थी। 




Thursday, November 1, 2018

स्टाफ के सदस्यों के जन्मदिवस पर पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने बधाई संदेश पत्र प्रदान किया

आज दिनांक 01.11.18 को महाविद्यालय में पदस्थ सउनि(एम)  श्रीमती कविता सोलंकी,  आरक्षक 134 विक्रम सिंह,  आरक्षक 02  योगेश दहिकर,  ट्रेड आरक्षक 561 गणेश वर्मा को उनके जन्मदिन पर पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने बधाई संदेश पत्र प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की  ।
    इस अवसर पर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर एस देवके उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती चंचल नागर,  उप पुलिस अधीक्षक श्री एचएस रघुवंशी,  उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील तालान, उप पुलिस अधीक्षक श्री डेनियल जोजफ के साथ इकाई का स्टाफ भी उपस्थित था ।





Saturday, October 27, 2018

महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न रोकने संबंधी विधियों की जानकारी एवं उससे संबंधित बुक प्रदान की गई

     पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार इकाई के प्रशिक्षकों को महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न रोकने संबंधी विधियों की जानकारी चाइल्ड वेलफेयर की अध्यक्ष सुश्री माया पांडे एवं इकाई की एडीपीओ सुश्री शमसुन निशा अली द्वारा दिनांक         27• 10•18 को प्रदान की गई  और माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी विशाखा गाइडलाइन की भी जानकारी उक्त फैकेल्टी के द्वारा इकाई के स्टाफ को प्रदान की गई  । उन्होंने बताया कि विशाखा विरुद्ध राजस्थान पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गाइडलाइन जारी की जिसमें अधिनियम के तहत प्रत्येक कार्य स्थल पर जहां कम से कम 10 लोग नियोजित है वहां एक आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया जाएगा ।  इस समिति में एक व्यक्ति बाहर का होगा जिसमें पीड़ित अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा।  कार्यस्थल क्या होता है इस संबंध में भी जानकारी सुश्री पांडे द्वारा उपस्थित स्टाफ को प्रदान की गई । 
     अधिनियम की जानकारी देने के साथ ही महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 से संबंधित एक पुस्तक भी कार्यशाला के प्रतिभागियों को प्रदान की गई।