Thursday, October 26, 2017

जमीनी सुरक्षा के साथ आसमानी सुरक्षा की जानकारी ली नवआरक्षकों ने

            दिनांक 26.10.17 को महाविद्यालय में प्रशिक्षणरत नवआरक्षकों को इंदौर स्थित देवी अहिल्या ऐयरपोर्ट पर पहुंचकर हवाई जहाज में यात्रा करने वाले यात्रियों  की सुरक्षा पद्वति से नवआरक्षकों को परिचत कराया गया ।  जानकारी में बताया गया कि यात्रियों से व्यवहार, टिकिट चेक, लगेज चेक एवं अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों के संबंध में व्यवहारिक ज्ञान दिया गया । 




अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के मानद व्याख्यान दाता श्री विक्रांत तोमर का आगमन

 दिनांक 25.10.17 को महाविद्यालय में अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के मोटीवेशनल व्याख्यानदाता  श्री विक्रंात तोमर का आगमन हुआ । श्री तोमर ने इकाई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवआरक्षकों को जीवन की लड़ाई के विभिन्न रूपों के बारे में प्रभावशाली व्याख्यान दिया उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि हम इस भूमि को किस रूप में देख रहे है रणक्षेत्र, धर्मक्षेत्र, या कुरूक्षेत्र अगर हम भगवत गीता  का प्रसंग ले तो भगवान कृष्ण के लिये यह क्षेत्र धर्मक्षेत्र है क्योंकि वह धर्म की रक्षा के लिये आये है,
अर्जुन के लिये यही क्षेत्र कुरूक्षेत्र है जो अपने कुरू या अपने परिवार के लिये आए है और यही क्षेत्र दुर्याेधन के लिये रणक्षेत्र है जो यहां लड़ने के लिये आया है । इसी प्रकार क्षेत्र एक ही है लेकिन कार्य अलग अलग है और आप जो करेंगंे वही आपको वापस मिलेगा । अपने उद्बोधन में उन्होंने आगे कहा कि  आप जीवन में कैसे रहना चाहते हैआपके उपर निर्भर करता है ।  अगर आप दुखी रहना चाहते है तो दुखी रहेंगे और सुखी रहना चाहते है तो सुखी रहेंगें । श्री तोमर ने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से आरक्षकों को  कर्मक्षेत्र की महत्वता बताई ।







महाविद्यालय में दीपोत्सव में डूबे नवआरक्षक


अपने घर से दूर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवआरक्षकों में प्रशिक्षण सत्र को ऊर्जावान बनाये रखने के लिये विभिन्न उत्सवों को मिलजुल कर मनाया जाता है । इसी तरह दीपावली के अवसर पर इकाई में स्थापित प्राचीन श्री रामलला मंदिर को भली भांति संजाया एवं संवारा गया  । नवआरक्षकों  ने महाविद्यालय के विभिन्न भवनों में आकर्षक रंगोली बनाई और सभी ने शाम को एकत्रित होकर पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर मिठाईयां बांटी ।




शहीद गैलरी की स्थापना

शहीद गैलरी की स्थापना


सैनिक सम्मेलन संपन्न

सैनिक सम्मेलन संपन्न 18.09.17

दिनांक 30.09.17 को दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन

 दिनांक 30.09.17 को दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन
         

पुलिस महानिदेशक द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस को संबोधित

पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश  द्वारा मध्यप्रदेश  पुलिस को दिनांक 12.09.17 को  संबोधित


पीटीसी के नवआरक्षकों ने सायलेंट ड्रिल एवं योग का शानदार प्रदर्शन

बीएसएफ में पीटीसी के नवआरक्षकों ने सायलेंट ड्रिल एवं योग का शानदार प्रदर्शन


वॉडी मूवमेंट से संबंधित कार्यशाला का आयोजन

09.09.17 को   वॉडी मूवमेंट से संबंधित कार्यशाला का आयोजन सुश्री गायत्री जोशी द्वारा  किया गया गया ।