Thursday, May 4, 2017

विश्व ने माना पुलिस ट्रेनिंग काॅलेज इंदौर को “हीरो”



           पुलिस ट्रेनिंग काॅलेज इंदौर को विश्व ने “हीरो” माना और एक्टर अभिषेक बच्चन ने  फिल्मकार श्याम बेनेगन  और रेल मंत्री सुरेश प्रभु की उपस्थिति में पुरस्कार   प्रदान किया । पीटीसी द्वारा  प्रशिक्षण का क्षेत्र हो या पर्यावरण का सभी जगह अपनी उपस्थिति एक श्रेष्ठ के रूप में दर्ज  की है ।
          दिनांक 25 अप्रैल 2017 को अमेरिकन काउंसिल  जनरल और द एनजी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट  की ओर से आयोजित ग्रीन हीरोज फिल्म फेस्टिवल में पीटीसी द्वारा पर्यावरण  के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य को लेकर एक फिल्म प्रदर्शित की गई थी ।
पीटीसी के द्वारा पर्यावरण के लिये किये गये कार्य के लिये फिल्मकार श्याम बेनेगन, एक्टर अभिषेक बच्चन और रेल मंत्री सुरेश प्रभु, अमेरिकन काउंसिल  जनरल थामस एल वाजदा और द एनजी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डाॅ. अजय माथुर की उपस्थिति में  पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषापाठक सोनी को  पुरस्कार प्रदान किया इस अवसर पर पीटीसी के उपपुलिस अधीक्षक डेनियल जोजफ उपस्थित थे। इस गरिमामय समारोह में शहर  के पर्यावरणविद पद्मश्री जनक पल्टा को सोलर एनर्जी के श्रेत्र में, अंबरीष कैला को पौधरोपण के लिये और अरूण डिके को जैविक खेती और पुलिस ट्रेनिंग काॅलेज में पौधरोपण और पुराने कुओं को पुर्नजीवित  करने के लिये सम्मानित किया गया ।

Monday, April 24, 2017

पीटीसी में हावर्ड यूनीवर्सिटी (अमेरिका) के प्रोफेसर श्री अक्षय का आगमन

दिनांक 24.04.2017 को पीटीसी में हावर्ड यूनीवर्सिटी (अमेरिका) के प्रोफेसर श्री अक्षय का आगमन हुआ । श्री अक्षय बुनियादी प्रशिक्षण में दिये जा रहे प्रशिक्षण और मैदानी इलाकों में उसका प्रभाव जैसे विषय पर अनुसंधान कर रहें है । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनीत कपूर ने भी अपने अनुभव साझा किये । प्रशिक्षण विषय पर पुलिस अधीक्षक पीटीसी मनीषा पाठक सोनी ने प्रशिक्षण और मैदानी कार्यवाही के बारे में विस्तृत चर्चा की ।

Add caption

Friday, April 14, 2017

70वें बैच के नवआरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न


पीटीसी में 70वें  नवआरक्षकों का दीक्षांत समारोह दिनांक 28.03.2017 को इंदौर एडीजी श्री अजय कुमार शर्मा के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने पुलिस की शौर्यता को और आगे ले जाने की बात बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त किये आरक्षकों को कही । श्री शर्मा ने कहा कि हमें आज मानव मूल्यों को बरकार रख कर पुलिस कार्यवाही करना चाहिए । पुलिस को  दिन पर दिन नित नई चुनौतियां मिल रही है इन सभी चुनौतियों को स्वीकार कर हमें कानून की रक्षा हर स्थिति में करनी है । पुलिस अधीक्षक पीटीसी ने सभी नवआरक्षकोें को हार्दिक शुभकामनाऐं  दी । नवआरक्षकों की परेड कमांडर मनीषा राया तथा द्वितीय परेड कमांडर  श्रद्धा तिवारी रहीं ।  

Friday, February 24, 2017

पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री महान भारत सागर सर पीटीसी गेस्ट हाउस ”शुभालय” पंहुचे


पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री महान भारत सागर सर
पीटीसी गेस्ट हाउस ”शुभालय” पंहुचे

राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी गयी

 दिनांक 21 फरवरी 2017 को पीटीसी में पधारे पूर्व पुलिस अधिकारी श्री रवि अतरोलिया ने प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी । इस ध्वज के बारे में बताया गया कि यह कितने रूपों में उपलब्ध है । श्री अतरोलिय ने हमारे ध्वज के संबंध में जरूरी बातों से प्रशिक्षुओं  को अवगत कराया ।

पुलिस महानिदेशक महोदय ने पुलिस अधीक्षक पीटीसी को शाॅल भेंट कर किया सम्मानित

दिनांक 19.02.17 को शहर पधारे  पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री ऋषी कुमार शुक्ला (भापुसे) द्वारा पीटीसी पुलिस अधीक्षक मनीषा पाठकसोनी को शाॅल प्रदान कर  सम्मानित किया । यह सम्मान पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बीपीआरएण्डडी द्वारा पीटीसी इंदौर मध्यप्रदेश को देश के आरक्षक स्तर के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थान घोषित करने के उपलक्ष्य में एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में दिया गया । श्री शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की ।

Wednesday, February 1, 2017

नव आरक्षकों का साहसिक कार्यक्रम “आरोहण”

महाविद्यालय में दिनांक 30.01.17 को प्रशिक्षणरत नवआरक्षकों द्वारा साहसिक कार्यक्रम “आरोहण” का प्रदर्शन किया गया । इस कार्यक्रम मंें नवआरक्षकों ने अपनी कला का हैरत अंगेज प्रदर्शन करते हुए सभी उपस्थित अतिथियों को  हतप्रभ कर दिया। इस कार्यक्र्रमों में आग के गोले से निकलना, शरीर से दुपहिया वाहन को गुजरने देना, एक मिनिट में आंख बंद कर वेपनों को खोलना जोड़ना सम्मलित था । इस मौके पर कार्यक्रम में पधारे सेवा निवृत्त पुलिस महानिरीक्षक श्री व्ही. के. अग्निहोत्री ने पीटीसी इंदौर को देश में प्रथम स्तर का प्रशिक्षण केंन्द्र चुने जाने पर पुलिस अधीक्षक एवं स्टाफ सहित सभी नवआरक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान एक कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है ।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जेल प्रहरी के पद पर पदस्थ 200 महिला नवआरक्षक भी बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं है  । जेल अधीक्षक जिला इंदौर श्री आर.सी. आर्य ने  पीटीसी में दिये जा रहे प्रशिक्षण की भूरी-भूरी प्रशंसा कर प्रहरियों को बधाई दे कर  कहा कि यह वड़े गर्व की बात है कि आप लोग देश के प्रतिष्ठत प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है । इस मौके पर शहर के कई वरिष्ठ अधिकारियों सहित गणमान्य लोग अपने परिवार सहित कार्यक्रम को देखने हेतु उपस्थित थे ।  

Sunday, November 27, 2016

पीटीसी इंदौर को मिला देश का नंबर बन ट्रेनिंग काॅलेज का गौरव

 पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज इंदौर ने  कांस्टेबल की ट्रेनिंग के लिये  देश भर में प्रथम प्राप्त किया है । शनिवार दिनांक 26.11.2016 को ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट ने इसकी घोषणा की है । पीटीसी इंदौर को ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट की ओर से बतौर ईनाम 20 लाख रूपए व दो अधिकारियों को मेडल प्रदान किया जावेगा ।
ब्यूरो ने ट्रेनिंग संस्थानों को प्रोत्साहित करने के लिये वर्ष 2014-2015 से ईनाम देने की शुरूआत की है । देशभर के ट्रेनिंग संस्थानों को छह जोन में रखा गया था जिसमें मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात व गोवा के ट्रेनिंग सेंटर थे । इन संस्थानों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा  थी और इस स्पर्धा को पीटीसी इंदौर द्वारा जीता गया ।