Thursday, April 23, 2026

 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह द्वारा पीटीसी इंदौर में विभिन्न नवाचारों का शुभारंभ

 

दिनांक 23.04.2026 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय, भोपाल श्री राजाबाबू सिंह का पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में आगमन हुआ। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह द्वारा पीटीसी इंदौर में जैविक खेती का शुभारंभ किया गया। इसके बाद प्राचीन राम मंदिर के जिर्णोद्धार एवं मंदिर के उद्यान की एकादश वृक्ष वाटिका में 11 पवित्र वृक्षों नीम, बरगद, सिरस, शीन, आंवला, बेलपत्र, अमलतास, पीपल, कटहल, रूद्राक्ष, निम्बू का वृक्षारोपण किया गया। तदोपरांत आर.ओ.प्लांट का भूमिपूजन, आटा चक्की, विडियो कॉन्फ्रेंसिक रूम एवं पुलिस सुपर मार्केट (ड्राय कैंटीन) का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) द्वारा पीटीसी के सांदीपनि भवन में पीटीसी के सभी अधिकारियों की बैठक ली गई। पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) का स्वागत कर अपने उद्बोधन में पीटीसी इन्दौर द्वारा प्रशिक्षण के नवाचारों एवं संस्था में संचालित कल्याणकारी गतिविधियों के बारे जानकारी दी गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राजाबाबू सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस प्रशिक्षण शालाओं में हुए नवचारों से प्रशिक्षण को नई ऊंचाइयां मिली है। उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि हम अपने तीन दशक की क्रिएटिव जीवन यात्रा में ऐसे कार्य कर सकते हैं जिनकी सराहना हमारे जाने के बाद भी की जाएगी। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सार्थक प्रयासों की सराहना की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया। मंच संचालन निरीक्षक श्रीमती टीना शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पीटीसी इन्दौर के राजपत्रित अधिकारी श्रीमती शैलजा पटवा, श्रीमती राम मूर्ति शाक्य और निरीक्षकगण व अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
















































Tuesday, April 7, 2026


*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में राज्य सायबर सेल के समन्वय से साइबर प्रशिक्षण प्रारंभ*


राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश पर सायबर अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओ को सायबर संबंधी प्रशिक्षण दिया जाना है। उक्त तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), पुलिस मुख्यालय, भोपाल श्री राजाबाबू सिंह के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर श्री राजेंद्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में प्रशिक्षणरत तथा साइबर क्विज प्रतियोगिता में चयनित 247 नव आरक्षक प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण आज दिनांक 07.04.2026 से राज्य सायबर सेल, जोन इंदौर के समन्वय से प्रारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कुल 20 दिन का है जिसमें सायबर अपराध का परिचय और कानून, डिजिटल साक्ष्य और प्रक्रिया, तकनीकी आधार, जांच तकनीक, पोर्टल एवं सरकारी सिस्टम, पोर्टल एवं सरकारी सिस्टम, व्यावहारिक अभ्यास, प्रलेखन व न्यायालय के विषय पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। आज प्रथम दिवस पर उप पुलिस अधीक्षक श्री सुभाष सिंह तथा उप निरीक्षक श्री इतेंद्र सिंह चौहान साइबर सेल, जोन इंदौर द्वारा व्याख्यान दिए गए।






Monday, April 6, 2026

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में मूट कोर्ट का आयोजन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक पीटीएस इंदौर श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में 78वें बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के नव आरक्षक प्रशिक्षुओं को न्यायालय का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए आज दिनांक 04/04/2026 को पीटीसी के बॉस्केट बॉल ग्राउण्ड पर मूट कोर्ट का आयोजन किया गया। मूट कोर्ट में पुलिस द्वारा अपराध अनुसंधान के पश्चात न्यायालय में होने वाले विचारण की प्रक्रिया जैसे अभियोजन पक्ष, बचाव पक्ष, साक्षियों के बयान, परीक्षण-प्रतिपरीक्षण, आरोपी के कथन, विशेषज्ञों के बयान, बहस आदि का प्रदर्शन नाटक और अभिनय के माध्यम से किया गया। मूट कोर्ट के मंचन में जज, एडवोकेट डिफेन्स, प्रोसेक्यूटर, आरोपी, फरियादी, साक्षियों एवं अन्य की भूमिकाएं नव आरक्षक प्रशिक्षुओं द्वारा निभाकर शानदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के समापन उद्बोधन में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा द्वारा न्याय प्रणाली में पुलिस की भूमिका , निष्पक्ष कार्यप्रणाली एवं मानव अधिकारों की सुरक्षा पर मार्गदर्शन दिया गया। उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती राम मूर्ति शाक्य ने पीटीसी टीम को सफल आयोजन हेतु शुभकामनायें  दी। मूट कोर्ट में एडीपीओ श्री अशोक यादव, निरीक्षक श्री सूरज नागवंशी, निरीक्षक श्रीमती अमृता सोलंकी, निरीक्षक श्रीमती कल्पना चौहान निरीक्षक श्रीमती मिकिता , प्रधान आरक्षक श्रीमती ललिता शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा पर प्रशिक्षुओ की तैयारी करवा कर संपन्न करवाई गई। कार्यक्रम  में एडीपीओ राजेश शुक्ला, एडीपीओ मानसिंह वसुनिया एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे