Wednesday, December 11, 2024

 

पीटीसी इंदौर में एचआईवी एड्स के संबंध में एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में एचआईवी एड्स के संबध में ।एक दिवसीय सेमिनार आयोजित दिनांक 11-12-2024 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा के मार्गदर्शन में एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया,श्रीमती ज्ञानवंती चौधरी आईसीटीसी काउंसलर मल्हारगंज पॉलीक्लिनिक इंदौर ने व्याख्यान दिया । व्याख्यान का लाभ 77 वे नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के  कुल 241 प्रशिक्षणार्थी  ने लिया । कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक श्री आनंद चौहान द्वारा किया गया ।


















Friday, December 6, 2024

                 पुलिस  प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में 77 वा पुलिस नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में श्रीमती सुनीता रावत प्रभारी पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर ,श्रीमती सौम्या जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( प्रशिक्षण) पी टी सी इंदौर के मार्गदर्शन में  दिनाँक 28/11/2024 को 77 वे नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के ज़ीरो वीक/आईस ब्रेकिंग के अंतर्गत  दिनांक 28/11/2024 को नव आगन्तुक नव आरक्षकों की आमद रजिस्ट्रेशन, किट वितरण टोली फार्मेशन , मेडीकल , युनिफार्म नियम आदि की जानकारी दी गई, तत्पश्चात सायकोमेट्रीक टेस्ट एवं संस्था भ्रमण, आंतरिक एवं बाह्य प्रशिक्षण की जानकारी,तथा विभिन्न प्रकार के रोचक खेलों के माध्यम से  आइस ब्रेकिंग की गई। श्री अनिल कुमार वर्मा उप पुलिस अधीक्षक द्वारा "" प्रशिक्षण से अपेक्षायें एवं ग्राउंड के नियम "" विषय पर व्याख्यान दिया गया ।

दिनाँक 29/11/2024 को 77 वे नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के जीरो वीक के दौरान प्रशिक्षुओं को पी पी टी के माध्यम से संस्था के संबंध में जानकारी दी गई, पी टी सी के स्टाफ से परिचय कराया गया। इस अवसर पर  प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत द्वारा "" पुलिस आचरण, सेवा संबंधी नियम एवं अनुशासन "" विषय पर व्याख्यान दिया गया। 

दिनाँक 30/11/2024 को 77 वे नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के जीरो वीक के दौरान प्रशिक्षुओं को "" समय प्रबंधन"" विषय पर डेली कॉलेज बिजनेस स्कूल के डीन श्री ओम सिंह चौहान द्वारा व्याख्यान दिया गया, तथा डॉक्टर श्री बी के सेठिया कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा ""आधुनिक जीवन शैली से जुड़ी बीमारियां --कारण एवं निदान"" विषय पर व्याख्यान दिया गया ।

दिनाँक 02/12/2024  को 77 वे नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के जीरो वीक के दौरान प्रशिक्षुओं को अपोलो अस्पताल इंदौर की क्लीनिकल डाईटीशियन  डॉ प्रिया चितले द्वारा "" स्वास्थ्य प्रबंधन--उचित आहार,  व्यायाम और जीवन शैली "" विषय पर व्याख्यान दिया गया। साथ ही "" नशे की लत--बीमारी या आदत "" विषय पर श्री वीरेंद्र शर्मा,   डी एडिक्शन काउंसलर अंकुर रिहैब सेंटर इंदौर ,श्री राकेश शर्मा ,डी एडिक्शन काउंसलर शुद्धि रिहैब सेंटर इंदौर  एवं श्रीमती किरण शर्मा  डीएसपी फिंगर प्रिंट उज्जैन  द्वारा जानकारी प्रदान की गई ।

दिनाँक 03/12/2024  को 77 वे नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के जीरो वीक के दौरान प्रशिक्षुओं को ""फाइनेंशियल मैनेजमेंट"" के संबंध में श्री प्रतीक गौड़ असिस्टेंट  ट्रेजरी ऑफिसर इंदौर ,श्री दिलीप पटेल एवं श्रीमती आरती गौड़ द्वारा जानकारी प्रदान की गई ।महिला प्रशिक्षुओं को डॉक्टर श्रीमती शिवानी जोशी स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा महिला हाइजीन संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

दिनाँक 04/12/2024  को 77 वे नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के जीरो वीक के दौरान प्रशिक्षुओं को "" वायु प्रदूषण के नियंत्रण में पेड़ों की भूमिका"" विषय पर डॉ श्री ओ पी जोशी पर्यावरणविद् ,डॉ  श्री दिलीप वाघेला पर्यावरणविद् ,सुश्री मेघा नामदेव, श्री सौरभ पोरवाल ,डॉ अंशुल मिश्रा द्वारा व्याख्यान दिया गया। ""कोविड के दीर्घकालिक प्रभाव और उनका निराकरण ""विषय पर डॉ श्रीमती सारिका जायसवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा व्याख्यान दिया गया।

दिनाँक 05/12/2024  को 77 वे नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के जीरो वीक के दौरान प्रशिक्षुओं को "" इंदौर का स्वर्णिम इतिहास--- इंदौर पुलिस के संदर्भ में"" विषय पर  व्याख्यान  देते हुए बताया कि होलकर रियासत के दौरान में पुलिस का काम भी होलकर सेना के हाथों में ही था वर्ष  1886 में  फौज से पुलिस को पृथक कर तीन इकाइयों में बांटा गया था उन्होंने बताया कि किसी जमाने में पी टी सी में भील पलटन हुआ करती थी । इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान, उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार वर्मा तथा adpo श्रीमती कर्णिका  दीक्षित, डॉक्टर प्रदीप जोशी , रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेखा रावत, सी डी आई श्री सुरेश कुमार मौर्य, सूबेदार श्रीमती नीतिका सिंह, इंडोर और आउटडोर स्टाफ और   कुल 241 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।  पूरे जीरो वीक के दौरान कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक श्री आनंद चौहान द्वारा किया गया।
























Tuesday, November 19, 2024

 कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर एवं शासकीय होलकर (आदर्श, स्वशासी) विज्ञान महाविद्यालय के बीच MOU पर हस्ताक्षर ---

इंदौर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षुओं को विशेषज्ञों के माध्यम से कंप्यूटर की बारीकियों के संबंध में जानकारी प्रदान करने एवं वर्तमान परिदृश्य में घटित होने वाले साइबर अपराधों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु शासकीय होलकर (आदर्श, स्वशासी) विज्ञान महाविद्यालय इंदौर एवं पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के बीच आज दिनांक 18/11/2024 को एम ओ यू (MOU) पर हस्ताक्षर किये गये। इस अवसर पर शासकीय होलकर( आदर्श ,स्वशासी) विज्ञान महाविद्यालय इंदौर की प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन एवं पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत ,शासकीय होलकर( आदर्श ,स्वशासी) विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. नागेश डगांवकर एवं डॉ. विनय दशोरे तथा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार वर्मा एवं निरीक्षक श्री आनंद चौहान उपस्थित रहे।

Tuesday, November 12, 2024

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में विषय " Cyber Fraud, CDR Analysis, Online Gaming, Online Gambling and their Investigation पर एक दिवसीय वेबिनार आयोजित**

आज दिनांक 12/11 /2024 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में प्रभारी अधीक्षक  श्रीमती सुनीता रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा के मार्गदर्शन में एक दिवसीय वेबिनार/सेमिनार आयोजित किया गया था, जिसका विषय " Cyber Fraud, CDR Analysis, Online Gaming, Online Gambling and their Investigation " था। वेबिनार/सेमिनार में प्रथमतः अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेश दंडोतिया जी उसके पश्चात् उनकी टीम से आये आर. सुर्य प्रकाश कोशिक उसके बाद आर. रितेश सोलंकी तत्पश्चात् आर. प्रवीण खटारिया ने अपने अपने व्याख्यान दिये । व्याख्यान का लाभ इन्दौर जोन के 115 आरक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारीयो ने एंव पीटीसी में आयोजित सउनि इंडक्शन कोर्स के 69 प्रशिक्षणार्थी नें लिया । निरीक्षक श्रीमती अमृता सोलंकी द्वारा कार्यक्रम का संचालन एंव आभार व्यक्त किया ।

वेबिनार में इन्दौर सभांग के विभिन्न जिले से नामित अधिकारी कर्मचारी (आरक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर ) ऑनलाईन रुप से उपस्थित हुए । निरी. श्रीमती टीना शुक्ला, आरक्षक विजय तथा आर. दुर्गेश सरयाम द्वारा टेक्निकल सहायता की गई।












Tuesday, November 5, 2024


पुलिस  प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में नवीन कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक  का 15 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ ।

जिला बल में पदोन्नत हुये नवीन कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक कोर्स की शुरूआत आज दिनांक 4/11/2024 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर मे की गई । श्रीमति सुनीता रावत प्रभारी पुलिस अधीक्षक, की गरिमामयी उपस्थिति में इंडक्शन कोर्स का शुभारंभ हुआ । निरीक्षक श्रीमती अमृता सौलंकी द्वारा संक्षिप्त परिचय व महाविद्यालय के अनुशासन संबंधी जानकारी दी गई । यह 15 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र दिनांक 04/11/2024 से 18/11/2024 तक आयोजित किया जा रहा है । जिसमें इंदौर संम्भाग के कुल 47 प्रशिक्षणार्थी सम्मलित हुए है ।