Tuesday, January 16, 2024

 

पीटीसी इंदौर में शासकीय (रेल) पुलिस के नवीन कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न *

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर नालंदा कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार मुख्य अतिथि जीजी पांडे सेवानिवृत्ति पुलिस महानिरीक्षक, श्रीमती सौम्या जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर, मनीषा पाठक सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रेल ) इंदौर की उपस्थिति में शासकीय (रेल )पुलिस के नवीन कार्यवाहक प्रधान आरक्षक हेतु यह 15 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र दिनांक 16.01.2024 से 02 02.2024 तक आयोजित किया जा रहा है कुल 43 प्रशिक्षणार्थी सम्मलित हुए है । पीटीसी इंदौर व जीआरपी इंदौर के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थित में शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ । 











Sunday, January 14, 2024

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा शासकीय विद्यालय हातोद में सामाजिक सरोकार कार्यक्रम आयोजित

---

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता विषय पर छात्राओं को दी गई जानकारी

इंदौर 13 जनवरी 2024

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर द्वारा शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हातोद में सामाजिक सरोकार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा द्वारा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता विषय पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। निरीक्षक श्रीमती प्रियंका काम्बले द्वारा छात्राओं को गुड टच एवं बेड टच विषय पर जानकारी दी गई। सहायक उप निरीक्षक श्री गजेन्द्र यादव ने साइबर सुरक्षा विषय पर व्याख्यान दिये। शाला के प्राचार्य श्री सत्यनारायण मंडलोई द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक श्री आतिफ खिलजी, आरक्षक सुश्री ज्योति ठाकुर , आरक्षक श्री आदित्य मिश्रा ने तकनीकी सहायक का कार्य किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं। 











Wednesday, January 10, 2024

 

एकायना स्कूल में सामाजिक सरोकार के अंतर्गत जीवन अनमोल कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर द्वारा दिनांक 10-01-2024 को युवाओं में आत्महत्या की बढ़ती हुई प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए सामाजिक स्तर पर जागरुकता फैलाते हुए इस दिशा में समाज के अलग अलग वर्गौ को जोड़ते हुए एक बड़ा अभियान सामाजिक सरोकार के अंतर्गत चलाया जा रहा है प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग एवं  स्कूल शिक्षा से संबंधित छात्र छात्राओं को आत्महत्या की प्रवृत्ति के खिलाफ जागरुकता फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है ।

         इसी अभियान में एकायना स्कूल भण्डारी फार्म के सामने कनाडिया रोड पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर द्वारा आज एक कार्यशाला पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया(भा.पु.से.)  के मार्गदर्शन में  आयोजित की गई । कार्यशाला में संस्था के  उप पुलिस अधीक्षक श्री राजीव त्रिपाठी , एकायना स्कूल के प्रिंसिपल श्री मनीष सक्सेना , वक्ता  डॉ. श्री रमन शर्मा(कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट, मेदांता हॉस्पिटल)   एवं श्रीमती माया बोरा(मनोचिकित्सक) संस्थापक सुसाइड प्रिवेन्शन एवं उमंग किशोर हेल्पलाईन तथा पीटीसी से  निरीक्षक श्री आनंद चौहान एवं निरीक्षक श्री दिनेशचन्द्र शर्मा   शामिल हुए ।

     एकायना स्कूल के प्राचार्य श्री मनीष सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत कर स्वागत भाषण दिया उसके बाद स्कूल के कक्षा 8 से 11वीं तक के लगभग 250 छात्र- छात्राओं को डॉ रमन शर्मा (कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट, मेदांता हॉस्पिटल) ने संबोधित किया एवं अपने संबोधन में बच्चों को   बताया  कि आप अपने पैरेंट्स से संकोचवश अपनी व्यक्तिगत समस्याए शेयर नहीं करते है तो ऐसे में आपको अपने दोस्तों से अपनी भावनाये शेयर करना चाहिए। प्रॉब्लम्स तो जीवन का हिस्सा है प्रॉब्लम्स तो आती जाती रहेंगी लेकिन हम अपनी मेन्टल हेल्थ को मजबूत बना कर उसका सामना कुशलता पूर्वक कर सकते  है। एवं बच्चों को तनाव की स्थितियों के बारे में जानकारी दी साथ ही बच्चों को नशे के विभिन्न माध्यमों से दूर रहने के बारे में बताया ,बच्चों को पढाई के साथ साथ खेलों में भी भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया ।

       श्रीमती माया बोरा ने बच्चों  के साथ  खेल-खेल में उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली फिर प्रश्नोत्तर में सटीक जबाब देने वाले छात्रों को पुरूस्कृत किया साथ ही उन्होंने छात्रों को परीक्षा का तनाव नहीं लेने एवं पढाई के सही तरीकों से अवगत कराया मोबाईल का अधिक समय तक उपयोग हानिकारक होना बताया एवं बच्चों को सार के रूप में बताया कि सफलता असफलता से विचलित नहीं होना है जीवन अनमोल है ।

        आयोजन के दौरान संस्था की कक्षा 8 से 11 वीं तक के लगभग 250 छात्र- छात्राएं एवं स्कूल की अध्यापिकायें व अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा ।आयोजन के अंत में निरीक्षक श्री आन्नद चौहान ने स्कूल प्रबंधन एवं अतिथियों का इस आयोजन में सहयोग करने हेतु आभार प्रकट किया । 










Friday, January 5, 2024

 

सामाजिक सरोकार का कार्यक्रम केन्द्रीय विधालय क्रमांक एक में संपन्न

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर की पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया IPS के मार्गदर्शन में सामाजिक सरोकार के तहत आज 05.01.2024 को सामाजिक सरोकार  कार्यक्रम के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक एक मे संपन्न हुआ ।मुख्य अतिथि श्रीमती सौम्या जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर , प्राचार्य श्री सुधीर वाजपेई केन्द्रीय विधालय क्र. -1  तथा उपपुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा ,उपपुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार वर्मा ,एसीपी ट्रैफिक श्री मनोज खत्री ,निरीक्षक प्रियंका कांबले ,उपनिरीक्षक महेन्द्र पाण्डेय,उपनिरीक्षक पायल लोहानी भी उपरोक्त टीम में सम्मिलित रहे.

उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार वर्मा एवं उपनिरीक्षक महेन्द्र पाण्डेय द्वारा गीत संगीत के माध्यम से छात्रों को बताया गया,कि पुलिस 24 घण्टे के 365 दिन आपकी सुरक्षा के लिए है।

उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा द्वारा महिला सुरक्षा एंव जागरूकता, उपनिरीक्षक पायल लोहानी द्वारा सोशल मिडिया,

 निरीक्षक प्रियंका काम्बंले द्वारा गुड टच एवम -बेड टच

एसीपी श्री मनोज खत्री द्वारा ट्रेफिक नियम एवं संकेतो का उपयोग कर सुरक्षित यातायात के बारे में छात्रों को जानकारी दी । 

अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोम्या जैन द्वारा बताया गया कि आज गुड टच बेड टच ट्रैफिक रूल, सोशल मीडिया महिला सुरक्षा जागरूकता, के माध्यम से आपको जो भी जानकारी दी गई है इसका आप पालन करें और सजग  व सुरक्षित रहे ।

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन उपपुलिस अधीक्षक श्री अनिल वर्मा पीटीसी इन्दौर के द्वारा किया गया।  

मंच संचालन मोहती  ओझा द्वारा किया गया 

     उपरोक्त कार्यक्रम में केन्द्रीय विधालय क्र. -1  के समस्त फेकल्टी व पॉच सौ के लगभग प्रतिभागी शामिल रहें। 









Tuesday, January 2, 2024

 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) बिहार का भ्रमण संपन्न

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) बिहार श्री ए.के.अम्बेडकर का पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर आगमन हुआ,पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया (भा.पु.से) द्वारा उन का स्वागत किया अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा संपूर्ण पीटीसी परिसर में भ्रमण किया गया।

भ्रमण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा सिम्युलेटर,परेड ग्राउंड, वात्सल्य भवन,आर्यावर्त छात्रावास,मैस,नालंदा अकादमी प्रशासनिक भवन में स्मार्ट क्लास रूम ,कम्प्यूटर लेब एवं समस्त शाखाओं का भ्रमण किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीटीसी द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। 










 

सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में दिनांक 01.01.2024 को सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया । आयोजन में पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया (भा.पु.से.) द्वारा उप निरी दयालू शाक्य,उप निरी(अ) कैलाश चौहान एवं स उ नि विरेन्द्र सिंह कुशवाह को सेवानिवृत्ति पर बधाई दी गई ।   

पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त तीनों अधिकारियों द्वारा पीटीसी में उनके सराहनीय कार्यो की प्रशंसा की गई । इस अवसर पर तीनों अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक, द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किये गये ।