Saturday, October 28, 2023

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में नव आरक्षको

के सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ संपन्न


        श्रीमती अनुराधा शंकर (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(प्रशिक्षण) भोपाल मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति में नवआरक्षको ने सांस्कृतिक आयोजन में आकर्षक प्रस्तुतियां दी।

       सांस्कृतिक संध्या में 1247 नव आरक्षक सम्मिलित हुए उपरोक्त सभी 1247 नवआरक्षकों की दीक्षांत परेड दिनांक 30/10/2023 को श्री सुधीर कुमार सक्सेना (भा.पु.से.) पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगी।

      76 वे बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षुओं का सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक के सफल निर्देशन में सम्पन्न हुआ। 

नव आरक्षकों द्वारा बड़ी संख्या में इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी गई।

आज की  सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम मुख्य अतिथि के अलावा श्री मकरंद देउस्कर (भा.पु.से.) पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इन्दौर, श्री राकेश गुप्ता(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जिला इन्दौर,श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इन्दौर,श्री निमिष अग्रवाल (भा.पु.से.) पुलिस उपायुक्त अपराध जिला इन्दौर ,श्री सूरज वर्मा (भा.पु.से.) सेनानी प्रथम वाहिनी इन्दौर,श्री आदित्य मिश्रा (भा.पु.से.) पुलिस उपायुक्त जोन -1 जिला इन्दौर, श्रीमती मनीषा पाठक सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जिला इन्दौर की गरिमामयी उपस्थित में सम्पन्न हुआ।

       सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर 76 वें बुनियादी प्रशिक्षण सत्र में आंतरिक परीक्षा के  प्रत्येक प्रश्नपत्र में सर्वाधिक अंक लाने वाले , शारीरिक क्षमता ,निशानेबाजी(मस्केटरी),भाषण ,निबंध ,सांस्कृतिक गतिविधियों ,5 कि.मी. दौड़ एवं 18 कि.मी. पैदल चाल में सर्वोत्तम प्रशिक्षणार्थी (महिला/पुरूष) ,खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टोली न. 17 के सभी प्रशिक्षुओं को, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, क्लब एक्टिविटी में, सायबर क्राईम इंवेस्टिगेशन ,एवं अन्य प्रतियोगिताओं में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र ,शील्ड एवं नगद पुरूस्कार से मुख्य अतिथि द्वारा पुरूस्कृत किया गया।

       सांस्कृतिक संध्या में भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं के प्रदर्शन का मूल्यांकन  श्रीमती निधि देउस्कर,श्रीमती इषिता राणा खण्डेलवाल ,श्रीमती ड़ां. अंजना चक्रपाणि मिश्र की तीन सदस्यीय निर्णायक समिति द्वारा किया गया।

         सांस्कृतिक कार्यक्रम उपरांत माननीय अतिथियों के साथ सभी प्रशिक्षुओं का बड़ा खाना (सह भोज) भी रखा गया ।

        सांस्कृतिक संध्या के सफल आयोजन पर श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया (भा.पु.से.)पुलिस अधीक्षक एवं श्रीमती सुनीता रावत ,श्रीमती सौम्या जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व्दय के द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों का आभार प्रदर्शित कर पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय की पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।





























Tuesday, October 24, 2023

 

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में हुआ शस्त्र पूजन*

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में दिनांक 24.10.2023 को विजयादशमी पर्व पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती सुनीता रावत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन द्वारा इकाई के आरमोररी शाखा, एमटी शाखा में शस्त्रों व वाहनों का पूजन कर हवन किया गया ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा विजयादशमी पर्व की समस्त स्टॉफ/अधिकारी कर्मचारीगण को बधाई एवं शुभकांमनाए दी ।

उक्त कार्यक्रम में समस्त उप पुलिस अधीक्षक,रक्षित निरीक्षक सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थीगण उपस्थित रहे ।

  









Thursday, September 21, 2023

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर को मिला राष्ट्रीय स्तर पर FICCI AWARD FOR THE BEST PRACTICES IN SMART POLICING 2022

इन्दौर शहर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है इसी कडी मे पुलिस प्रशिक्षण महाविदयालय इन्दौर ने राष्ट्रीय स्तर पर FICCI AWARD FOR THE BEST PRACTICES IN SMART POLICING 2022 प्राप्त कर शहर को गौरवांवित किया है। उक्त अवार्ड फ़िक्की,नई दिल्ली द्वारा संस्था को दिनांक 15/09/2023 को पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया पीटीसी इन्दौर को प्रदान किया गया। पीटीसी, इंदौर द्वारा एक पहल की गई है, वात्सल्य बच्चों के लिए प्रदेश मे पुलिस ट्रेनिंग कालेज इन्दौर मे पहला प्रयोग है। महिला प्रशिक्षुओं के लिए वात्सलय नामक छात्रावास का भी संचालन किया जा रहा है प्रशिक्षुओं प्रशिक्षण के दायित्व के साथ अपने बच्चों का भी ध्यान रख सकती है किलकारी नामक क्रेच का भी संचालन किया जा रहा है किलकारी झुलाघर मे बच्चों के खेलने एवं प्रारंभिक शिक्षा से जुडी सामाग्री की समस्त व्यवस्थाऐ कि गई है, इसमे बच्चों की देखभाल के लिए केयरटेकर भी रखी गई है। प्रशिक्षुओं के बच्चे, पीटीसी के पुलिस कर्मचारियों और आम जनता  के बच्चों को  भी "किलकारी" में प्रवेश दिलाया जा सकता हैं। पुलिस प्रशिक्षण महाविदयालय,इन्दौर राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड प्राप्त करने वाला मध्यप्रदेश का पहला प्रशिक्षण संस्थान है।


 

Monday, September 18, 2023

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में दिनांक 18.09.23  को 76 वें बुनियादी प्रशिक्षण सत्र प्रशिक्षणार्थियों  द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया भा.पु.से पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर रहे,प्रशिक्षु द्वारा पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया गया,प्रशिक्षणार्थियों द्वारा रोचक,मनोरंजक एवं देशभक्ति से अभिभूत कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए । श्रीमती सौम्या जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी इन्दौर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम में समस्त राजपत्रित अधिकारी इनडोर व आउटडोर स्टाफ एवं समस्त प्रशिक्षु उपस्थित रहे.