Tuesday, July 18, 2023

 

                                     सैनिक सम्मेलन संपन्न

पीटीसी इंदौर में दिनांक 17.7.2023 को 76 वें नव आरक्षक प्रशिक्षुओं का सैनिक सम्मेलन संपन्न हुआ।

       सम्मेलन में यांगचेन डोलकर भुटिया (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक पीटीसी द्वारा 76 वें नव आरक्षक प्रशिक्षुओं तथा स्टाफ से रूबरू होकर बताय गया आने वाले समय में लगातार त्योहार होने से ड्यूटी रहेगी,ड्यूटी के दौरान आप को दिये हुये कार्य को ईमानदारी मेहनत एवं लगन से करे। जनता से अच्छा व्यवहार करे। आपको अपना टर्नआउट अच्छा रखना है।प्रशिक्षुओं को अपने.अपने छात्रावासो के कमरो को साफ सुफाई रखने एवं किसी भी प्रकार की गंदगी परिसर में नही करने संबंधी बताया, प्रत्येक होस्टल में स्वच्छता बनाये रखने की दृष्टि से हॉस्टल वार्डन एवं सहायक वार्डन तैनात किये गये है ,तत्पश्चात प्रशिक्षुओं तथा स्टाफ द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाए जाने पर संबंधित को समस्याओं के निराकरण हेतु आदेशित किया गया. सम्मेलन में समस्त राजपत्रित अधिकारी इनडोर आउटडोर एवं मिनिस्ट्रियल स्टाफ के साथ प्रशिक्षु भी उपस्थित रहे। 









Sunday, July 16, 2023

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में फलदार वृक्षों का रोपण

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में दिनांक 16.07.2023 को पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया,(भा.पु.से) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनिता रावत,यूनिट चिकित्सक डॉ प्रदीप जौशी, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चैहान, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमाती शैलजा पटवा,एवं पीटीसी स्टॉफ,76वें बैच के  नव आरक्षक प्रशिक्षु द्वारा इकाई परिसर में1000 फलदार वृक्षों का रोपण किया गया, 













Wednesday, June 21, 2023

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर में पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया भा.पु.से के दिशा निर्देशन में इकाई के स्टाफ एवं पुलिस परिवार के साथ सामूहिक योग का कार्यक्रम संपन्न हु ।योग मन और ईश्वर को जोडने की कला का नाम है जो हमारे भीतर सकारात्मक विचारों का संचार करती है, इस योग की क्रिया को हमें केवल  एक दिन तक सीमत नही रखना चाहिये बल्कि इसको हमें अपने रोजमर्रा के क्रियाकल्पों में शामिल करना चाहिए । इस भव्य कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनिता रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान,उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार वर्मा, स्टॉफ अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस परिवार उपस्थित रहे । 








Friday, June 2, 2023

 

59 वी पश्चिमी जोन अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता जिला धार मे  दिनांक 27/05/2023 से 31/05/2023 आयोजित की गई जिसमें मे पी. टी. सी. इंदौर से भाग लेने वाले दल द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में  उत्कृष्ट प्रदर्शन कर निम्नानुसार पदक प्राप्त करे । प्रधान आरक्षक रेशमा गौड़ ने 400 मीटर, 800 मीटर,1500 मीटर एवं 5000 मीटर  में स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत चैंपियनशिप, प्रधान आरक्षक भावना गौड़ डिस्कस थ्रो  स्वर्ण पदक, शॉट पुट  रजत पदक, भाला फेंक रजत पदक एवं पॉवर लिफ्टिंग रजत पदक, उप निरीक्षक प्रगति उपाध्याय ने ट्रीपल जम्प  कांस्य पदक,प्रधान आरक्षक सोहन सांखला शॉट ने शाट पुट में रजत पदक, वेट लिफ्टिंग में रजत पदक,पॉवर लिफ्टिंग में रजत पदक, स.उ.नि.अनोखिलाल बिल्लौरे ने 50 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में रजत पदक, 100 मीटर में रजत पदक, प्रधान आरक्षक दिलीप जोशी ने बॉक्सिंग में  रजत पदक प्राप्त कर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर का यश बढ़ाया इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन द्वारा सम्मानित किया गया



।

 

 

 

Friday, May 19, 2023

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में आयोजित 05 दिवसीय सेमिनार Investigation of Murder/ Homicide Case, दिनांक 15 मार्च 23 से 19 मार्च 23 तक चलने वाले प्रशिक्षण का दिनांक 19 मार्च 23 को समापन किया गया, प्रशिक्षण में 22 प्रशिक्षु शामिल हुए, प्रशिक्षण का Feedback प्रशिक्षुओं द्वारा दिया गया।

उक्त समापन में पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन एवं असिस्टेंट डायरेक्टर सी.ए.पी.टी भोपाल डॉ दिनेश शार्म,वैज्ञानिक अधिकारी श्रीमती सुचिता पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 







 सैनिक सम्मेलन संपन्न

पीटीसी इंदौर में दिनांक 17-05-2023 को  76 वें नव आरक्षक प्रशिक्षुओं का सैनिक सम्मेलन संपन्न हुआ.

       सम्मेलन में यागचेन डोलकर भुटिया (भा.पु.से),पुलिस अधीक्षक पीटीसी द्वारा 76 वें नव आरक्षक प्रशिक्षुओं तथा स्टाफ से रूबरू होकर समस्याएं सुनी गई तथा संबंधित को समस्याओं के निराकरण हेतु आदेशित किया गया. सम्मेलन में समस्त राजपत्रित अधिकारी,इनडोर आउटडोर एवं मिनिस्ट्रियल स्टाफ के साथ प्रशिक्षु भी उपस्थित रहे. 











Monday, May 15, 2023

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविघालय इंदौर में पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं बी.पी. एंड आर.डी के मार्गदर्शन में चयनित पुलिस अधिकारियों को विशेष पुलिस अनुसंधान अधिकारियों के रूप में प्रशिक्षित करने के लिये इन्वेस्टिगेशन ऑफ मर्डर/होमोसाइड केस के विषय पर उपनिरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर तक के अधिकारियों के अनुसंधान की दक्षता बढ़ाने के लिये 05 दिवसीय सेमीनार दिनांक 15/05/23 से 19/05/23 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे ।

                   उपरोक्त सेमीनार में प्रथम दिवस अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) अनुराधा शंकर मैडम द्वारा ऑन-लाईन अपना मार्गदर्शन दिया, इस दौरान नवागत पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण महाविघालय इंदौर एवं सेवानिवृत्त डायरेक्टर श्री अशोक शर्मा मेडिको लीगल इंस्टीटयूट भोपाल उपस्थित रहे ।

                   पुलिस अधीक्षक महो0 यागचेन डोलकर भुटिया (भा.पु.से), अति0 पुलिस अधीक्षक महो0(प्रशि0) सौम्या जैन एवं श्री अशोक शर्मा सेवानिवृत्त डायरेक्टर मेडिको लीगल इंस्टीटयूट भोपाल ने अपने उदबोधन में बताया कि समस्त प्रतिभागी कार्यशाला के माध्यम से इस गंभीर विषय पर अपनी दक्षता बढ़ायें । प्रशिक्षण के दौरान हत्या जैसे गंभीर अपराध, मर्ग, संदेहास्पद मृत्यु, पानी में डूबने से होने वाली मृत्यु, जलने से दम घुटने से होने वाली मृत्यु के दौरान विशेष पुलिस अनुसंधान अधिकारी की प्राथमिकताएं प्रथम सूचना, आग्नेय शस्त्र, डी.एन.ए परीक्षण, फिंगर प्रिंट, मृत्यु का प्रकार, अनुसंधान के दौरान साक्ष्य संकलन, न्यायालयीय प्रक्रिया के दौरान अनुसंधान में की जाने वाली त्रुटियॉ को कैसे दूर कर दक्षता प्राप्त करें, इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जाना है । 05 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान पुलिस विभाग की विभिन्न ईकाई व गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल व बेलैस्टिक सांइटिफिक ऑफिसर सी.एफ.एस.एल. सी.बी.आई नई दिल्ली व डी.एन.ए एफ.एस.एल सागर, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट इंदौर जोन, फोरिंसिंक एक्सपर्ट सी.डी.टी.आई गाजियाबाद सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर एस.सी.एम.यू. भोपाल एवं प्रिसिंपल जज सीहोर द्वारा व्याख्यान दिये जाएंगे ।