Tuesday, August 16, 2022

                                                     स्वतंत्रता दिवस पर पीटीसी इंदौर में

साहसिक कार्यक्रम आयोजित

75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के नालंदा प्रशासनिक भवन एवं परेड ग्राउंड पर पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती हितिका वासल द्वारा ध्वजारोंहण किया एवं गार्ड द्वारा सलामीं दी गई । ध्वजारोंहण के पश्चात राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती हितिका वासल द्वारा समस्त स्टाॅफ/नवआरक्षकों को बधाई शुभकांमनाऐ देते हुए कहा कि हम देशहित को सर्वोपरि रखते हुये अपना कार्य करना सुनिश्चित करेंगें। आज का दिन हमारे लिये गौरव एवं सम्मान का दिन भी है।

इस अवसर पर स्टाफ अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति प्रत्र से सम्मानित किया गया साथ ही नवआरक्षकों द्वारा उत्कृष्ट परेड आयोजन पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार टोली कमांडरो को दिये गये।

रचनात्मक एवं साहसिक गतिविधियों में साइलेंट ड्रिल नारायण गुरूंग रायफल रिफलेक्शन दिनेश रायपुरया एवं साहसिक प्रदर्शनों का चंदन धुमकेती द्वारा प्रशिक्षणार्थियों की टीम बनाकर हैरत अंगेज प्रदर्शन किया गया महिला प्रशिक्षणार्थियों द्वारा रंगा रंग संस्कृतिक प्रोग्राम भी आयोजित किया गया। 






















Sunday, August 14, 2022

 75 वे आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर में प्रशिक्षुओं द्वारा देशभक्ति विषय से संबंधित विभिन्न प्रकार की चित्रकारी एवं मेहॅंदी प्रतियोगिता  में  सहभागिता की  तथा हर घर तिरंगा लगा कर देशभक्ति का संदेश दिया. 











Friday, August 5, 2022

 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कल्याण का पीटीसी भ्रमण संपन्न

दिनांक 05.08.22 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कल्याण) श्री  विजय कटारिया (भापूसे) का पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर आगमन हुआ. पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती हितिका वासल द्वारा एडीजी महोदय का स्वागत किया गया तत्पश्चात  एडीजी महोदय को सलामी दी गई .एडीजी महोदय द्वारा नालंदा कॉन्फ्रेंस हॉल में समस्त स्टाफ एवं नव आरक्षक प्रशिक्षुओं को संबोधित किया  तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी तत्पश्चात  पुलिस स्टाफ तथा नव आरक्षको  की कल्याण गतिविधियों से संबंधित प्रश्नों का समाधान किया .

 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा पीटीसी कैंपस में हरे भरे सघन वन एवं विभिन्न पक्षियों के   फोटोग्राफ्स एवं जानकारी  का  संकलन  कर तैयार की गई पुस्तक "अरण्य के विहंग"  का  अवलोकन  किया . तत्पश्चात एडीजी महोदय द्वारा पुनर्निर्माण किए गए आधुनिक कैफे "कैफ़ेे कैमों " भ्रमण  किया गया तथा पुराने CLI  भवन  में रिनोवेशन के चल रहे कार्यों का पुलिस अधीक्षक श्रीमती हीतिका वासल द्वारा अवलोकन कराया गया. तत्पश्चात एडीजी महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर घर-घर तिरंगा अभियान जागरूकता रैली को रवाना किया गया जिसमें पीटीसी का समस्त स्टाफ तथा नव आरक्षक शामिल थे . 











Thursday, August 4, 2022

 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण का पीटीसी भ्रमण संपन्न

दिनांक 04.08.22 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अनुराधा शंकर (भापूसे) का पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर आगमन हुआ. पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती हितिका वासल द्वारा एडीजी महोदय का स्वागत किया गया तत्पश्चात एडीजी महोदय को सलामी दी गई .एडीजी महोदय द्वारा नालंदा कॉन्फ्रेंस हॉल में समस्त स्टाफ एवं नव आरक्षक प्रशिक्षुओं को संबोधित किया तथा एक संवेदनशील पुलिस अधिकारी बनने की सलाह दी गई.
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा पीटीसी कैंपस में हरे भरे सघन वन एवं विभिन्न पक्षियों के फोटोग्राफ्स एवं जानकारी का संकलन कर तैयार की गई पुस्तक "अरण्य के विहंग" का विमोचन किया . तत्पश्चात एडीजी महोदय द्वारा पुनर्निर्माण किए गए आधुनिक कैफे "कैफ़ेे कैमों "का शुभारंभ किया गया . इंदौर पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायण चारी मिश्रा द्वारा भी एडीजी महोदय के साथ नवनिर्मित कैेफ़े का अवलोकन किया गया. पुलिस अधीक्षक पीटीसी द्वारा एडीजी महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया.
इस अवसर पर डीसीपी नीमीश अग्रवाल, डीसीपी अमित तोलानी, डीसीपी रजत सकलेचा एडीसीपी मनीषा पाठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती सुनीता रावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती सौम्या जैन तथा समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं आउटडोर इंडोर का स्टाफ भी उपस्थित रहे.