Thursday, May 19, 2022

 "पुलिस एवं नैतिकता" पर दो दिवसीय नेशनल वेबिनार

कुल 38 जिले सहित राजस्थान, जम्मू - कश्मीर एवं छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 1300 प्रतिभागी सम्मिलित होंगे वेबिनार में

इंदौर 19 मई 2022

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में 2 दिवसीय (19 एवं 20 मई) वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है जिसका शीर्षक पुलिस एवं नैतिकता (Police and Ethics) रखा गया है। वेबिनार में आरक्षक से लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी ऑनलाइन शामिल हुए। वेबिनार का शुभारंभ श्रीमती अनुराधा शंकर(भा. पु. से.) अति. पुलिस महानिदेशक(प्रशिक्षण) पु. मु. भोपाल द्वारा किया गया एवं अतिथि व्याखताओ का स्वागत एवं परिचय पुलिस अधीक्षक पी टी सी , इंदौर श्रीमती हितिका वासल द्वारा दिया गया।

द डर्टी हैरी प्रॉब्लम

डॉ. आशीष(भा. पु. से.) उप पुलिस महानिरीक्षक, काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस मुख्यालय भोपाल ने वेबिनार का सम्बोधन करते हुए बताया कि 

पुलिस के समक्ष परिणाम प्राप्त करने की चुनौतिया - 

पुलिस की डयूटी के दौरान हर दिन नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है इसमें सबसे बड़ी चुनौती परिणाम प्राप्त करना होता है जैसे जब भी कोई नया केस या अपराध होता है तो उसका परिणाम कैसे निकाला जाए अपराधियों को पकड़ना निर्दोष लोगों को सजा से बचाना आदि होता है।

पुलिस की कार्यवाही में वैधानिकता -

पुलिस हर मुद्दों पर सेंसटिव एवं डेडीकेशन के साथ काम करती है पुलिस में किसी भी पद पर किसी भी केस या स्तिथि में गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है इसलिए सही परिणाम के लिए शुरुआत से ही आपको वैधानिकता के रास्ते पर चलना चाहिए । जब आप वैधानिक रास्ता अपनाते है तो आपको सफलता से दूर नहीं रखा जा सकता ।

अवैधानिक तरीके से कार्यवाही करने के दुष्परिणाम -

बीते कुछ वर्षों में पुलिस की कार्यवाही में काफी बदलाव देखने मिला है लेकिन लक्ष्य प्राप्ति में या कार्यवाही के दौरान यदि कोई अवैधानिक रास्ता अपनाता है तो किसी एक व्यक्ति की गलती की वजह से पूरे पुलिस बल की छवि पर सवाल उठाये जाते है इसे अवैधानिक तरीके से कार्यवाही के दुष्प्रभाव कहते है।

डॉक्टर विनीत कपूर डीसीपी मुख्यालय भोपाल द्वारा पुलिस की कार्य संस्कृति और नैतिकता के संबंध में बताया गया कि किस प्रकार  विभाग की कार्य संस्कृति का असर किसी व्यक्ति विशेष पर पड़ता है और व्यवस्था को सुधारने के लिए  विभाग की कार्य संस्कृति में भी अपेक्षित बदलाव किए जाने जरूरी होते हैं .

वेबिनार में मध्यप्रदेश के 38 जिले, 14 बटालियन, ईओडब्ल्यू, रेल, नारकोटिक्स, महिला सुरक्षा शाखा, आरएपिटीसी, पीआरटीएस, पुलिस आईटीआई एवं प्रशिक्षण शाखायें मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी,  भौंरी, भोपाल, पीटीएस पचमढ़ी, पीटीएस तिघरा, पीटीएस उमरिया के अतिरिक्त अन्य राज्य राजस्थान,जम्मू एन्ड कश्मीर एवं छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 1381 प्रतिभागी सम्मिलित होंगे,  जिसमें 12 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 22 उप पुलिस अधीक्षक, 65 निरीक्षक, 184 उप निरीक्षक, 143 सहायक उप निरीक्षक, 65 निरीक्षक,  184 उप निरीक्षक, 143 सहायक उप निरीक्षक, 222 प्रधान आरक्षक एवं 733 आरक्षक सम्मिलित रहेंगे।












 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में सैनिक सम्मेलन संपन्न

 पीटीसी इंदौर में दिनांक 18.05.22 को 75वे बेच के बुनियादी नव आरक्षक  प्रशिक्षुओं का  प्रथम सैनिक सम्मेलन संपन्न हुआ.सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती हीतिका वासल द्वारा बुनियादी नव आरक्षक एवं जेल प्रहरी प्रशिक्षु तथा स्टाफ से रूबरू होकर समस्याएं सुनी गई तथा संबंधित को समस्याओं के निराकरण हेतु आदेशित किया गया. सम्मेलन में समस्त राजपत्रित अधिकारी,इनडोर आउटडोर एवं मिनिस्ट्रियल स्टाफ के साथ जेल प्रहरी  प्रशिक्षु भी उपस्थित रहे. 











Tuesday, May 17, 2022

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में कॉलेज स्टूडेंट्स का एफएसएल इंटर्नशिप प्रशिक्षण सत्र संपन्न

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में  पीटीसी एसपी श्रीमती  हीतिका वासल  के निर्देशन में  शासकीय होलकर महाविद्यालय के एमएससी फॉरेंसिक फाइनल ईयर के 13  छात्रों का दिनांक 02.05.22 से दिनांक 17.05.22 तक का प्रशिक्षण सत्र संपन्न हुआ . वैज्ञानिक अधिकारी श्रीमती सुचिता पांडे द्वारा क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया . 















Saturday, May 14, 2022

 

पीटीसी इंदौर में शासकीय रेल पुलिस के नवीन कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के पंचम सत्र का कौशल उन्नयन प्रशिक्षण सत्र दिनांक 13 मई 2022को संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में शासकीय रेल पुलिस के नवीन कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का 08दिवसीय प्रशिक्षण सत्र विशेष पुलिस महानिदेशक रेल श्री सुधीर शाही की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ.कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर श्रीमती निवेदिता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती हीतीका वासल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल श्री राकेश खाका,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती सुनीता रावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर प्रतिमा पटेल तथा रेलवे के सभी प्रशिक्षणार्थी एवं पीटीसी की फैकल्टी तथा रेलवे का स्टाफ उपस्थित रहे. 















Friday, May 6, 2022

 पीटीसी इंदौर में शासकीय (रेल) पुलिस के नवीन कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का पांचवा कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न *

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के पुराना सभागृह में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार मुख्य अतिथि पुलिस महा निरीक्षक रेल डॉ श्री महेंद्र सिकरवार, , पुलिस अधीक्षक (रेल ) जबलपुर श्री  विनायक वर्मा  पुलिस  ,पुलिस अधीक्षक (रेल) इंदौर श्रीमती निवेदिता गुप्ता, अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमतीसुनीता रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रेल )इंदौर श्री राकेश खाका की उपस्थिति में शासकीय (रेल )पुलिस के नवीन कार्यवाहक प्रधान आरक्षक हेतु दिनांक 05.05.22 से प्रारंभ 08 दिवसीय पंचम  कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ.