Monday, December 20, 2021

 

पुलिस प्रशिक्षण  महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में नव आरक्षको द्वारा सांस्कृतिक कार्यकम में दी गई आकर्षक प्रस्तुतियां

 

इंदौर प्रथम कमिश्नर श्री हरिनारायणचारि मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

 

प्रदेश में ऐसा पहला मौका जब एक साथ 1200 से अधिक नव आरक्षक एक साथ दीक्षांत परेड में शामिल होंगे

 

इंदौर 19 दिसम्बर 2021

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में संचालित हो रहे नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम 73वे एवं 74वें बुनियादी प्रशिक्षण सत्र पुलिस अधीक्षक  (पी. टी. सी) श्री निमिष अग्रवाल  एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद सोनकर के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इसी कड़ी में 20 दिसम्बर को लगभग 1200 से अधिक नव आरक्षकों के लिए दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती अरुणामोहन राव (भा. पु. से.) विशेष पुलिस महानिदेशक , (प्रशिक्षण) म. प्र. उपस्थित रहेंगी।

 

 

नव आरक्षकों द्वारा बड़ी संख्या में इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी गई।

सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि इंदौर कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्र  (भा. पु. से.), श्री अगम जैन ( ए. डी. सी. राज्यपाल), श्री महेशचंद्र जैन (ट्रैफिक एस पी.) , श्रीमती  निवेदिता गुप्ता ( एस. पी. रेल), श्री निमिष अग्रवाल (एस. पी., पी टी. सी.) ओ. पी. त्रिपाठी (कमांडेंड फर्स्ट बटालियन, इंदौर)  एवं श्री प्रमोद सोनकर ( एडि. एस पी.) की गरिमामयी उपस्थित में सम्पन्न हुआ।

 

 

मुख्य अतिथि इंदौर कमिश्नर श्री  हरिनारायणचारी मिश्र (भा.पु.से.), ने अपने संबोधन में कहा कि आप पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।आप अथक लगन, मेहनत, ईमानदारी तथा उत्साह के साथ अपनी ड्यूटी करें । देश-भक्ति जन-सेवा का पालन कर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आपके द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुती पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

 

श्री निमिष अग्रवाल (एस. पी., पी टी. सी.) ने कहा कि पासिंग आउट परेड के पूर्व हमारे नव आरक्षक के बहुआयामी व्यक्तित्व का प्रदर्शन, मंचन करने के लिये इस सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों और स्टाफ द्वारा रोचक, मनोरंजक एवं देशभक्ति से अभिभूत कार्यक्रम इस सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुत किये गए।सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने पर नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

































Thursday, December 2, 2021

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में किशोर न्याय अधिनियम, बाल कल्याण समिति एवं एसजेपीयू की भूमिका विषय पर दो दिवसीय  वेबीनार संपन्न

 पुलिस मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा के निर्देशानुसार पीटीसी इंदौर में किशोर न्याय अधिनियम, बाल कल्याण समिति एवं एसजेपीयू की भूमिका पर दो दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया.

दिनांक 29.11.21 को प्रथम दिवस के सत्र में श्री विनय गुप्ता एडीपीओ पीटीसी इंदौर द्वारा जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2008 एवं उसमें किए गए अमेंडमेंट्स के बारे में बताया पश्चात श्रीमती अमिता भरतारिया डीपीओ सीआईडी पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के रोल और ड्यूटीज के बारे में बताया गया.

अंतिम दिवस दिनांक 30.11.21 के सत्र में श्री अभिषेक दीक्षित विशेष लोक अभियोजक जबलपुर द्वारा स्पेशल जूविनाइल पुलिस यूनिट के रोल और ड्यूटीज के बारे में बताया गया तत्पश्चात श्री विनय गुप्ता एडीपीओ पीटीसी इंदौर द्वारा जूविनाइल जस्टिस एक्ट के संबंध में केस स्टडीज तथा प्रोबेशन ऑफिसर के रोल के बारे में बताया गया.

उपरोक्त वेबीनार में मध्य प्रदेश सहित गोवा ,झारखंड व आसाम के 306 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया.





 

पीटीसी इंदौर में शासकीय रेल पुलिस के नवीन कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के तृतीय सत्र का कौशल उन्नयन प्रशिक्षण सत्र दिनांक 26 नवंबर 2011 को संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में शासकीय रेल पुलिस के नवीन कार्यवाहक प्रधान आरक्षक  का 15 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र  विशेष पुलिस महानिदेशक रेल श्री सुधीर शाही की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्री निमिषअग्रवाल,  पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर श्रीमती निवेदिता गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल श्री राकेश खाका,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्री प्रमोद सोनकर तथा रेलवे के सभी 43 प्रशिक्षणार्थी एवं पीटीसी की इनडोर  एवं आउट डोर फैकल्टी तथा रेलवे का स्टाफ उपस्थित रहे.










 

  पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में द्वितीय सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा संपन्न

पुलिस मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा के निर्देशानुसार आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण के 74 वे बेच के द्वितीय सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा, परीक्षा प्रभारी श्री मनोज कुमार राय सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एस आई एस एफ) पी एच क्यू भोपाल के पर्यवेक्षण में दिनांक 22.11.21 से 30. 11.21 की अवधि में संपन्न हुई.