Wednesday, June 16, 2021

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के  आरक्षक जीडी एवं ट्रेड को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बनाए जाने संबंधी वरिष्ठता सूची पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई .पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा उक्त तारतम्य में 11 आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बनाए जाने संबंधी आदेश जारी किए गए.  दिनांक 15.06. 21 को इस आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद सोनकर ,उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील तालान ,रक्षित निरीक्षक श्री हिंदू सिंह मुवेल  तथा सूबेदार गोविंद वर्मा द्वारा आरक्षक सुग्रीव सिंह, लक्ष्मण  सिंह, रंजीत पवार, आतिफ खिलजी,  राजेश खराड़ी, मुकेश ठाकुर , राकेश सिंह तथा शेखर वरान को फ़ीती  लगाकर कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बनाया  गया.










Saturday, June 12, 2021

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में प्रशिक्षणरत नवआरक्षक गण के लिए विभिन्न क्लब बनाए जाकर उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां ऑनलाइन  आयोजित की जा रही है. दिनांक 12.06. 21 को निरीक्षक सूरज नागवंशी द्वारा म्यूजिक एंड सिंगिंग क्लब के तहत गायन का प्रशिक्षण दिया गया ,एडीपीओ सुश्री ज्योति आर्य द्वारा विधि क्लब के तहत विवेचना के बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया ,एफएसएल अधिकारी  श्रीमति सुचिता पांडे  द्वारा फोटोग्राफी क्लब के तहत फोटोग्राफी का प्रशिक्षण दिया गया










 दिनांक 11.06.21 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के सौजन्य से जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और पोक्सो एक्ट पर ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया. फाउंडेशन के मुख्य वक्ता भूतपूर्व पुलिस महानिदेशक उत्तरप्रदेश  सुश्री सुतापा सान्याल,सुश्री सदफ फारूक एवं सुश्री मधुमिता सेनगुप्ता प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर का स्वागत तथा परिचय पुलिस अधीक्षक PTC श्री अगम जैन द्वारा किया गया .सुश्री सुतापा सान्याल ने बच्चों के संरक्षणकरता के रूप में पुलिस की बदलती हुई भूमिका पर प्रकाश डाला. सुश्री  सदफ फारूक द्वारा जेजे एक्ट के प्रावधानों तथा वेलफेयर के संबंध में गठित कमेटी व बोर्ड एवं पुलिस को अधिनियम के तहत की जाने वाली  कार्यवाही संबंधी दिशा निर्देश के बारे में बताया गया .सुश्री मधुमिता सेनगुप्ता द्वारा पॉक्सो एक्ट में दंड के प्रावधानों तथा पोक्सो एक्ट में पुलिस की भूमिका तथा न्यायालय में ट्रायल की प्रक्रिया के संबंध में बताया गया. उक्त वेबीनार में समस्त मध्य प्रदेश के पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षणरत नव आरक्षक एवं स्टाफ के लगभग 600 व्यक्तियों द्वारा भाग लिया गया.




Wednesday, June 9, 2021

 दिनांक 08.06.21 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में  स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर आयोजित वेबीनार के संबंध में कुछ प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित अंश.




Tuesday, June 8, 2021

 दिनांक 08.06.21 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों के परिजन जो कोविड-19 की महामारी के दौरान दिवंगत हुए थे की स्मृति में PTC के परिसर में वृक्षारोपण किया गया .उक्त वृक्षारोपण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद सोनकर के भाई स्वर्गीय श्री राजेंद्र सोनकर ,उप निरीक्षक जेपी त्रिवेदी की पत्नी स्वर्गीय श्रीमती आशा त्रिवेदी ,उप निरीक्षक जयपाल खत्री के पिता स्वर्गीय श्री उद्धव दास खत्री, सहायक उपनिरीक्षक शिवमंगल के पुत्र स्वर्गीय श्री शुभम वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक मेहरबान सिंह की माता स्वर्गीय श्रीमती तेजू बायी चौहान ,प्रधान आरक्षक राजेश बरखने की पत्नी  स्वर्गीय श्रीमती बती बायी बरखने की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया.





 दिनांक 08.06.21 को पुलिस मुख्यालय प्रशिक्षण शाखा के निर्देशानुसार स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में ऑनलाइन वेबीनार आयोजित किया गया.  जिसके मुख्य वक्ता इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर के डायरेक्टर प्रोफेसर हिमांशु राय थे .वेबीनार में श्री हिमांशु राय द्वारा जीवन में आने वाले तनाव के कारणों पर प्रकाश डाला गया तथा तनाव के कारकों को पहचान कर तनाव को दूर करने के विभिन्न उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. उक्त वेबीनार में मध्य प्रदेश के सभी पुलिस प्रशिक्षण संस्थान के  पुलिस अधीक्षक  तथा  सभी पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों के लगभग  700 से  अधिक अधिकारी एवं स्टाफ  तथा प्रशिक्षणरत नव आरक्षक गण शामिल हुए.




Sunday, June 6, 2021

 दिनांक 05.06.21 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री हरिनारायण चारी मिश्रा, उप पुलिस महा निरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया ,पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेड क्वार्टर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी पुलिस अधीक्षक PTC इंदौर  श्री अगम जैन  तथा  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक PTC इंदौर  श्री प्रमोद सोनकर द्वारा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के परिसर में  वृक्षारोपण किया गया . 

पुलिस अधीक्षक PTC इंदौर द्वारा PTC कैंपस का परिचय तथा वहां किए गए वृक्षारोपण ,वाटर रिचार्जिंग के प्रयासों तथा सघन वन लगाए जाने के संबंध में जानकारी दी गई .

पुलिस महानिरीक्षक श्री मिश्र द्वारा PTC कैंपस में सघन वृक्षारोपण करने के लिए पुलिस अधीक्षक PTC व उनकी टीम को बधाई दी तथा उक्त कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर तथा उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा कोविड के दौरान अच्छा कार्य करने वाले तथा PTC कैंपस को हरा भरा रखने के लिए ग्रीन टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर पुरस्कृत किया गया .