विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के 74 वे नव आरक्षक बेसिक कोर्स के प्रशिक्षुओं द्वारा पौधारोपण कर योगदान किया गया
Saturday, June 5, 2021
Friday, June 4, 2021
दिनांक 04.06.21 को विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमती अरुणा मोहन राव द्वारा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया. सर्वप्रथम आगमन पर पुलिस गार्ड द्वारा विशेष पुलिस महानिदेशक महोदया को सलामी दी गई तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक PTC इंदौर श्री अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद सोनकर द्वारा विशेष पुलिस महानिदेशक महोदया को आर्यावर्त छात्रावास, मैस ,परेड ग्राउंड ,नालंदा प्रशासनिक भवन का भ्रमण कराया गया. विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण द्वारा ऑनलाइन संचालित की जा रही इंडोर क्लासेस,लाइब्रेरी एवं ऑफिस का भी अवलोकन किया गया.
Wednesday, June 2, 2021
आज दिनांक 02.06.21 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में साइबर फॉरेंसिक के अंतर्गत साइबर अपराध एवं आईटी एक्ट के प्रावधान विषय पर दो दिवसीय वेबीनार संपन्न हुआ .आज अंतिम दिन के सत्र में श्री अनुज अग्रवाल चेयरमैन सेंटर फॉर रिसर्च ऑन साइबर क्राइम एंड साइबर लॉ नई दिल्ली द्वारा डिजिटल एविडेंस की ऐडमिसिबिलिटी तथा एविडेंस कलेक्शन के बारे में बताया गया. श्रीमती शमशुन निशा अली एडीपीओ PTC इंदौर द्वारा आईटी एक्ट के संबंध में माननीय सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के बारे में बताया गया. वेबीनार के समापन उद्बोधन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर सेल श्री योगेश चौधरी द्वारा वर्तमान में प्रचलित विभिन्न साइबर क्राइम्, पुलिस के सामने आ रही समस्याएं, आईटी एक्ट के अमेंडमेंट तथा वर्तमान में पुलिस को अपडेट रहने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला . पुलिस अधीक्षक PTC श्री अगम जैन द्वारा व्याख्याताओं तथा वरिष्ठ अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित
कर कार्यक्रम का समापन किया गया.
Tuesday, June 1, 2021
दिनांक 01.06.21 को पुलिस मुख्यालय प्रशिक्षण शाखा मप्र के निर्देशानुसार पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में साइबर फॉरेंसिक ,साइबर अपराध एवं आईटी एक्ट के प्रावधान विषय पर दो दिवसीय वेबीनार विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमती अरुणा मोहन राव तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमती अनुराधा शंकर की गरिमामय उपस्थिति में प्रारंभ हुआ.पुलिस अधीक्षक PTC श्री अगम जैन द्वारा वेबीनार के विषय तथा व्याख्याताओं के संबंध में परिचय दिया गया. सत्र का उद्घाटन उद्बोधन विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमती अरुणा मोहन राव द्वारा दिया गया. आज के सत्र में श्री संजय मिश्रा साइबर एक्सपर्ट फॉरेंसिक विंग फेडरेशन नई दिल्ली द्वारा साइबर क्राइम्स का परिचय तथा विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गयी. श्रीमती सैयद शमशुन निशा अली एडीपीओ PTC इंदौर द्वारा आईटी एक्ट तथा act में संशोधनों के बारे में जानकारी दी गई. उक्त वेबीनार में संपूर्ण मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित हुए।
Sunday, May 30, 2021
कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन में 74 वे बुनियादी प्रशिक्षण के फोटोग्राफी क्लब प्रशिक्षुओं द्वारा लिए गए कुछ नयनाभिराम फोटोग्राफ्स
Friday, May 28, 2021
विगत माहों में कोविड-19 के प्रकोप से कई पुलिस अधिकारी कर्मचारी अपने कर्तव्य के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे साथ ही उनके परिवार के सदस्य भी संक्रमित हुए थे covid-19 पश्चात मानसिक व शारीरिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय प्रशिक्षण शाखा भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस प्रशिक्षण संस्थान इंदौर द्वारा हीलिंग थेरेपी एवं रेकी विशेषज्ञ नीलम राठौर भोपाल के माध्यम से ऑनलाइन हीलिंग थेरेपी सेशन प्रारंभ किया गया है। इसमें PTC इंदौर, jnpa सागर , PTC तिगरा, PTC पचमढ़ी ,PTC उमरिया के 100 से अधिक कर्मचारी एवं उनके परिजन भाग ले रहे हैं।
Thursday, May 27, 2021
पीटीसी
इंदौर ने एक नई पहल करते हुए बुध्द पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पुलिस परिवार तथा आर्थिक
रूप से असमर्थ छात्र-छात्राएं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिदिन ऑनलाइन कोचिंग देना प्रारंभ किया है।
यह कोचिंग विशेषकर पुलिस विभाग के आरक्षक अथवा उपनिरीक्षक स्तर की परीक्षाओं के
लिए प्रारंभ की गई है।










































