Thursday, May 21, 2026

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में हार्टफुलनेस विशेष ध्यान सत्र का आयोजन*

पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय, भोपाल आदरणीय रूचिवर्धन मिश्र मैडम के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर श्रीमती वाहनी सिंह मैडम के निर्देशन में आज दिनांक 21 मई 2026 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में हार्टफुलनेस (ध्यान ज्ञान) विषय पर विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीटीसी इंदौर के अधिकारीगण, स्टाफ एवं प्रशिक्षु नवआरक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महोदया ने हार्टफुलनेस ध्यान पद्धति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ध्यान व्यक्ति के मानसिक संतुलन, आत्मनियंत्रण एवं सकारात्मक चिंतन को सुदृढ़ करता है। पुलिस अधीक्षक महोदया ने अपने उद्बोधन में ध्यान को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में सम्मिलित करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्थान के केंद्रीय समन्वयक श्री गजेंद्र जी एवं उनकी टीम भी उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment