Monday, May 11, 2026
श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा सर के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रशिक्षु नव आरक्षकों द्वारा पुलिस
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में संचालित 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षुओं द्वारा तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा सर के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रशिक्षु नव आरक्षकों द्वारा पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत प्रशिक्षुओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण अवधि के दौरान परिवार की भांति मिले स्नेह, मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त किया। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने “जीवन एक रंगमंच है” का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का आगमन और प्रस्थान निश्चित है, किंतु उसके द्वारा किए गए कार्य ही उसे समाज में स्मरणीय बनाते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन उच्च स्तर की कार्यशैली एवं जनसेवा की भावना के साथ करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान मैडम द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment