आज दिनांक 29.03.18 को इकाई द्वारा प्रकाशित ”नालंदा स्मृति“ मैगजीन का निःशुल्क वितरण नवआरक्षकों को किया गया । इस मैगजीन में नवआरक्षकों के बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान संपन्न हुयीं संपूर्ण गतिविधियों को संग्रहित किया गया है साथ ही सभी टोलियों के भी फोटो प्रकाशित है । यह पुस्तक नवआरक्षकों को उनके प्रशिक्षण समय में संपन्न हुयी विभिन्न गतिविधियों की मीठी यादों के रूप में उनके पास संग्रहित रहेगी ।
Friday, March 30, 2018
कठिन परिश्रम के बाद 1060 नवआरक्षक बनें आरक्षक
Saturday, March 24, 2018
नशे से होनी वाली हानियों से परिचत हुआ महाविद्यालय का स्टाफ
आज दिनांक 24.03.18 को जिला चिकित्सालय इंदौर के जाने माने सर्जन डॉ. दिलीप आचार्य ने महाविद्यालय में आकर स्टाफ को तंबाकू से से होने वाले नुकसान के बारे में बताया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीटीसी ने इकाई के कर्मचारियों से परिवार की खुशहाली के लिये तंबाकू या अन्य किसी भी प्रकार का धूम्रपान न करने की सलाह दी और कहा कि वह परिवार एवं सामाज को भी धूम्रपान एवं नशे से दूर करने का लगातार प्रयत्न करते रहें ।
Friday, March 23, 2018
एचआइव्ही एड्स से संबंधित कार्यशाला में कार्यवितरण
Thursday, March 15, 2018
Monday, March 12, 2018
नवआरक्षकों की फायरिंग संपन्न
महाविद्यालय में प्रशिक्षु नवआरक्षकों की फायरिंग दिनांक 25.02.18 से 12.03.18 तक, शहर के फायरिंग रंेज दतौनी में संपन्न हुई । इस फायरिंग प्रतियोगिता में नवआरक्षकों को पिस्टल, रिवाल्वर, इंसास से 10-10 राउण्ड फायर करवाए गये । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फायरिंग में डीएसपी आउटडोर श्री डेनियल जोजफ एवं निरीक्षक श्री सुरेश मौर्य की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।
पुलिस मुख्यालय द्वारा इकाई को नया वाहन आबंटित
अतिपुलिस महानिदेशक इंदौर झोन श्री अजय शर्मा एवं इकाई के पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह एवं नवआरक्षकों ने महाविद्यालय के परिसर में 500 फलदार पौधों को रोपा ।
आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुये दिनांक 09.03.18 को महाविद्यालय परिसर में 500 फलदार पौधों को अतिरिक्तपुलिस महानिदेशक इंदौर झोन श्री अजय शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्री अजय सिंह ने रोपा । एडीजी महोदय ने बताया कि इकाई में पानी की र्प्याप्त व्यवस्था है और देखभाल भी उचित तरीके से होगी जिससे यह पौधे कुछ ही वर्षाे में फल देने लगेंगे । पुलिस अधीक्षक पीटीसी ने कहा कि इस पौधारोहण से नवआरक्षकों को साफ स्वच्छ वातावरण तो मिलेगा ही साथ ही यह इकाई शहर के मध्य स्थित होने के कारण यहां पर प्राताः सैर करने वालों की संख्या भी अत्यधिक होने से चहल पहल रहती है जो उनके लिये भी उपयोगी हो सकेगा । इस अवसर पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री पुरूषोत्तम धीमान अपने दल के साथ उपस्थित थे ।
Subscribe to:
Posts (Atom)












