Sunday, September 21, 2025

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के 78वें सत्र के 251 प्रशिक्षणार्थियों ने 4 गांवों को गोद लेने की प्रक्रिया में विशेष अभियान बाल मित्र योजना के तहत  ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में देशभक्ति  जनसेवा,नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम से बचाव, और राष्ट्रीय एकता व सुरक्षा की भावना,डायल 112  पुलिस वाहनों के बारे में जानकारी,गुड टच एवं बेड टच के संबंध में संपूर्ण जानकारी, बाल विवाह उन्मूलन,पोक्सो एक्ट एवं संविधान की जानकारी हेतु विशेष अभियान चलाया 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजा बाबू सिंह  पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार वर्मा के  मार्गदर्शन में  आज दिनांक 20/09/2025  को 78वें सत्र के 251 प्रशिक्षणार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम, और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में, ग्राम तिंक्षा थाना सिमरोल,ग्राम कांचरोट थाना सिमरोल एवं ग्राम मोहाडी थाना खूडेल,तथा ग्राम घुडिया थाना खूडेल में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

इस अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय की टीम ने ग्रामीणों से सीधी मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और उनसे सुझाव प्राप्त किए। पुलिस ने सभी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही, ग्रामीणों को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया गया, जिसमें शामिल हैं:

नशे के दुष्परिणामः नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इससे बचने के उपाय बताए गए।

साइबर क्राइम से बचावः फर्जी वेबसाइट के जरिए साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी से कैसे बचा जा सकता है, इस पर ग्रामीणों को सचेत किया गया और उन्हें अपने व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।

राष्ट्रीय सुरक्षा व एकता के संबंध में जानकारी दी गई और आपस में सभी समाज जनों के बीच में समभाव बना रहने की दिशा मे  विस्तृत चर्चा की गई

मध्य प्रदेश में डायल 100 के वाहनों के स्थान पर नया नंबर 112 लांच किया गया है 112 वाहनों में पुलिसकर्मी किस प्रकार से कार्य करते हैं वह किस प्रकार से आपकी मदद कर रहे हैं करते हैं विस्तृत रूप से बताया गया

 गांव व स्कूल के बच्चों को विशेष रूप से उनकी शारीरिक संरचना व गुड टच बेड टच  के बारे में बताया गया व किस तरह से बचना है बताया गया तथा यदि इस प्रकार कोई हरकत करता है तो सर्वप्रथम परिवार जनो  व पुलिस को अवगत करने के सम्बन्ध मे बताया गया pocso एक्ट की जानकारी दी गई

 इसी क्रम में बाल विवाह के संबंध में जानकारी व सावधानियां रखने के सम्बन्ध में बताया गया

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करना और उन्हें आधुनिक खतरों से बचाने के लिए तैयार करना था। पुलिस की यह पहल न सिर्फ सुरक्षा को बढ़ावा देगी बल्कि ग्रामीणों में विश्वास को भी सुदृढ़ करेगी। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। कार्यक्रम में  निरीक्षक श्रीमती अमृता सोलंकी निरीक्षक श्रीमती सरोज खत्री,निरीक्षक कविता अलावा , उप निरीक्षक दिव्या ज्योति, सउनि  श्री विलास राव , प्रधान आरक्षक किरण पटेल ,प्रधान आरक्षक सुमित  एवं आरक्षक रोशन दुलारे 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र  के 251 प्रशिक्षु उपस्थित रहें।

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में तथा डीजीपी आईजीपी कान्फ्रेन्स की अनुशंसा कमांक-14 वन पालन में" Daly College of Business Management indore में पुलिस और युवा संवाद  पर विशेष व्याख्यान का आयोजन"

 दिनांक 12/09/25 को  विशेष अभियान चलाया जाकर " Daly College of Business Management indore में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति रचना भदौरिया द्वारा विद्यार्थियों देश भक्ति जन सेवा, राष्ट्रीय एकता एवं सुरक्षा की भावना, साईबर अपराध से बचाव, नशे के दुष्परिणाम, डायल-112, गुड चट एवं बेड चट, बाल विवाह उन्मूलन, पोक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा सविधान एवं नवीनतम कानून की मूल जानकारी  प्रदान की गई। इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रचना भदौरिया पीटीसी इंदौर, ने DCBM के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को नशा छोड़ने के उपाय, परामर्श केंद्रों की भूमिका तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही बाल मित्र योजनाओं की जानकारी दी कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सोनल सिसोदिया प्राचार्य Daly College of Business Management indore ने की। उन्होंने कहा कि कॉलेज न केवल शिक्षा का केंद्र है, बल्कि छात्रों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में भी कार्य करता है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना उत्पन्न होती है। उक्त कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा,  निरी सूरज नागवंशी,निरी टीना शुक्ला, प्र आर आतिफ खिलजी,प्र आर ललिता शर्मा उपस्थित रहेl कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकगण, कर्मचारी तथा एमबीए, बीबीए छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Monday, September 15, 2025