Sunday, August 11, 2024

 

प्रेस नोट

तनाव व ह्रदय रोग डाइबीटीज़ बिषय़ पर आयोजित हुआ सेमीनार।

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर की पुलिस अधीक्षक महोदय पी.टी.सी इन्दौर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति सौम्या जैन के निर्देशन में डॉ. श्री अमरेश श्रीवास्तव एंव डॉ श्री बी.के.सेठिया द्वारा सउनि इंडक्शन कोर्स में आये सहायक उप.निरीक्षक एंव पुलिस अधिकारी एंव कर्मचारियों के बढ़ते हुए तनाव व ह्रदय रोग एवं डाइबीटीज़ जैसी बीमारी से बचने के लिए पोषण आहार आदि संबधित व्याख्यान दिया गया। सेमीनार का औपचारिक उद्घाटन उप.पुलिस अधीक्षक श्रीमति गीता चौहान व निरीक्षक श्री आनंद चौहान द्वारा किया गया  व्याख्यान के दौरान अपने उद्बोधन में पुलिस अधिकारियों को तनाव रहित जीवनशैली के लिए व्यायाम एवं हेल्दी डाइट का अनुसरण करने के बारे में व्याख्यान दिया गया । लगभग 120 प्रशिक्षणार्थी लाभान्वित हुए ।


















 


Thursday, August 8, 2024

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर में दिशा लर्निंग सेंटर का शुभारंभ

पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश अनुसार पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर की पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया के मार्गदर्शन में श्रीमति सौम्या जैन के नैतृत्व में आज दिनांक 08/08/2024 को भगत सिहं  NGO भवन में दिशा लर्निंग सेंटर पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। पुलिस परिवार के बालक/बालिकाऔं के लिए सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाएं  नीट,जेईई,एसएससी, पीएससी,यूपीएससी, केट, रेल्वे आदि की तैयारी हेतु वातावरण निर्मित कर किताबें निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पुलिस परिवार के बच्चो हेतु नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा व केरियर मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से दिशा लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया गया ।















Wednesday, August 7, 2024

 

सामाजिक सरोकार के अन्तर्गत दिनांक 07/08/2024  को जन विकास सोसायटी आश्रम केम्पस पालदा इन्दौर के माध्यम से शिवनगर मूसाखेडी इन्दौर मे आयोजन किया गया है आयोजन मे लगभग 80 बच्चे,महिला एवं पुरूष उपस्थित हुए। उक्त आयोजन मे न्यू क्रिमिनल लाँ एवं सोशल मीडिया विषय पर व्याख्यान दिये गये। आयोजन मे जन विकास सोसायटी आश्रम पालदा इन्दौर से परियोजना अधिकारी श्री सुरेश परमार, विहार प्राईमेरी स्कुल शिवनगर मूसाखेडी से श्रीमती मन्जूपाल, निरी. श्रीमती अमृता सिंह सोलंकी, निरी. श्री स्वराज ढाबी एवं सामाजिक सरोकार टीम पीटीसी इन्दौर उपस्थित रही।















Tuesday, August 6, 2024

 

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भावना नगर में सामाजिक सरोकार कार्यक्रम आयोजित किया गया।*

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेंग डोलकर भूटिया  के मार्गदर्शन में श्रीमती सौम्या जैन अति0 पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर के नेतृत्व में सामाजिक सारोकार अभियान के तहत, आज दिनांक 06/08/2024 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भावना नगर में सामाजिक सरोकार कार्यक्रम संपन्न किया गया। सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के तहत उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के सभी बच्चों एवं भावना नगर के रहवासियों को महिला सुरक्षा , नवीन आपराधिक कानून की जानकारी उपलब्ध करायी गयी , निरीक्षक अमृता सोलंकी द्वारा नशा उन्मूलन तथा महिला जागरूकता विषय पर जनसंवाद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान आरक्षक आतिफ खिलजी,प्रधान आरक्षक रोहित साहू, आरक्षक दीपक पटेल, आरक्षक राघवेंद्र ने सराहनीय योगदान दिया ।


















Thursday, August 1, 2024

 

पुलिस  प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में नवीन कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक  का 15 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र  प्ररंभा ।

जिला बल में पदोन्नत हुये नवीन कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक  कोर्स की शुरूआत आज दिनांक 1/8/2024 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इन्दौर मे की गई । श्रीमति सौम्या जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, की गरिमामयी उपस्थिति में शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम में उप-पुलिस अधीक्षक श्री राजीव त्रिपाठी, उप-पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार वर्मा तथा उप- पुलिस अधीक्षक श्रीमति राममुर्ती शाक्य ,श्री निरीक्षक आनंद चौहान द्वारा संक्षिप्त परिचय व महाविद्यालय के अनुशासन संबंधी जानकारी दी गई । यह 15 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र दिनांक 01/08/2024 से 15/08/2024 तक आयोजित किया जा रहा है । जिसमें इंदौर संम्भाग के कुल 80 प्रशिक्षणार्थी सम्मलित हुए है ।