Friday, September 15, 2023

 ऊर्जा हेल्प डेस्क प्रशिक्षण कार्य़शाला संपन्न

पुलिस मुख्यालय भोपाल की प्रशिक्षण शाखा के निर्देशानुसार ऊर्जा हेल्प डेस्क प्रशिक्षण कार्य़शाला इंदौर शहर एवं इंदौर ग्रामीण, थानों में पदस्थ ऊर्जा डेस्क प्रभारी एवं उनके सहयोगी तथा थानों में पदस्थ बाल कल्याण अधिकारी  के लिए पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय इन्दौर में आज दिनांक 15/09/2023 को एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ श्री निमिष अग्रवाल पुलिस उपआयुक्त नगरीय पुलिस इन्दौर के द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पयण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

     प्रशिक्षण में इंदौर शहर एवं इंदौर ग्रामीण, से आये हुए उनि.09.सउनि.23,प्र.आर.11,आर.06 एवं महिला सेनिक.01 कुल 50 प्रतिभागियों को भोपाल से आये हुए अतिथि प्रशिक्षक श्री जितेन्द्र राजाराम वर्मा , श्री रामवरन सिहं ,श्रीमती राखी रघुवंशी ,एवं श्रीमती अनीता राजपाली के द्वारा प्रशिक्षित किया गया ,उक्त प्रशिक्षण सत्र को आयोजित कराने में श्रीमती सौम्या जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी इन्दौर एवं श्री राजीव त्रिपाठी उपपुलिस अधीक्षक पीटीसी इन्दौर की विशेष भूमिका रही ।

     सत्र का समापन श्रीमती सुनीता रावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय इन्दौर के द्वारा किया गया। 























Thursday, September 14, 2023

 

ऊर्जा हेल्प डेस्क प्रशिक्षण कार्य़शाला

पुलिस मुख्यालय भोपाल की प्रशिक्षण शाखा के निर्देशानुसार ऊर्जा हेल्प डेस्क प्रशिक्षण कार्य़शाला इन्दौर जोन के समस्त जिलों, थानों में पदस्थ ऊर्जा डेस्क प्रभारी एवं उनके सहयोगी तथा थानों में पदस्थ बाल कल्याण अधिकारी  के लिए पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय इन्दौर में आज दिनांक 14/09/2023 को एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ श्रीमती सुनीता रावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय इन्दौर के द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पयण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

     प्रशिक्षण में विभिन्न जिलों से आये हुए उनि. 37.सउनि.33,प्र.आर. 12,एवं आर. 15 कुल 97 प्रतिभागियों को भोपाल से आये हुए अतिथि प्रशिक्षक श्री जितेन्द्र राजाराम वर्मा , श्री रामवरन सिहं ,श्रीमती राखी रघुवंशी ,एवं श्रीमती अनीता राजपाली के द्वारा प्रशिक्षित किया गया ,उक्त प्रशिक्षण सत्र को आयोजित कराने में श्रीमती सौम्या जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी इन्दौर एवं श्री राजीव त्रिपाठी उपपुलिस अधीक्षक पीटीसी इन्दौर की विशेष भूमिका रही ।

     सत्र का समापन श्री राजेश हिंगणकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इन्दौर के द्वारा किया गया। 





















Wednesday, September 13, 2023

 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कल्याण का पीटीसी भ्रमण संपन्न

दिनांक 13.09.2023 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल (कल्याण) श्री  विजय कटारिया (भापुसे) का पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर आगमन हुआ. पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया (भा.पु.से.) द्वारा एडीजी महोदय का स्वागत किया गया तत्पश्चात एडीजी महोदय द्वारा नालंदा कॉन्फ्रेंस हॉल में समस्त स्टाफ एवं नव आरक्षक प्रशिक्षुओं को संबोधित किया तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी,पुलिस स्टाफ तथा नव आरक्षको  की कल्याण गतिविधियों से संबंधित प्रश्नों का समाधान किया । भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती सुनीता रावत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन तथा समस्त राजपत्रित अधिकारी पीटीसी इंदौर उपस्थित रहे ।

  










Tuesday, September 5, 2023

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में मनाया गया शिक्षक दिवस

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में आज दिनांक 05 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस मनाया गया ।

पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया (भा.पु.से.) द्वारा परेड ग्राउंड में 76 वें बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षणार्थियों के साथ केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त प्रशिणार्थियों को संबोधित कर शिक्षक दिवस की शुभकांमनाऐ दी ।

उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन , समस्त उप पुलिस अधीक्षक, वैज्ञानिक अधिकारी,एडीपीओ,रक्षित निरीक्षक सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थीगण उपस्थित रहे ।