Friday, October 7, 2022

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में पासिंग आउट परेड का आयोजन

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में दिनांक 07.10.22 को जेल प्रहरी की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि डीजीपी जेल श्री अरविंद कुमार थे जिन्होंने परेड की सलामी ली .पासिंग आउट परेड में 141 जेल प्रहरी प्रशिक्षु जिसमें 46 लड़कियां व 95 लड़के शामिल हुए .पासिंग आउट परेड के बाद जेल प्रहरी प्रशिक्षु द्वारा साहसिक कार्यक्रम आरोहण का प्रदर्शन किया गया . पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती हितिका वासल द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जेल प्रहरी प्रशिक्षु तथा इनडोर  एवं आउटडोर के स्टाफ को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया.उक्त कार्यक्रम में जेल विभाग के अधिकारियों सहित समस्त पीटीसी के राजपत्रित अधिकार,  इनडोर व आउटडोर का स्टाफ उपस्थित रहा. 






































Thursday, October 6, 2022

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में दिनांक 06.10.22 को  जेल प्रहरी की पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र थे.अन्य आमंत्रित अतिथियों में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आरके हिंगणकर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री अमित तोमर, श्री दिव्यांक सिंह (IAS) सीईओ जिला पंचायत खरगोन, श्री महेश चंद जैन पुलिस उपायुक्त इंदौ,  श्री ओपी त्रिपाठी सेनानी प्रथम बटालियन इंदौर, श्री अमित तोलानी पुलिस उपायुक्त इंदौर उपस्थित रहे. जेल प्रहरी प्रशिक्षु  द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए .पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया.सांस्कृतिक कार्यक्रम में समस्त नव प्रशिक्षु आरक्षक समस्त राजपत्रित अधिकारी इनडोर व आउटडोर का स्टाफ उपस्थित रहा. 


















Tuesday, October 4, 2022

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में हुआ शस्त्र पूजन*

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में दिनांक 05.10.2022 को विजयादशमी पर्व पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत द्वारा इकाई के आरमोररी शाखा, एमटी शाखा में शस्त्रों व वाहनों का पूजन कर हवन किया गया । 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा विजयादशमी पर्व की समस्त स्टॉफ/अधिकारी कर्मचारीगण को बधाई एवं शुभकांमनाए दी । 

पूजन कार्यक्रम में इकाई के उप पुलिस अधीक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद चैबें, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहन एडीपीओ सुश्री ज्योति आर्य, रक्षित निरीक्षक श्री हिंदू सिंह मूवेल सहित समस्त स्टॉफ /अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।