Friday, August 26, 2022

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में इन्डक्शन कोर्स के स.उ.नि एवं प्र.आर का बलवा ड्रील का अभ्याष करया गया उपरोक्त प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती हितिका वासल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती सौम्या जैन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री आर.पी.चौबे तथा  निरीक्षक आउटडोर श्री सुरेश कुमार मौर्य तथा स.उ.नि एवं प्र.आर स्टाफ उपस्थित रहे.












 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के आरक्षक ट्रेड को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बनाए जाने संबंधी वरिष्ठता सूची पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई .पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती हितिका वासल द्वारा उक्त तारतम्य में03 आरक्षकों ट्रेड को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बनाए जाने संबंधी आदेश जारी किए गए. दिनांक 25-08-2022 को इस आदेश के पालन में पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती हितिका वासल,रक्षित निरीक्षक श्री हिंदू सिंह मुवेल द्वारा आरक्षक हेमसिंह चौहान,रावसाहेब पाटिल,अजय बारिया को फ़ीती लगाकर कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बनाया गया.  




 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में स.उ.नि एवं प्र.आर इन्डक्शन कोर्स का सीपीआर (कार्डियोपलमोनरी रिससिटेशन) प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण आयोजित

दिनांक 25.08.22 को पीटीसी इंदौर में चोइथराम हॉस्पिटल की टीम जिसमें डॉक्टर रतन सहजपाल (इंटेंसिविस्ट), मिस्टर अनिल लखवानी (असिस्टेंट डायरेक्टर हेल्थ सर्विस) तथा मिस्टर लोकेश नर्स की टीम द्वारा नालंदा भवन के कांफ्रेंस हॉल में सीपीआर व प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया.
उपरोक्त प्रशिक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती सौम्या जैन एवं निरीक्षक इन्डोर शैलजा भदौरीया तथा स.उ.नि एवं प्र.आर स्टाफ उपस्थित रहा 










Tuesday, August 23, 2022

पीटीसी इंदौर में शासकीय (रेल) पुलिस के नवीन कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का छठवां कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के नलंदा भवन में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार मुख्य अतिथि पुलिस महा निरीक्षक रेल डॉ श्री महेंद्र सिकरवार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीसी श्रीमती सुनीता रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रेल )इंदौर श्री राकेश खाका की उपस्थिति में शासकीय (रेल )पुलिस के नवीन कार्यवाहक प्रधान आरक्षक हेतु दिनांक 23.08.22 से प्रारंभ 15 दिवसीय छठवां कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ.  















Saturday, August 20, 2022

 पीटीसी इंदौर में शासकीय रेल पुलिस के अधिकरीयो का 02दिवसीय प्रशिक्षण स्वापक औषधि और मन:पदार्थ का प्रशिक्षण सत्र दिनांक 18 अगस्त 2022को संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में शासकीय रेल पुलिस के अधिकरीयो का 02दिवसीय प्रशिक्षण सत्र पुलिस महा निरीक्षक रेल डॉ श्री महेंद्र सिकरवार,की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (रेल )जबलपुर श्री विनायक वर्मा, पुलिस अधीक्षक (रेल )भोपाल श्री हितेश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल श्री राकेश खाका,तथा रेलवे के सभी प्रशिक्षणार्थी एवं पीटीसी की फैकल्टी तथा रेलवे का स्टाफ उपस्थित रहे.

 











Friday, August 19, 2022

 पीटीसी इंदौर में एक्सीडेंटल फायर डेमोंसट्रेशन संपन्न

दिनांक 18.08.22 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन की उपस्थिति में पीटीसी की आउटडोर टीम द्वारा सउनी चंदन धूमकेती के निर्देशन में  एक्सीडेंटल फायर का डेमोंसट्रेशन किया गया जिसमें सुरक्षाकर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान की जाने वाली लापरवाही के फल स्वरुप हथियार से दुर्घटना किस प्रकार घटित होती है तथा इस दुर्घटना को टालने में क्या क्या सावधानियां रखी जाए इस संबंध में एक प्रैक्टिकल एक्सीडेंटल फायर डेमोंसट्रेशन का कार्यक्रम संपन्न हुआ .

इस डेमोंसट्रेशन कार्यक्रम में इंडक्शन कोर्स कर रहे पुलिस सहायक उपनिरीक्षक तथा प्रधान आरक्षक एवं 75वे  बेसिक कोर्स के नव आरक्षक तथा जेल प्रहरी सम्मिलित हुए तथा समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं इनडोर  एवं आउटडोर का स्टाफ भी मौजूद रहा.