Thursday, June 7, 2018
उपुअ श्री डीएस वघेल स्थानांतरण पर नवीन पदस्थापना के लिये पीटीसी से हुये विदा
इकाई में पदस्थ श्री डीएस वघेल स्थानांतरण पर नवीन पदस्थापना पर दिनांक 30.05.018 को राजपुर जिला बड़वानी एसडीओपी के पद पर पदस्थापना पर विदाई दी गई । श्री वघेल इकाई में इनडोर के प्रभारी थे । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आरएस देवके ने श्री वघेल को समाज के गरीब लोगों के प्रति सहानुभूति रखने का आग्रह किया साथ इकाई के पुलिस अधीक्षक महोदय ने श्री वघेल के कार्यकाल की प्रशंसा कर महिला एवं बच्चों के प्रति संवेदना के लिये अपने अधीनस्थ स्टाफ को निर्देशित करने का भी आग्रह कर नवीन स्थापना की बधाई देकर स्मृति चिंन्ह भेंट किया ।
हार्ट अटैक के लक्षण एवं उससे बचाव के तरीके से अवगत हुआ इकाई का पुलिस स्टाफ
दिनांक 30.05.18 को महाविद्यालय में शहर के प्रतिष्ठित हाॅस्पिटल अपोलो के हृदय रोग विभाग के प्रमुख डाॅ. के रोशन राव द्वारा हृदय रोगों से सबंधित महत्वपूर्ण जानकारी इकाई के स्टाफ को प्रदान की । डाॅ. राव ने बताया कि हार्टअटैक के क्या लक्षण होते हैं और किस समय हार्ट अटैक की संभावनाऐं अधिक रहतीं है उन्होंने आगे बताया कि व्यक्ति को शाम को हमेंशा सादा भोजन ही लेना चाहिए और अनुलोम विलोम प्राणायाम भी काफी हद तक हार्ट अटैक से बचाता है ।
Thursday, May 24, 2018
इन सर्विस कोर्स की फायरिंग संपन्न
दिनांक 21-22.05.18 को इन सर्विस कोर्स की फायरिंग संपन्न हुयी । इस फायरिंग टेस्ट में 9 एमएम पिस्टल से 10-10 राउण्ड एवं .38 रिवाल्वर से भी 10-10 राउण्ड फायर किये गये ।
इन सर्विस कोर्स के प्रशिक्षुओं से रूबरू हुये पुलिस अधीक्षक
दिनांक 21.05.18 को महाविद्यालय में इन सर्विस कोर्स के अन्र्तगत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस अधिकारी प्रशिक्षुओं से इकाई के पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह रूबरू हुए । इस कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के संबंध में चर्चा की और प्रशिक्षण एवं अन्य किसी भी प्रकार की समस्या सुनकर अधीनस्थों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिये ।

महिला आरक्षक रेशमा गौड़ 4 में दौड़ी 43 किलोमीटर
Saturday, May 12, 2018
दुनिया में नहीं रहने के बाद भी समाज के प्रति आपकी संवेदन शीलता का अहसास दिलाएगा रिसर्च पेपर
दिनांक 09.05.18 को इकाई में अन्र्तराष्ट्रीय लेखिका एवं चित्रकार डाॅ. विम्मी मनोज द्वारा इकाई के अधिकारियों को रिसर्च पेपर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की । डाॅ. मनोज ने बताया कि रिसर्च पेपर लिखना हमको समाज के प्रति संवेदनशील बनाने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे सभी को ज्ञात होता है कि आप समाज के प्रति कितने गंभीर है
इंडक्शन कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने पधारे अधिकारियों का आइस ब्रेकिंग
आज दिनांक 07.05.18 को मध्यप्रदेश के विभिन्न भागों से इंडक्शन कोर्स में पधारे प्रआरक्षक एवं सहायक उपनिरीक्षको के 27 महिला और 78 पुरूष सहित कुल 105 सदस्सीय दल का आज सामान्य परिचय इकाई की प्रभारी पुलिस अधीक्षक मनीषा पाठक सोनी ने लिया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आप अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करें अगर किसी को कोई भी परेशानी हो चाहे वह स्वास्थ्य से संबंधित हो या अन्य हम आपकी समस्या प्राथमिकता से हल करेेंगे ।
Monday, April 30, 2018
पीटीसी इंदौर में विचार तकनीक पर व्याख्यान
पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज इंदौर में, मंगलवार दिनांक 24.04.18 को ”विचार तकनीक विषय“ पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें थॉट टैक्नालॉजिस्ट प्रोफेसर अर्चना शर्मा द्वारा विचार तकनीक विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया । आपने बताया कि जीवन में विचारों का बहुत महत्व है हम जैसे विचार रखेेंगे हमारा मन व व्यवहार भी वैसा ही बनेगा यह एक मन की सूक्ष्म प्रक्रिया है जिसे विज्ञान भी मानता है हम अपने दिन की शुरूआत एवं दिन का अंत हमेशा सकारात्मक विचारों से करें जिससे दिन भर सकारात्मकता ही नजर आयेगी ।
Subscribe to:
Posts (Atom)













