Wednesday, July 26, 2017

प्रायवेट प्रतिरक्षा अधिकार के संबंध में सेमीनार संपन्न

दिनांक 22.07.17 को  । प्रायवेट प्रतिरक्षा के अंर्तगत आने वाले अधिकारों के संबंध में पीटीसी में पदस्थ एडपीओ श्रीमती कर्णिका दीक्षित द्वारा एक दिवसीय सेमीनार संपन्न


एक्सीडेंटल फायर संपन्न

दिनांक 08.07.17 को पीटीसी में प्रशिक्षणरत नवआरक्षकों को एक्सीडेंटल फायर के संबंध में जानकारी दी गई

पीटीसी में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न


दिनांक  24.07.17 को शहर के विधायक श्री महेंन्द्र हार्डिया द्वारा पीटीसी में वुक्षारोपण किया गया । इकाई में शहर के गणमान्य लोगों द्वारा लगातार वृक्षारोपण किया जाता है ।

Thursday, June 29, 2017

सैनिक सम्मेलन संपन्न

  दिनांक 27.6.17 को पीटीसीमें नवआरक्षकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुऐ पुलिस अधीक्षक ने सैनिक सम्मेलन आयोजित किया इस आयोजन में पीटीसी स्टाफ सहित सभी नवआरक्षक उपस्थित थे । इस सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक ने सभी नवआरक्षकों की समस्याऐं  सुनकर उपस्थित स्टाफ से निराकरण हेतु आदेशित किया । 

सर्पों की प्रजाती से अवगत हुए नवआरक्षक


         सर्प का नाम आते ही जेहन में एक डर आ जाना स्वाभाविक है लेकिन दिनांक 28.6.17 का पीटीसी में इसी डर को समाप्त करने के लिये सर्पो के बारे में जानकारी दी गई । इंदौर शहर के संस्था के पधारे सदस्यों ने सर्प काटने एवं सर्प की प्रजातियों के बारे में बताया ।


पीटीसी के सघन वन फेज-2 में वृक्षारोपण ।


दिनांक 27.06.17 को पीटीसी परिसर में जापानी तकनीकि मियावायी से पौधों को रोपित किया गया । इस कार्यक्रम में पीटीसी की पुलिस अधीक्षक समेत समस्त लोक सेवकों को ने भाग लिया ।


Wednesday, June 21, 2017

विश्व योग दिवस पर पीटीसी हुआ योगमय


दिनांक 21.06.2017 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में नवआरक्षकों ने सामूहिक योग किया । इस विश्व योग दिवस पर महाविद्यायल  के गा्रउण्ड पर सभी नवआरक्षकों ने तिरंगे की शक्ल में योग पूर्ण किया । इस अवसर पर पीटीसी के समस्त स्टाफ, महिला नवआरक्षक एवं पुरूष नवआरक्षक ने बडे ही उत्साह से इस कार्यक्रम में भाग लिया ।