Thursday, June 29, 2017

पीटीसी के सघन वन फेज-2 में वृक्षारोपण ।


दिनांक 27.06.17 को पीटीसी परिसर में जापानी तकनीकि मियावायी से पौधों को रोपित किया गया । इस कार्यक्रम में पीटीसी की पुलिस अधीक्षक समेत समस्त लोक सेवकों को ने भाग लिया ।


Wednesday, June 21, 2017

विश्व योग दिवस पर पीटीसी हुआ योगमय


दिनांक 21.06.2017 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में नवआरक्षकों ने सामूहिक योग किया । इस विश्व योग दिवस पर महाविद्यायल  के गा्रउण्ड पर सभी नवआरक्षकों ने तिरंगे की शक्ल में योग पूर्ण किया । इस अवसर पर पीटीसी के समस्त स्टाफ, महिला नवआरक्षक एवं पुरूष नवआरक्षक ने बडे ही उत्साह से इस कार्यक्रम में भाग लिया ।

Wednesday, June 14, 2017

यूके की शेफील्ड हेलन यूनीवर्सिटी में क्रिमिनाॅलोजी प्रोफेसर है डाॅ. सुनीता तूर पीटीसी पहुंची

       डाॅ. सुनीता तूर 15 सालों में दुनिया के कई देशों में  महिलाओं के प्रति होने वाले हिंसा पर शोध करते हुए दिनांक 12.06.17 को पुलिस ट्रेनिंग काॅलेज इंदौर पहुंची ।  डाॅक्टर सुनीता तूर पीटीसी की महिला नवआरक्षकों से मुलाकात की और पीटीसी द्वारा किये जा रहे कार्य देखे और उनकी प्रशंसा की । सुश्री सुनीता तूर मध्यप्रदेश पुलिस और ब्रिटिश एंबेसी के बीच एक समन्वय कार्यक्रम  के अन्र्तगत आई थी ।

Friday, June 9, 2017

”ग्रीन हीरो“ अवार्ड पर आधारित एक जानकारी पत्रक का विमोचन

महाविद्याल को यूएस काउसलेट जनरल थामस एलवाजदा एवं एक्टर अभिषेक बच्चन द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में पीटीसी द्वारा किये गये कार्यो की तारीफ करते हुए “ग्रीन हीरोज“ का अवार्ड प्रदान किया । इस तरह का अवार्ड प्राप्त करने वाला पीटीसी एक मात्र संस्थान है ।



श्रीमती जनकपल्टा पद्म श्री द्वारा सोलर उर्जा पर चर्चा

शहर में निवासरत  पद्मश्री सम्मान से सम्मानित श्रीमती जनकपल्टा द्वारा नवआरक्षकों को  सोलर उर्जा के बारे में जानकारी प्रदान की ।



एनर्जी मैनेजमैंट के लिये पीटीसी को 500001 आईएसओ प्राप्त


महाविद्वालय को एनर्जी मैनेजमैंट के लिये 500001ः2011 अवार्ड प्रदान किया गया है । यह अवार्ड उसी संस्थान को प्रदान किया जाता है जिसमें एनर्जी मैनेजमेंट के लिये विभिन्न विश्वस्तरीय कार्यक्रम को संचालित करने वाली संस्था को प्रदान किया जाता है । 
उल्लेखनीय है पीटीसी को पूर्व में आईएसओ 9001ः2008 क्वालिटी मैनेजमैंट और आईएसओ 14001ः2004 इनवायर मैनेजमेंट के लिये पहले ही दिया जा चुका है । इस प्रकार के आईएसओ प्राप्त करने वाला यह प्रशिक्षण संस्थान देश का अग्रणी प्रशिक्षण संस्थान है । 

पीटीसी में विश्व पर्यावरण दिवस संपन्न

             
  पीटीसी में विश्व प्र्यावरण दिवस पर लगभग 200 पौंधो को रोपित किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीटीसी के साथ मुख्यवनसंरक्षक श्री धीमान अपने अधीनस्थों के साथ पीटीसी परिसर में उपस्थित थे ।