Saturday, September 12, 2026

पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण का भ्रमण*

**पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण का भ्रमण*
आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण श्री मनीष अग्रवाल का पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में आगमन हुआ। पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर श्रीमती वाहनी सिंह द्वारा उनका स्वागत किया गया।
तत्पश्चात् पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण श्री मनीष अग्रवाल द्वारा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर स्थित अहिल्या छात्रावास, विवेकानन्द छात्रावास, नेहरू छात्रावास एवं मेस का निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर श्री मनीष अग्रवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण द्वारा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में संचालित नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं प्रशिक्षुओं की समुचित व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।
भ्रमण के दौरान पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती राममूर्ति शाक्य, उप पुलिस अधीक्षक श्री नलिन बुधौलिया, उप पुलिस अधीक्षक श्री कुंवरलाल बरकड़े, उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश मौर्य सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन*




*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन*

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के मार्गदर्शन में बॉम्बे हॉस्पिटल, राजस आई हॉस्पिटल, अग्रवाल आई हॉस्पिटल, मेपल हॉस्पिटल तथा गवर्मेन्ट डेन्टल कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों के सहयोग से आज दिनांक 12/09/2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पीटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे करीब 1100 नव आरक्षक प्रशिक्षुगण, पीटीसी स्टाफ तथा उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

शिविर में उक्त अस्पतालों से डॉ. देवांश गोयल – ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉ. सुरभि गोधा – ईएनटी सर्जन, डॉ. रजत केडिया – ईएनटी सर्जन, डॉ. कविता गुप्ता घडाले – स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. तनु सोनी – स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. नमन जैन – बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. दिवाकर जैन – कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉ. नागेश पाटीदार – नेत्र रोग विशेषज्ञ, डाॅ. वीरेंद्र गुर्जर – नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुरेखा अरोड़ा, त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. मेविल जेशन – दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. महिमा ठाकुर, डॉ. बलवंत सिंह, डॉ. आकांक्षा, डॉ. अखिल गर्ग, डॉ. मनोज जैन, डॉ. कुलदीप राणा, डॉ. भावना नीमा, डॉ. विनिता गुप्ता, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. मोहित पाटीदार, डॉ. हिमांशी, डॉ. निशागी सधवानी, डॉ. वर्षा गायके, डॉ. पूजा पालिवाल, डॉ. कृतिका सिसोदिया एवं डॉ. कल्पना गर्ग ने अपना अपूर्व योगदान देकर स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह की अध्यक्षता में समस्त चिकित्सा विशेषज्ञों का आत्मिय स्वागत करते हुए किया गया। स्वास्थ्य शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जांचे एवं स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त डाइटिशियन द्वारा प्रशिक्षुओं, पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को दैनिक खान-पान, पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित आवश्यक सलाह प्रदान की गई। इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग 1300 नव आरक्षक प्रशिक्षुओं, पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। स्वास्थ्य चिकित्सा परीक्षण शिविर के सफल आयोजन में डॉ. नरेंद्र शाक्य, यूनिट चिकित्सा अधिकारी, पीटीसी के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी और पीटीसी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Tuesday, September 8, 2026

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में सघन जागरूकता के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य विज्ञान एड्स संबंधी सेमिनार आयोजित*

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में सघन जागरूकता के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य विज्ञान एड्स संबंधी सेमिनार आयोजित*
 
पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 08/09/2026 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुश्री ज्ञानवंती चौधरी, आईसीटीसी काउंसलर, मल्हारगंज पॉलिक्लिनिक, इंदौर ने महिला एवं पुरुष प्रशिक्षुओं को एचआईवी/एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। अपने व्याख्यान में उन्होंने एचआईवी संक्रमण के कारण, लक्षण, रोकथाम के उपाय, सुरक्षित व्यवहार तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रशिक्षुओं को समाज में जागरूकता फैलाने और मिथकों को दूर करने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को स्वास्थ्य संबंधी संवेदनशील विषयों पर जागरूक करना एवं उन्हें भविष्य में समाज के प्रति जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में पीटीसी इंदौर के अधिकारीगण एवं 79वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहेंI

Wednesday, September 2, 2026

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में सैनिक सम्मेलन का आयोजन*

*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में सैनिक सम्मेलन का आयोजन*

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में आज दिनांक 02 सितंबर 2026 को 79वें नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षुओं के लिए परेड मैदान पर सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह द्वारा की गई। इस दौरान नवआरक्षक प्रशिक्षुओं से जीवंत संवाद करते हुए उनकी विभिन्न समस्याओं एवं उचित मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये। इस अवसर पर पीटीसी के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, रक्षित निरीक्षक, निरीक्षकगण, अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं 79वें सत्र के नवआरक्षक प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Saturday, August 22, 2026

 

पीटीसी इंदौर में रक्षाबंधन पर्व पर प्रशिक्षणार्थियों को बांधा रक्षासूत्र, नशामुक्ति का दिया संदेश

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, इंदौर की बहनों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा गया तथा मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर 79वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षणार्थियों सहित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्या नगर सेवा केंद्र की संचालिका बहन मधु दीदी ने अपने संबोधन में रक्षाबंधन पर्व की पवित्रता, प्रेम, स्नेह एवं आपसी सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला।

बहन मधु दीदी ने प्रशिक्षणार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। एवं शपथ दिलाई गई

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में बहन मधु दीदी,  नेहा दीदी, रेणुका दीदी, उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश कुमार मोर्य, निरीक्षक श्रीमती प्रियंका काम्बले सहित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थीगण उपस्थित रहे।