Friday, September 13, 2024

पीटीसी इन्दौर में डॉ. मनमोहन जोशी के द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम ,निषेध ,निवारण )अधिनियम 2013 POSH पर दिया व्याख्यान।
           आज13/09/2024 को पीटीसी इन्दौर की प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन के  मार्गदर्शन में डॉ. श्री मनमोहन जोशी
(MJ SIR) सीईओ कौटिल्य अकादमी इन्दौर जो कि माननीय उच्च न्यायालय में अधिवक्ता भी हैं 
उनके द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम ,निषेध ,
निवारण )अधिनियम 2013 POSH बिषय पर संस्था के शासकीय सेवको एवं इन्दौर संभाग के सभी जिलों के इंडक्शन कोर्स में प्रशिक्षणरत सहायक उप निरीक्षकों को सारगर्भित एवं अत्यंत उपयोगी व्याख्यान  दिया।
     MJ सर के व्याख्यान से पूर्व डॉ. मनमोहन जोशी जी का संस्थान की ओर से श्री राजीव त्रिपाठी उपपुलिस अधीक्षक पीटीसी इन्दौर के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री आनन्द चौहान निरीक्षक के द्वारा किया गया । 
सेमीनार में पीटीसी इन्दौर के 66 एवं इंडक्शन कोर्स के 66 कुल 132 शासकीय सेवको ने भाग लिया ।
         सेमीनार  में  एम.जे. सर ने अपने प्रारंम्भिक उद्वोधन में धार्मिक ग्रंथों से सटीक उदाहरण देकर नारी के आदिकाल से ही सम्मानित होने की प्रमाणिक जानकारी दी साथ ही यह भी बताया कि शास्त्रों के अनुसार यह भी तय है कि नारी शक्ति जो आज तक पूजनीय है एवं भविष्य में भी सम्मानित ही रहेगी।
POSH एक्ट क्यों लाया गया,कब लाया गया ,कार्यस्थल पर इसका कैसे क्रियान्वयन होगा ,आंतरिक समिति का क्या कार्य है ,कौन-कौन पदाधिकारी होंगे इस प्रकार के सभी पहलुओं पर विस्तृत विधिसम्मत जानकारी अत्यंत सरल एवं प्रभावी ढंग से देकर प्रतिभागियों के द्वारा पूछे गये सभी प्रश्नों का अत्यधिक सरल एवं सहज तरीके से उत्तर देकर सभी की शंकाओं का समाधान किया ।
    कार्यक्रम के अंत में  श्री राजीव त्रिपाठी उपपुलिस अधीक्षक द्वारा एम. जे. सर का संस्था की ओर से आभार प्रदर्शन किया गया।एवम
 श्रीमती कर्णिका दीक्षित एडीपीओ , 
श्री राजीव त्रिपाठी उपपुलिस अधीक्षक,
श्री आनन्द चौहान निरीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
      POSH के इस सेमीनार को सफल बनाने में  संस्था की उपनिरीक्षक सुश्री पायल लोहानी ,प्र.आर. श्री आशीष बुंदेला, प्र.आर. श्री आतिफ खिलजी,प्र.आर. श्री परमानंद ,प्र.आर. रोहित साहू, आरक्षक श्री  सोनू चढार, आर. श्री मनोज ठाकुर ,आर. श्री विजय का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।









 

No comments:

Post a Comment