Thursday, March 5, 2026

 

पीटीसी इन्दौर में नवआरक्षकों संग एसपी ने खेली होली

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबु सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन में पीटीसी इन्दौर में होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम दिनांक 05.03.2026 को आयोजित किया गया जिसमें श्रीमान पुलिस अधीक्षक सहित अति. पुलिस अधीक्षक  सूबेदार, स्टॉफ अधिकारी/कर्मचारी एवं नवआरक्षक मौजूद थे। इस दौरान सभी नवआरक्षक /स्टॉफ होली की मस्ती में दिखाई दिए । स्टॉफ एवं नवआरक्षकों ने पुलिस अधीक्षक को रंग-गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी । प्रशिक्षु नव आरक्षकों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई एवं हर्षोल्लास से होली मनायी गयी । पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने बधाई संदेश में नवआरक्षक तथा स्टॉफ को सदैव सुख-शांति एवं समृध्दि आपके जीवन में रहे, आप खुशहाल रहे की शुभकामनाएं दी गई। यह आयोजन एक शानदार अवसर था, जिसमें पुलिस विभाग के कर्मचारी एकजुट होकर होली के रंगों में डूबे और आपसी भाईचारे और खुशी का अहसास किया। उक्त कार्यक्रम का आभार अपुअ श्रीमती गीता चौहान द्वारा प्रकट किया गया एवं मंच संचालन निरीक्षक श्रीमती प्रियंका काम्बले द्वारा किया गया ।















Monday, March 2, 2026

 

स्वास्थ्य प्रबंधन--उचित आहार,  विषय पर सेमिनार आयोजित

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबु सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन में दिनांक 02 मार्च  2026 को डॉ प्रिया चितले( अपोलो अस्पताल इंदौर की क्लीनिकल डाईटीशियन ) द्वारा "" स्वास्थ्य प्रबंधन--उचित आहार,  व्यायाम और आगामी होने वाली मैराथन के बारे में"" व्याख्यान दिया गया । मैराथन में  संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त जल सेवन, मानसिक स्वास्थ्य तथा अनुशासित दिनचर्या के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही, पुलिस प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता बनाए रखने के लिए आवश्यक पोषण संबंधी सुझाव भी दिए।व्याख्यान का लाभ पीटीसी इंदौर में नवआरक्षक 78 वे बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे  प्रशिक्षणार्थी ने लिया ।






 

उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अलका सिंगार, सूबेदार – अ शिवनारारण व्यास एंव उप निरीक्षक श्री हरिप्रसाद तिलवे को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई।

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविधालय इन्दौर की पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में संस्था से दिनांक 02/03/2026 को अर्धवार्षिकी सेवा पूर्ण कर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अलका सिंगार, सूबेदार – अ शिवनारारण व्यास एंव उप निरीक्षक श्री हरिप्रसाद तिलवे सेवानिवृत्त हुए । सेवानिवृत्ति के अवसर पर संस्था की ओर से श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक के द्वारा उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अलका सिंगार, सूबेदार – अ शिवनारारण व्यास एंव उप निरीक्षक श्री हरिप्रसाद तिलवे को शाल श्रीफल से सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी ।
















 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में अनुभव के स्तंभ कार्यक्रम आयोजित”*

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजाबाबु सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन में दिनांक 02 मार्च  2026 को इकाई में अनुभव के स्तंभपर नवाचार कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह संगोष्ठी प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जा रहा है । उक्त कार्यक्रम में इकाई में पदस्थ 55 ऐसे अधिकारी / कर्मचारी जिनका कार्यकाल लगभग 25 वर्ष से अधिक तथा उम्र 50 वर्ष से ऊपर है सम्मिलित हुए । कई प्रतिभागियों ने अपने सेवा काल के शुरुआती अनुभव, पारिवारिक संघर्ष और ड्यूटी से जुडी चुनौतिया साजा की ।  उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान एंव राजपत्रित अधिकारी तथा अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे ।